Homeदेश-समाजपति ने नहीं दिया गिफ्ट, पत्नी ने सोते समय चाकू घोंपा: दादाजी की मौत...

पति ने नहीं दिया गिफ्ट, पत्नी ने सोते समय चाकू घोंपा: दादाजी की मौत से दुखी था इंसान, इसलिए सालगिरह पर नहीं खरीदा था गिफ्ट

कर्नाटक की राजधानी बेंगलुुरु में एक महिला ने अपने पति को चाकू मार दिया। मामला सिर्फ इतना था कि पति ने शादी की सालगिरह पर अपनी पत्नी को कोई उपहार नहीं दिया था। पति जब घर में सो रहा था, उसी समय पत्नी ने उसे घोंप दिया। इस घटना के बाद महिला के ऊपर हत्या के प्रयास के मामला दर्ज किया गया है।

कर्नाटक की राजधानी बेंगलुुरु में एक महिला ने अपने पति को चाकू मार दिया। मामला सिर्फ इतना था कि पति ने शादी की सालगिरह पर अपनी पत्नी को कोई उपहार नहीं दिया था। पति जब घर में सो रहा था, उसी समय पत्नी ने उसे घोंप दिया। इस घटना के बाद महिला के ऊपर हत्या के प्रयास के मामला दर्ज किया गया है।

इस घटना में घायल पति 37 साल के किरण (बदला हुआ नाम) ने पुलिस को बताया कि वह एक प्राइवेट कंपनी में काम करता है। उसकी 35 साल की संध्या (बदला हुआ) की पत्नी है, जो गृहिणी है। उसकी 29 फरवरी को शादी की वर्षगाँठ थी। किरण ने बताया कि उसने सालगिरह नहीं मनाया और ना ही अपनी को कोई गिफ्ट दी। इससे उसकी पत्नी नाराज हो गई।

किरण ने पुलिस को बताया कि 27 फरवरी की रात वह सोर रहा था, तभी रात 1.30 बजे उसकी पत्नी रसोई से चाकू लेकर आई और उससे उस पर वार कर दिया। किरण ने बताया कि इस दौरान उसने खुद का बचाव किया और पत्नी को धक्का देकर दूर धकेल दिया। हालाँकि इस हमले में वह घायल भी हो गए। घर में शोर सुनकर पड़ोसी आए और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया।

कहा जा रहा है कि शुरुआती इलाज के बाद अस्पताल प्रशासन ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस अस्पताल पहुँची और किरण से पूछताछ की। पूछताछ के बाद पुलिस ने किरण की पत्नी संध्या के खिलाफ 1 मार्च 2024 को बेलांदुर थाने में हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया गया है।

वहीं, पुलिस का कहना है कि यह एक पारिवारिक मुद्दा है। इसलिए सभी पक्षों से बात करने और इसे सुलझाने के लिए समय दिया गया है। पुलिस का कहना है कि अपने दादा की मौत की वजह से किरण अपनी पत्नी के उपहार नहीं खरीद पाया था। इससे उसकी पत्नी परेशान हो गई, क्योंकि यह पहली बार था जब उसे सालगिरह पर गिफ्ट नहीं मिला था।

पुलिस ने यह भी कहा कि किरण ने बताया कि कुछ घरेलू कारणों की वजह से उसकी पत्नी परेशान है और वह संध्या को मानसिक स्वास्थ्य परामर्श प्रदान करने की योजना बना रहे है। हालाँकि, इस मामले में पत्नी की प्रतिक्रिया अभी सामने नहीं आई है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

‘धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त करो’: माँग जब जिद में बदल जाए, प्रदर्शन जब राजनीति की टूल बन जाए तो भीड़तंत्र को लोकतंत्र पर हावी...

कॉकरोचों को पता ही नहीं चला कि कब उनके नीचे की जमीन पर बैटिंग कोई और कर रहा है, और वो भी उस खेल में शामिल हो गए।

जौहर यूनिवर्सिटी के फायदे के लिए बना ₹150 करोड़ का फ्लाईओवर, आजम खान ने कौड़ियों के भाव जमीनें हड़पीं: रामपुर के ग्रामीणों ने ऑपइंडिया...

लोगों का आरोप है कि आजम खान अपने घर से सीधे और बिना किसी जाम के यूनिवर्सिटी पहुँचने के लिए इस ₹150 करोड़ के प्रोजेक्ट को पास करवाया था।
- विज्ञापन -