Homeरिपोर्टअंतरराष्ट्रीयगायत्री मंत्र से जापान में PM मोदी का स्वागत, दोस्ताने अंदाज में मिले प्रधानमंत्री...

गायत्री मंत्र से जापान में PM मोदी का स्वागत, दोस्ताने अंदाज में मिले प्रधानमंत्री शिगेरु इशिबा: 15वें शिखर सम्मेलन में AI-सेमीकंडक्टर्स और वैश्विक साझेदारी पर होगी बात

दौरे में पीएम मोदी जापान के प्रधानमंत्री शिगेरु इशिबा से मिलकर आर्थिक और तकनीकी सहयोग को आगे बढ़ाने पर चर्चा करेंगे। इस यात्रा में दोनों देश अपनी साझेदारी को नए पंख देने, आर्थिक और निवेश संबंधों को और विस्तार देने और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) व सेमीकंडक्टर्स जैसी नई और उभरती तकनीकों में सहयोग बढ़ाने की कोशिश करेंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार (29 अगस्त 2025) को दो दिन की जापान यात्रा पर टोक्यो पहुँचे। हानेडा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर प्रधानमंत्री मोदी का जोरदार स्वागत किया गया। इसके बाद टोक्यो में जापानी समुदाय के लोगों ने गायत्री मंत्र गाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत किया।

इस दौरे में पीएम मोदी जापान के प्रधानमंत्री शिगेरु इशिबा से मिलकर आर्थिक और तकनीकी सहयोग को आगे बढ़ाने पर चर्चा करेंगे। पीएम मोदी ने तस्वीरें साझा करते हुए एक्स पर लिखा, “टोक्यो पहुँच गया हूँ। भारत और जापान अपने विकासात्मक सहयोग को निरंतर मज़बूत कर रहे हैं, और मैं इस यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री इशिबा और अन्य लोगों से मिलने के लिए उत्सुक हूँ, जिससे मौजूदा साझेदारियों को और मजबूत करने और सहयोग के नए रास्ते तलाशने का अवसर मिलेगा।”

यात्रा से पहले जारी एक बयान में पीएम मोदी ने कहा कि यह दौरा भारत और जापान के बीच ‘सभ्यतागत संबंधों और सांस्कृतिक जुड़ाव’ को गहरा करने का अवसर है। उन्होंने बताया कि बातचीत का मुख्य उद्देश्य ‘स्पेशल स्ट्रैटेजिक और ग्लोबल पार्टनरशिप’ को अगले स्तर पर ले जाना है, जो पिछले 11 सालों में लगातार मजबूत हुई है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि इस यात्रा में दोनों देश अपनी साझेदारी को नए पंख देने, आर्थिक और निवेश संबंधों को और विस्तार देने और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) व सेमीकंडक्टर्स जैसी नई और उभरती तकनीकों में सहयोग बढ़ाने की कोशिश करेंगे।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पीएम मोदी का सुबह 10:30 से 10:50 बजे तक व्यावसायिक कार्यक्रम है। उसके बाद वे 11:30 से 1:10 बजे तक जापान के गणमान्य व्यक्तियों से मुलाकात करेंगे। दोपहर 1:15 से 1:20 बजे के बीच शोरिनजान दारुमा जी मंदिर के मुख्य पुजारी द्वारा पीएम मोदी को दारुमा गुड़िया भेंट की जाएगी। इसके बाद दोपहर 2:30 से 5:15 बजे तक 15वें भारत-जापान वार्षिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी शामिल होंगे।

बता दें कि जापान में पीएम मोदी का दौरा शनिवार (30 अगस्त 2025) तक चलेगा, इसके बाद पीएम मोदी चीन के शहर तिआनजिन जाएँगे। वहाँ वे 31 अगस्त और 1 सितंबर को शंघाई सहयोग संगठन (SCO) के वार्षिक सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। इस दौरान उनकी चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग से द्विपक्षीय बैठक भी होने की संभावना है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

अंकित शर्मा की हत्या में ताहिर हुसैन समेत 6 दोषी करार: पढ़ें- दिल्ली के हिंदू-विरोधी दंगों का वह खूनी सच, जिसे बाकी मीडिया ने...

दिल्ली दंगों की हमारी इस खास रिपोर्ट में ताहिर हुसैन की भयानक साजिश, हिंदुओं पर हुए अत्याचार और एकतरफा मीडिया नैरेटिव का सच उजागर किया गया है।

‘हमारा ताहिर हुसैन बेगुनाह है, अल्लाह जानता है’… अंकित शर्मा के हत्यारे के समर्थन में अब भी खड़े हैं कट्टरपंथी पड़ोसी, पढ़ें- उसके घर...

अंकित शर्मा हत्याकांड में ताहिर हुसैन को दोषी ठहराए जाने के बाद ऑपइंडिया चांद बाग पहुँचा। स्थानीय मुस्लिमों ने कोर्ट के फैसले, दंगों और ताहिर को लेकर क्या कहा, पढ़िए ग्राउंड रिपोर्ट।
- विज्ञापन -