Homeरिपोर्टअंतरराष्ट्रीयजुनैद ने रची सांसद की हत्या की साजिश: फेसबुक पर वीडियो पोस्ट कर...

जुनैद ने रची सांसद की हत्या की साजिश: फेसबुक पर वीडियो पोस्ट कर कहा- इसे जहन्नुम भेजना है

डच सांसद ग्रीट विल्डर्स ने इस्लाम में पैगंबर माने जाने वाले मुहम्मद साहब पर कार्टून प्रतियोगिता आयोजित करने का ऐलान किया था। हालाँकि बाद में वह इससे पीछे हट गए थे। लेकिन जुनैद हत्या के मंसूबे लेकर फ्रांस से हॉलैंड पहुॅंच गया।

हॉलैंड की अदालत ने डच सांसद ग्रीट विल्डर्स को मारने की साजिश रचने के आरोप में एक पाकिस्तानी युवक को 10 साल की सजा सुनाई। पाकिस्तानी की पहचान 27 वर्षीय जुनैद के रूप में हुई। वह धुर दक्षिणपंथी सांसद गीर्ट विल्डर्स की हत्या करना चाहता था। इसके लिए उसने पिछले साल एक वीडियो भी जारी किया था। लेकिन उसके मंसूबों को भाँपते हुए अगस्त 2018 में उसे द हेग के एक रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया गया।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार विल्डर्स ने इस्लाम में पैगंबर माने जाने वाले मुहम्मद साहब पर कॉर्टून प्रतियोगिता आयोजित करने का ऐलान किया था। हालाँकि बाद में वह इससे पीछे हट गए थे। लेकिन जुनैद के जहन में ये बात बस गई। उसने विल्डर्स को मारने के इरादे से फेसबुक पर एक वीडियो पोस्ट की थी और कहा था कि वह विल्डर्स को जहन्नुम में भेजना चाहता हैं। इसके बाद उसने डच सासंद को मारने के लिए दूसरे लोगों से भी मदद माँगी थी। माना जाता है कि वह फ्रांस से हॉलैंड भी इसी कारन से पहुँचा था।

अदालत ने इस मामले पर सुनवाई करते हुए जुनैद को ‘आतंकी मकसद के साथ हत्या की योजना बनाने व एक आतंकवादी कृत्य के लिए उकसाने’ का दोषी बताया। इसके अलावा अदालत ने ये भी पाया कि आरोपित ने एक से अधिक बार यह कहा था कि विल्डर्स की मौत एक ‘अच्छी’ बात होगी। वह चाहता था कि वह यह हत्या संसदीय भवन में करे।

हालाँकि बता दें कि मामले की सुनवाई के दौरान जुनैद ने अपने ऊपर लगे आरोपों से साफ मना किया है और खुद को ‘शांतिप्रिय’ बताया है। खुद के फ्रांस आने के पीछे उसने कहा कि वह हालैंड केवल विल्डर्स की कॉर्टून प्रतियोगिता का विरोध करने के लिए आया था।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

JNU छात्रों को बांग्लादेश की तर्ज पर उकसा रही जिहादन आरफा, राहुल गाँधी ने DU को धमकाया: जानिए कैसे छात्रों को हिंसा की तरफ...

राहुल गाँधी और आरफा खानुम का यूनिवर्सिटी की एडवाइजरी का न सिर्फ विरोध करना, बल्कि धमकाया और छात्रों को उकसाना बांग्लादेश जैसा ही है।

‘प्रतिरोध की राजनीति’ से ‘सड़क की लोकतांत्रिक राजनीति’ तक: योगेंद्र यादव, ये भीड़-तंत्र को सामान्यीकृत करने की खतरनाक कोशिश

क्या योगेंद्र यादव की 'प्रतिरोध की राजनीति' लोकतांत्रिक विरोध है या भीड़तंत्र को वैधता देने की कोशिश?क्या सड़क को संसद से ऊपर रखने की तैयारी?
- विज्ञापन -