Homeरिपोर्टराष्ट्रीय सुरक्षाजम्मू पुलिस ने जैश के बड़े आतंकी मॉड्यूल का किया पर्दाफाश, इम्तियाज अहमद सहित...

जम्मू पुलिस ने जैश के बड़े आतंकी मॉड्यूल का किया पर्दाफाश, इम्तियाज अहमद सहित 8 संदिग्ध आतंकी हिरासत में

डोडा पुलिस की सूचना पर दो दिन पूर्व जम्मू से एक युवक को पकड़ा गया था। उसने पूछताछ में बताया था कि रगूड़ा गाँव निवासी इम्तियाज अहमद के पास पाकिस्तान से फोन आते हैं। उस युवक की सूचना के आधार पर सात अन्य को हिरासत में लिया गया।

आतंक के खिलाफ सुरक्षा एजेंसियों को बड़ी कामयाबी मिली है। जम्मू पुलिस ने खुफिया जानकारी के आधार पर जैश के बड़े आतंकी मॉड्यूल का पर्दाफाश किया है। इस दौरान 8 संदिग्ध आतंकी हिरासत में लिए गए हैं। इन लोगों को सांबा, जम्मू, रामबन और शोपियां से पकड़ा गया है। इनसे लगातार पूछताछ की जा रही है। पकड़े गए संदिग्धों पर ट्रक के जरिए जम्मू-कश्मीर में सक्रिय आतंकियों तक हथियार पहुँचाने का शक है। हाईवे पर तलाशी अभियान चलाकर तीन ट्रकों को जब्त किया गया है। जबकि एक ट्रक पंजाब सीमा में पकड़ा गया है।

जानकारी के मुताबिक, यह लोग पाकिस्तान में अपने हैंडलर के संपर्क में थे और किसी बड़ी वारदात की साजिश रच रहे थे। बताया जा रहा है कि इनमें से एक इम्तियाज अहमद है, जिसको पाकिस्तान से लगातार निर्देश मिल रहे थे। पाकिस्तान से आशिक मीर नाम का शख्स लगातार इम्तियाज के संपर्क में था और निर्देश देता था। बता दें कि डोडा पुलिस की सूचना पर दो दिन पूर्व जम्मू से एक युवक को पकड़ा गया था। उसने पूछताछ में बताया था कि रगूड़ा गाँव निवासी इम्तियाज अहमद के पास पाकिस्तान से फोन आते हैं। उस युवक की सूचना के आधार पर सात अन्य को हिरासत में लिया गया।

बता दें कि जम्मू-कश्मीर में आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद की ओर से संभावित खतरे को देखते हुए राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने गुरुवार (सितंबर 26, 2019) को दिल्ली लौटने से पहले कश्मीर घाटी में सुरक्षा व्यवस्था की व्यापक समीक्षा की और बड़े आतंकी हमले की आशंका जताए जाने के बाद एक बार फिर केंद्र शासित प्रदेश का दौरा किया था।

डोभाल ने सुरक्षा एजेंसियों को हाई अलर्ट रहने और काउंटर इंफिल्ट्रेशन ग्रिड को मजबूत रखने का आदेश दिया था। उन्होंने कश्मीर में अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय बैठक की अध्यक्षता की और सुरक्षा अधिकारियों को आतंकवाद निरोधक अभियान में और अधिक तेजी लाने के निर्देश दिए थे। अजित डोभाल के जाने के एक दिन बाद ही सुरक्षा कर्मियों को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

बेचे जाने और लीज पर देने का अंतर भूल बैठे हैं अखिलेश यादव, JPNIC ‘बिक गया’ या सिर्फ लीज पर गया? सपा प्रमुख के...

JPNIC विवाद में अखिलेश यादव के ‘बेचने’ के आरोप की पड़ताल पर जानिए योगी सरकार का लीज मॉडल, CAG की आपत्तियां और 265 करोड़ से 865 करोड़ तक कैसे पहुँचा प्रोजेक्ट।

UP में तेजी से बढ़ रही है ‘गो-इकोनॉमी’, दूध के साथ-साथ गोमूत्र भी बन रहा है रोजगार का साधन: शैम्पू, साबुन और ऑर्गेनिक फर्टिलाइजर...

सवाल उनसे है जो गाय, गोबर और गौमूत्र का नाम सुनते ही मजाक बनाने लगते हैं- जब यही व्यवस्था किसान का खर्च घटाकर उसकी आय बढ़ा रही है और तो उपहास किस बात का है?
- विज्ञापन -