Homeरिपोर्टअंतरराष्ट्रीयवायरल हुआ बीवी का बिना चेहरा ढँका फोटो तो भड़के शाहीन शाह, शाहिद अफरीदी...

वायरल हुआ बीवी का बिना चेहरा ढँका फोटो तो भड़के शाहीन शाह, शाहिद अफरीदी की बेटी अंशा से रचाया है निकाह

इसमें से एक तस्वीर में वो अपनी नई बीवी के साथ दिख रहे हैं, लेकिन इसमें उसका चेहरा पूरी तरह ढँका हुआ है। वहीं दूसरी तस्वीर में वो अपने ससुर शाहिद अफरीदी के साथ दिखाई दे रहे हैं।

शाहिद अफरीदी की बेटी अंशा के साथ निकाह की तस्वीरें लीक होने से शाहीन शाह अफरीदी ने निराशा जताई है। दरअसल, इसका कारण बताया जा रहा है कि इन तस्वीरों में अंशा ने हिजाब, पर्दा या बुर्का वगैरह नहीं पहना हुआ है और उसका पूरा चेहरा भी दिख रहा है। शाहीन शाह अफरीदी पाकिस्तान के तेज़ गेंदबाज हैं, वहीं शाहिद अफरीदी मुल्क की क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान। अपने करियर में कई छक्के लगाने और T20 क्रिकेट में गेंदबाजी के लिए उनके मुल्क के लोग उन्हें लीजेंड मानते हैं।

शाहीन अफरीदी ने ट्वीट कर के लिखा, “ये काफी निराशाजनक है कि बार-बार निवेदन करने के बावजूद हमारी प्राइवेसी को ठेस पहुँचाया गया और लोगों ने बिना कोई अपराधबोध के इन तस्वीरों को कई बार शेयर किया। मैं विनम्रतापूर्वक सभी से ये निवेदन करना चाहूँगा कि हमारा सहयोग करें और और हमारे इस यादगार दिन को बिगाड़ने की कोशिश न करें।” शाहीन अफरीदी ने खुद भी निकाह की तीन तस्वीरें ट्वीट की हैं।

इसमें से एक तस्वीर में वो अपनी नई बीवी के साथ दिख रहे हैं, लेकिन इसमें उसका चेहरा पूरी तरह ढँका हुआ है। वहीं दूसरी तस्वीर में वो अपने ससुर शाहिद अफरीदी के साथ दिखाई दे रहे हैं। तीसरी तस्वीर में दोनों परिवारों के करीबी लोग हैं। लेकिन, जो तस्वीर वायरल हो रही है उसमें शाहीन शाह और अंशा अफरीदी साथ में बैठे दिख रहे हैं, वहीं अंशा का चेहरा भी नहीं ढँका हुआ है। कई कट्टर इस्लामी सेलेब्रिटी अपनी बीवियों का चेहरा नहीं दिखाते।

शाहीन शाह अफरीदी टेस्ट क्रिकेट में 100 विकेट का आँकड़ा पूरा करने से महज एक विकेट दूर हैं, वहीं वनडे क्रिकेट में भी उन्होंने 62 विकेट अपने नाम किया है। T20 इंटरनेशनल में भी उनके नाम 58 विकेट हैं। वो कभी-कभी छोटी-मोटी पारियाँ बल्ले से भी खेलने की क्षमता रखते हैं। बता दें कि पाकिस्तानी क्रिकेटर अक्सर इस्लामी धर्मांतरण पर जोर देते हैं और क्रिकेट को माध्यम बना कर जिहाद को आगे बढ़ाने में लगे रहते हैं।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

2024 के एंटी पेपर लीक कानून से कितना अलग है नया संशोधन विधेयक 2026? जानिए सजा, जुर्माना, जाँच से लेकर फास्ट ट्रैक कोर्ट तक...

जानिए 2024 और 2026 के एंटी पेपर लीक कानून की तुलना में क्या-क्या बदला। सजा, जुर्माना, जाँच, फास्ट ट्रैक कोर्ट और NTA में क्या बदलाव हुए।

लाला जगत नारायण से लेकर ML मनचंदा तक: खाालिस्तानी आतंकवादियों का निशाना बने पत्रकारों की कहानी

खालिस्तानी आतंकियों के निशाने पर सिर्फ हिंदू पत्रकार ही नहीं थे। अलगाववाद को खारिज करने वाले सिख पत्रकारों को भी गद्दार बताकर मारा गया।
- विज्ञापन -