Homeसोशल ट्रेंड'न्यूजीलैंड वालो... तुम मर्द नहीं हो': क्रिकेट सीरीज रद्द होने पर रो रहे पाकिस्तानी,...

‘न्यूजीलैंड वालो… तुम मर्द नहीं हो’: क्रिकेट सीरीज रद्द होने पर रो रहे पाकिस्तानी, BCCI को बताया मेन ‘खिलाड़ी’

फजल अब्बास कहते हैं, “न्यूजीलैंड क्रिकेट बीसीसीआई की कठपुतली है। क्रिकेट को उनका बहिष्कार करना चाहिए। न्यूजीलैंड शर्मनाक। शर्मनाक तुम्हारा बर्ताव। घरों में रहो। तुम मर्द नहीं हो।”

न्यूजीलैंड की क्रिकेट टीम ने पाकिस्तान का दौरा सुरक्षा कारणों से कैंसिल किया और ठीकरा फोड़ा जा रहा है BCCI पर। मीडिया में जब से खबर आई है कि न्यूजीलैंड की टीम पाकिस्तान में असुरक्षित महसूस करने के कारण वहाँ से निकल रही है, तभी से कुछ पाकिस्तानी व उनके समर्थक अपना गुस्सा निकाल रहे हैं।

कुछ पाकिस्तानी तो कह रहे हैं कि फौरन पाकिस्तान को फैसला लेना चाहिए कि वो कभी न्यूजीलैंड के साथ कोई मैच नहीं खेलेंगे। वहीं ब्लू टिक वाले पत्रकार फरवा मुनीर समेत कई लोग इसके पीछे भारत और बीसीसीआई को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं।

फरवा मुनीर पाकिस्तान क्रिकेट के ट्वीट के नीचे लिखते हैं, “इसके पीछे भारत का हाथ है।”

कैटी सिमॉन लिखती हैं, “हद्द है! पाकिस्तान पूरी तरह से सुरक्षित देश है। पीसीबी को भविष्य में न्यूजीलैंड के साथ खेले जाने वाला हर मैच को कैंसिल कर देना चाहिए। कोई सुरक्षा कारण नहीं थे बस बीसीसीआई का दबाव था। शर्म आनी चाहिए न्यूजीलैंड क्रिकेट को जो राजनीति के आधार पर खेल खेलते हैं।”

सोहेल लिखते हैं, “आखिरी मिनट पर मैच कैंसिल करना शर्मनाक बर्ताव है। कोई सुरक्षा वजह नहीं थी। सब सुनिश्चित किया गया था। मैच से कुछ घंटे पहले दौरा कैंसिल करना सिर्फ राजनीति हैं। क्या न्यूजीनैंड बीसीसीआई के प्रेशर में आ गई। उन्होंने पाकिस्तान क्रिकेट को बर्बाद करने के लिए राजनीतिक कदम उठाया। ये अनप्रोफेशनल बर्ताव की हद्द है। पाकिस्तान को उन्हें आसानी से नहीं जाने देना चाहिए और अपना सारा खर्चा वसूलना चाहिए। 1 करोड़ तो कम से कम लेना चाहिए।”

पत्रकार फजल अब्बास कहते हैं, “न्यूजीलैंड क्रिकेट बीसीसीआई की कठपुतली है। क्रिकेट को उनका बहिष्कार करना चाहिए। न्यूजीलैंड शर्मनाक। शर्मनाक तुम्हारा बर्ताव। घरों में रहो। तुम मर्द नहीं हो।”

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

‘मेविस्तान’ बनाने का सपना, अलवर-भरतपुर में हिंसा और फिर गाँधी-नेहरू का हस्तक्षेप: जानिए मेवात के उस इतिहास की पूरी कहानी, जिसने बदल दिया इलाके...

मेविस्तान की माँग, 1933 का गोविंदगढ़ संघर्ष, 1947 का अलवर-भरतपुर घटनाक्रम और गाँधी-नेहरू के हस्तक्षेप से जुड़ी मेवात की पूरी कहानी जानिए।

59 करोड़ अकाउंट्स, लाखों करोड़ की कैपिटल और आखिरी व्यक्ति तक पहुँचता बैंकिंग सिस्टम… फिर क्यों जनधन योजना से सुभाष गर्ग को लगी मिर्ची?

सुभाष गर्ग ने जनधन योजना के 59 करोड़ खातों पर सवाल उठाए, जानिए जीरो बैलेंस, इनएक्टिव अकाउंट्स और DBT से जुड़ी पूरी कहानी।
- विज्ञापन -