Homeरिपोर्टअंतरराष्ट्रीय'ज़िंदा है अल जवाहिरी, अमेरिका से बदला लेने के लिए तैयार': अलकायदा ने वीडियो...

‘ज़िंदा है अल जवाहिरी, अमेरिका से बदला लेने के लिए तैयार’: अलकायदा ने वीडियो के जरिए किया ऐलान, USA ने ड्रोन हमले में मार गिराने का किया था दावा

वीडियो में जवाहिरी ने जो शब्द बोले हैं उस से भी वीडियो के समय की जानकारी निकलना मुश्किल हो रहा है। वीडियो जारी करने के पीछे अल-कायदा द्वारा अमेरिका को ये संदेश देना माना जा रहा है उनका नेता जीवित है और अमेरिका से बदला लेने को तैयार है।

खूँखार अंतरराष्ट्रीय आतंकी समूह अलकायदा ने शुक्रवार (23 दिसंबर, 2022) को एक नया वीडियो जारी करते हुए अपने चीफ अल-जवाहिरी के ज़िंदा होने का दावा किया है। आतंकी संगठन ने 35 मिनट के इस वीडियो में आ रही आवाज के अल-जवाहिरी के होने का दावा किया है। हालाँकि, वीडियो को रिकॉर्ड कब किया गया है – इसकी जानकारी अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाई है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वीडियो में जवाहिरी ने जो शब्द बोले हैं उस से भी वीडियो के समय की जानकारी निकलना मुश्किल हो रहा है। वीडियो जारी करने के पीछे अल-कायदा द्वारा अमेरिका को ये संदेश देना माना जा रहा है उसका सबसे बड़ा सरगना जीवित है और अमेरिका से बदला लेने को तैयार है।

गौरतलब है कि पिछले 31 जुलाई, 2022 को अमेरिका ने आधिकारिक तौर पर घोषणा की थी कि अल-जवाहिरी को अफगानिस्तान में हुए एक ड्रोन हमले में मार गिराया गया है। हालाँकि जवाहिरी की मौत और बाद में उसके जीवित होने के दावे के वीडियो पहले भी जारी होते रहे हैं। नवम्बर 2020 में भी जवाहिरी की मौत की अपुष्ट खबर आई थी। इस दावे के बाद आतंकी सरगना ने नया वीडियो जारी कर के अपने जीवित होने की घोषणा की थी।

जवाहिरी का वीडियो भारत में कर्नाटक बुर्का मामले में भी सामने आया था। तब उसने कॉलेज में बुर्के वाली लड़की की शान में कविता पढ़ी थी। वहीं एक अन्य रिपोर्ट के मुताबिक अल-कायदा अपने नए मुखिया की तलाश में है। इन सभी में सैफ अल अदेल का नाम सबसे आगे चल रहा है। सैफ इजिप्ट की सेना का पूर्व अधिकारी रह चुका है। फिलहाल उसका अलकायदा में ऊँचा मुकाम माना जाता है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

बेचे जाने और लीज पर देने का अंतर भूल बैठे हैं अखिलेश यादव, JPNIC ‘बिक गया’ या सिर्फ लीज पर गया? सपा प्रमुख के...

JPNIC विवाद में अखिलेश यादव के ‘बेचने’ के आरोप की पड़ताल पर जानिए योगी सरकार का लीज मॉडल, CAG की आपत्तियां और 265 करोड़ से 865 करोड़ तक कैसे पहुँचा प्रोजेक्ट।

UP में तेजी से बढ़ रही है ‘गो-इकोनॉमी’, दूध के साथ-साथ गोमूत्र भी बन रहा है रोजगार का साधन: शैम्पू, साबुन और ऑर्गेनिक फर्टिलाइजर...

सवाल उनसे है जो गाय, गोबर और गौमूत्र का नाम सुनते ही मजाक बनाने लगते हैं- जब यही व्यवस्था किसान का खर्च घटाकर उसकी आय बढ़ा रही है और तो उपहास किस बात का है?
- विज्ञापन -