Homeसोशल ट्रेंड'हिंदुस्तानी फिल्म इंडस्ट्री पर पठानों का राज है': पाकिस्तानी बच्चे ने PM मोदी को...

‘हिंदुस्तानी फिल्म इंडस्ट्री पर पठानों का राज है’: पाकिस्तानी बच्चे ने PM मोदी को धमकाया, वीडियो देख बोले लोग – हमने देखा कैसे जहाज पर लटक कर काबुल से भाग रहे थे

"यह बात पूरी दुनिया जानती है कि हिंदुस्तानी फ़िल्म इंडस्ट्री पर पठानों का राज है। यही बात नरेंद्र मोदी और हिंदू सेना से हजम नहीं होती।

बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान (Shahrukh Khan) की फिल्म ‘पठान’ विवादों में घिरी हुई है। सोशल मीडिया पर बॉयकॉट बॉलीवुड के साथ बॉयकॉट पठान (Boycott Pathan) ट्रेंड चलाया जा रहा है। इस बीच इस फिल्म को लेकर पाकिस्तानी ‘बच्चे’ का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में ‘बच्चा’ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और हिंदुओं को धमकी देता दिखाई दे रहा है।

यह वीडियो ट्विटर पर ‘उर्दूवुड एक्सपोस्ड’ नामक ट्विटर अकाउंट द्वारा ट्वीट किया गया है। बीते दो दिनों में ही वीडियो को 58 हजार से अधिक बार देखा जा चुका है। इस वीडियो में पाकिस्तानी ‘बच्चा’ धमकी देते हुए कह रहा है, “ओ मोदी तुमको क्या पता, पठान किस बला का नाम है। ये तुम्हारे बरगर बच्चे क्या जानते हैं? हिंदुस्तान में नरेंद्र मोदी की वजह से शाहरुख खान की जिंदगी मुश्किल में पड़ गई है।”

वह आगे कह रहा है, “यह बात पूरी दुनिया जानती है कि हिंदुस्तानी फ़िल्म इंडस्ट्री पर पठानों का राज है। यही बात नरेंद्र मोदी और हिंदू सेना से हजम नहीं होती। शाहरुख खान की पठान फिल्म रिलीज के लिए तैयार पड़ी है। लेकिन बीजेपी हुकूमत उसको रिलीज नहीं होने दे रही। क्योंकि उस फिल्म में जाफरानी कलर के कपड़े इस्तेमाल हुए हैं। इसे हिंदू अपना अपमान समझ रहे हैं।”

वीडियो में यह भी कहा गया है, “हालाँकि, यह कलर बहुत फिल्मों में इस्तेमाल हो चुका है। लेकिन हिंदू सेना को शाहरुख खान के खिलाफ और कोई मौका नहीं मिलता। अब मोदी सरकार ये चाहती है कि शाहरुख खान यह फिल्म इंडस्ट्री छोड़ दे। लेकिन शाहरुख खान डटकर खड़ा है। ओ मोदी तुमको क्या पता पठान किस बला का नाम है। ये तुम्हारे बरगर बच्चे क्या जानते हैं?”

इस वीडियो के वायरल होने के बाद लोग अलग-अलग तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं। जिग्नेश नामक ट्विटर यूजर ने एक फोटो ट्वीट की है। इस फोटो में #BoycottPathan के साथ लिखा है, “आने दो पठान को बिकवा देंगे मकान को…। संघर्ष निरंतर जारी है, अब पठान की बारी है।”

यशपाल नामक यूजर ने लिखा, “खबीस के बच्चे, सभी ने देखा किस तरह पठान 2 साल पहले काबुल में अमेरिकी जहाजों पर लटक कर भागते हुए गिर कर मर गए। 200 वर्ष पहले, शिव भक्त महाराजा रणजीत सिंह ने सारे पठान मर्दों को सलवार पहना दी थी और बेचारे आज तक पहन रहे हैं. शाहरुख को भी हिंदू संगठित हो कर घाघरा पहना ही देंगे।”

निरंजन साहो नामक ट्विटर यूजर ने ट्वीट करते हुए कहा, “हाहाहाहा… साला खाने को दाना नहीं है, धमकी दे रहा है।”

अरित्र दास गुप्ता ने लिखा, “एक तो इन म्लेच्छों के पास खाने को कुछ नहीं है। यह कुपोषण से पीड़ित लग रहा है। बिरयानी एक एक टुकड़े को दिखाकर ये सब बुलवा लिया होगा इससे इसके एकाधिक बापों ने।”

पंकज नामक यूजर ने कहा, “बेटा पहले अंडे से तो निकल”

कुछ अन्य यूजर्स ने मीम शेयर करते हुए प्रतिक्रिया दी है:::

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

बेचे जाने और लीज पर देने का अंतर भूल बैठे हैं अखिलेश यादव, JPNIC ‘बिक गया’ या सिर्फ लीज पर गया? सपा प्रमुख के...

JPNIC विवाद में अखिलेश यादव के ‘बेचने’ के आरोप की पड़ताल पर जानिए योगी सरकार का लीज मॉडल, CAG की आपत्तियां और 265 करोड़ से 865 करोड़ तक कैसे पहुँचा प्रोजेक्ट।

UP में तेजी से बढ़ रही है ‘गो-इकोनॉमी’, दूध के साथ-साथ गोमूत्र भी बन रहा है रोजगार का साधन: शैम्पू, साबुन और ऑर्गेनिक फर्टिलाइजर...

सवाल उनसे है जो गाय, गोबर और गौमूत्र का नाम सुनते ही मजाक बनाने लगते हैं- जब यही व्यवस्था किसान का खर्च घटाकर उसकी आय बढ़ा रही है और तो उपहास किस बात का है?
- विज्ञापन -