Homeरिपोर्टराष्ट्रीय सुरक्षाJ&K: पुलवामा में पुलिस और सीआरपीएफ की टीम पर आतंकी हमला, पुलिसकर्मी वीरगति को...

J&K: पुलवामा में पुलिस और सीआरपीएफ की टीम पर आतंकी हमला, पुलिसकर्मी वीरगति को प्राप्त

पुलवामा के प्रिचू में गुरुवार दोपहर को पुलिस और सीआरपीएफ की संयुक्त पेट्रोल पार्टी पर आतंकियों ने अचानक से फायरिंग शुरू कर दी। पुलिसकर्मी अनुज सिंह और मोहम्मद इब्राहिम को गोली लग गई। दोनों घायल पुलिसकर्मियों को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहाँ अनुज सिंह वीरगति को प्राप्त हो गए।

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में आतंकियों ने पुलिस और सीआरपीआफ की पेट्रोल पार्टी पर हमला किया। हमले में एक पुलिसकर्मी वीरगति को प्राप्त हो गए। एक अन्य जवान जख्मी है। आतंकियों की तलाश में सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर रखी है।

जानकारी के मुताबिक पुलवामा के प्रिचू में गुरुवार (21 मई 2020) दोपहर को पुलिस और सीआरपीएफ की संयुक्त पेट्रोल पार्टी पर आतंकियों ने अचानक से फायरिंग शुरू कर दी। पुलिसकर्मी अनुज सिंह और मोहम्मद इब्राहिम को गोली लग गई। दोनों घायल पुलिसकर्मियों को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहाँ अनुज सिंह वीरगति को प्राप्त हो गए। आतंकी हमले की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में जवान मौके पर पहुँच गए और इलाके की घेराबंदी करके सर्च अभियान चलाया गया।

आपकों बता दें कि पिछले दो दिनों में सुरक्षाबलों पर यह दूसरा आतंकी हमला है। बुधवार (20 मई, 2020) को श्रीनगर शहर के बाहरी इलाके में इसी तरह के हमले में बीएसएफ के दो जवान वीरगति को प्राप्त हो गए थे। हमलावरों ने जवानों से हथियार भी छीन लिए थे। जम्मू-कश्मीर पुलिस के मुताबिक, ड्यूटी पर तैनात दोनों जवान दुकान पर सामान लेने गए थे, तभी उन पर हमला किया गया।

इससे पहले 4 मई 2020 को जम्मू-कश्मीर के हंदवाड़ा के काजीबाद इलाके के पास सीआरपीएफ (CRPF) के गश्ती दल पर आतंकियों ने हमला कर दिया था। सुरक्षाबलों ने हमले का जवाब देते हुए एक आतंकी को ढेर कर दिया था। इसी हमले में तीन CRPF जवान वीरगति को प्राप्त हो गए थे।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

बेचे जाने और लीज पर देने का अंतर भूल बैठे हैं अखिलेश यादव, JPNIC ‘बिक गया’ या सिर्फ लीज पर गया? सपा प्रमुख के...

JPNIC विवाद में अखिलेश यादव के ‘बेचने’ के आरोप की पड़ताल पर जानिए योगी सरकार का लीज मॉडल, CAG की आपत्तियां और 265 करोड़ से 865 करोड़ तक कैसे पहुँचा प्रोजेक्ट।

UP में तेजी से बढ़ रही है ‘गो-इकोनॉमी’, दूध के साथ-साथ गोमूत्र भी बन रहा है रोजगार का साधन: शैम्पू, साबुन और ऑर्गेनिक फर्टिलाइजर...

सवाल उनसे है जो गाय, गोबर और गौमूत्र का नाम सुनते ही मजाक बनाने लगते हैं- जब यही व्यवस्था किसान का खर्च घटाकर उसकी आय बढ़ा रही है और तो उपहास किस बात का है?
- विज्ञापन -