Sunday, June 22, 2025
Homeरिपोर्टराष्ट्रीय सुरक्षाTV पत्रकार बनकर बात करता था पाकिस्तानी अधिकारी, CRPF जवान से गुप्त जानकारी लेता...

TV पत्रकार बनकर बात करता था पाकिस्तानी अधिकारी, CRPF जवान से गुप्त जानकारी लेता था: मिलते थे ₹3500-12 हजार, हमले से 5 दिन पहले पहलगाम से हुआ था ट्रांसफर

CRPF जवान से एक पाकिस्तानी अधिकारी ने पत्रकार बनकर भारत की कई अहम जानकारियाँ ली थी। हनीट्रैप में फँसा ASI मोतीराम जाट बीते 2 सालों से भारत की कई खुफिया जानकारियाँ साझा कर रहा था।

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार किए गए सीआरपीएफ के एएसआई मोतीराम जाट से पूछताछ में NIA को कई नई बातें पता चली हैं। सबसे चौंकाने वाली बात यह सामने आई है कि एक पाकिस्तानी अधिकारी ने चंडीगढ़ की एक न्यूज जर्नलिस्ट बनकर उससे भारत की कई अहम जानकारियाँ ली थी।

हनीट्रैप में फँसा CRPF जवान मोतीराम जाट बीते 2 सालों से भारत की कई खुफिया जानकारियाँ साझा कर रहा था। पहलगाम हमले से सिर्फ 5 दिन पहले ही उसका ट्रांसफर दिल्ली हुआ था।

TV जर्नलिस्ट बन जवान को फाँसा

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, जाँच में सामने आया कि एक महिला खुद को चंडीगढ़ का TV जर्नलिस्ट बताते हुए CRPF जवान के संपर्क में आई थी। उसने जवान से कुछ जानकारियाँ साझा करने की गुजारिश की। इसके बाद महिला लगातार जवान के संपर्क में बनी रही। नजदीकियाँ बढ़ाने के लिए मैसेज, कॉल्स और वीडियो कॉल्स तक किए।

मोती राम ने इसके बाद महिला से कई खुफिया जानकारियाँ साझा करनी शुरू कर दी थी। दो से तीन महीने तक बातचीत के बाद महिला ने एक अन्य व्यक्ति को उसी न्यूज चैनल का पत्रकार बताकर संपर्क करवाया। असल में वह एक पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी का अधिकारी था।

CRPF जवान के फोन की भी जाँच की गई है। इसमें पता चला कि उसकी तरफ से कोई भी मैसेज डिलीट नहीं किया गया था। पर साथ में ये भी मिला कि मोती राम ने सुरक्षा एजेंसियों की आवाजाही की न्यूज की कुछ क्लिप्स भी साझा की थी। इस पर पत्रकार बने अधिकारी ने उससे उन जानकारियों को भेजने से मना कर दिया जो पहले से ही लोगों को पता हो।

पहलगाम हमले के बाद भी दी जानकारी

रिपोर्ट्स के अनुसार, मोतीराम ने पहलगाम आतंकी हमले के बाद भी कई जानकारियाँ पाकिस्तानी जासूसों को दी थी। इसके एवज में पत्रकार बने अधिकारी ने उसे ₹3500 महीने और किसी एक्सक्लूसिव और अहम जानकारी के लिए ₹12000 अतिरिक्त दिए थे। ये पैसे उसने अपनाे और अपनी पत्नी के बैंक खाते में लिए थे।

जवान की ओर से साझा की गई जानकारियों में आतंकी हमले के बाद गृहमंत्री अमित शाह का कश्मीर दौरा, सीआरपीएफ जवानों की आवाजाही की संख्या, आतंकियों के ठिकानों की जानकारी और 50 पर्यटन स्थलों के बंद होने की बात शामिल है।

CRPF में सहायक उपनिरीक्षक (ASI) मोती राम जाट ट्रांसफर से पहले पहलगाम में ही 116 बटालियन में तैनात था। NIA ने उन्हें सोमवार (26 मई 2025) को उसे दिल्ली से गिरफ्तार किया था। 2023 से वह पाकिस्तान के अधिकारियों (PIO) को भारत की खुफिया जानकारी शेयर कर रहे थे। जवान को 6 जून 2025 तक NIA की कस्टडी में भेजा गया है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

आज जो छाँटते हैं मीडिया एथिक्स का ‘ज्ञान’, वही थे आपातकाल का ‘गोदी मीडिया’: इंदिरा गाँधी ने झुकने को कहा, वे खुद को बड़ा...

आपातकाल के दौरान मीडिया पर कड़ा नियंत्रण हुआ। स्वतंत्र पत्रकारिता दबा दी गई और बड़े मीडिया हाउस इंदिरा गाँधी के प्रचार का औज़ार बनकर रह गए।

भारत-हिंदू-यहूदी विरोधी जोहरान ममदानी बनना चाहता है न्यूयॉर्क का मेयर, जमकर डॉलर दे रहे इस्लामी कट्टरपंथी संगठन: मीरा नायर का बेटा ‘सोशलिज्म’ की आड़...

जोहरान का मकसद साफ है - वो उन ताकतों का साथ लेकर न्यूयॉर्क का मेयर बनना चाहता है, जो भारत और हिंदुओं के खिलाफ हैं।
- विज्ञापन -