Homeसोशल ट्रेंडदो लड़कियों ने बीच सड़क पर लड़के की पत्थर और हेलमेट से की जमकर...

दो लड़कियों ने बीच सड़क पर लड़के की पत्थर और हेलमेट से की जमकर धुनाई, तमाशाबीन बने रहे लोग: गाजियाबाद की घटना, वीडियो वायरल

इतना ही नहीं, प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि लड़कियाँ जब युवक की बुरी तरह से पिटाई कर रही थीं, तब पुलिस तमाशबीन बनकर इस थप्पड़बाजी को देख रही थी।

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में सड़क पर पुलिस के सामने ही लड़कियों की थप्पड़बाजी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। यह घटना सोमवार (11 जुलाई, 2022) रात की बताई जा रही है, जब एक स्कूटी पर शाम को शॉपिंग करने निकली दो लड़कियाँ जा रही थीं, तभी उनकी स्कूटी दूसरी स्कूटी से टकरा गई, जिसे एक युवक चला रहा था। इसके बाद बहस होते-होते नौबत मारपीट पर आ गई और दोनों दबंग लड़कियों ने अपने साथियों के साथ मिलकर एक युवक को ईंट-पत्‍थरों और हेलमेट से जमकर धो दिया।

इतना ही नहीं, प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि लड़कियाँ जब युवक की बुरी तरह से पिटाई कर रही थीं, तब पुलिस तमाशबीन बनकर इस थप्पड़बाजी को देख रही थी।

यह घटना गाजियाबाद के थाना मधुबन बापूधाम इलाके में सेक्टर 23 चौराहे की है, जहाँ स्कूटी से जा रही दो युवतियों की स्कूटी युवक के स्‍कूटी से टकरा गई। इसके बाद युवतियों ने अपने परिचितों को बुला लिया और उनकी शह पर दोनों लड़कियाँ गाली देते हुए एक लड़के की हेलमेट और ईंट से जब पिटाई कर रहीं थीं तो वहाँ मौजूद जनता तमाशा देख रही थी तो कुछ वीडियो में बनाने में लगे रहे। यहाँ तक मौके पर पहुँची यूपी पुलिस के सामने भी लड़कियों ने ताबड़तोड़ थप्पड़ चलाए। पुलिस ने बीच-बचाव करने की भी कोशिश की, लेकिन साथ में महिला पुलिसकर्मी न होने की वजह से वह भी लाचार नजर आई और ये लड़कियाँ लगातार स्कूटी सवार लड़के पर हमलावर रहीं।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, करीब 10 से 15 मिनट तक चले इस हाथापाई का जब कोई अंत होता नहीं दिख रहा था तो तमाशबीन बनी भीड़ के सब्र का बाँध टूट गया और उन्होंने भी लड़कियों के इस दबंगई का विरोध करना शुरू कर दिया। जिसके बाद दोनों लड़कियाँ वहाँ से भाग खड़ी हुई। और इस तरह से पुलिस मामले को शांत करा पाती है।

वहीं इस पूरे घटनाक्रम का किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया जो कुछ ही घंटों में तेजी से वायरल होने लगा। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में साफ दिख रहा है कि स्कूटी सवार पीड़ित लड़का लड़कियों की मार से बचने की कोशिश कर रहा है, मगर ये लड़कियाँ उछल-उछल कर ताबड़तोड़ थप्पड़ चला रही हैं। पुलिस के बीच-बचाव करने पर भी बार-बार हाथ छुड़ाकर लड़कियाँ पिटाई करती दिखती हैं।

अब इस मामले में वायरल वीडियो के आधार पर गाजियाबाद पुलिस दोनों लड़कियों की तलाश में जुटी है। मधुबन बापूधाम थाने के एसओ मुनेश कुमार ने बताया कि वीडियो के आधार पर लड़कियों को ट्रेस करने की कोशिश की जा रही है। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

जल सुरक्षा ही भविष्य की सबसे बड़ी नींव, समझिए क्यों जरूरी है भारत में नदियों को आपस में जोड़ना

राष्ट्रीय जल विकास एजेंसी (NWDA) द्वारा तैयार किए गए 30 नदियों को जोड़ने का खाका भारत के भूगोल को हमेशा के लिए बदलने की क्षमता रखता है।

हिमाचल में पेट्रोल-डीजल महँगा, अर्थव्यवस्था का बँटाधार कर कॉन्ग्रेस की सुक्खू सरकार लाई नया Cess: जानें- क्या है ‘विधवा और अनाथ उपकर’

हिमाचल सरकार पेट्रोल-डीजल पर 60 पैसे प्रति लीटर अतिरिक्त उपकर ले रही है, जिससे विधवा-अनाथ बच्चों की मदद के लिए फंड बनाया जाएगा।
- विज्ञापन -