Homeसोशल ट्रेंडतोड़ती ही नहीं, जोड़ती भी है UP पुलिस: अलग-अलग रह रहे थे बुजुर्ग दंपती,...

तोड़ती ही नहीं, जोड़ती भी है UP पुलिस: अलग-अलग रह रहे थे बुजुर्ग दंपती, थाने में करवाई सुलह; एक-दूसरे को मिठाई खिलाते Video वायरल

गोंडा पुलिस के मुताबिक यह मामला कटराबाजार थाने के गाँव लोनियनपुरवा का है। बुजुर्ग का नाम शिवनाथ और उनकी पत्नी का नाम जनका देवी है। दोनों की उम्र लगभग 75 वर्ष है।

क्राइम को लेकर जीरो टॉलरेंस की नीति रखने वाली उत्तर प्रदेश पुलिस का अपराधियों के बीच कैसा खौफ है, इससे हम सब परिचित हैं। इस पुलिस का एक दूसरा चेहरा भी है जो आम लोगों के साथ उसके व्यवहार में झलकता है। हालाँकि इसकी चर्चा मीडिया में कम ही होती है। अब एक वीडियो वायरल हुआ है जो यूपी की गोंडा पुलिस का यही चेहरा दिखाती है।

दरअसल, UP के गोंडा जिले के एक बुजुर्ग दम्पति की थाने में एक-दूसरे को मिठाई खिलाते वीडियो वायरल हो रही है। दोनों के बीच विवाद चल रहा था। इसके कारण कुछ समय से दोनों अलग रह रहे थे। यह मामला थाने पहुँचा तो पुलिसकर्मियौं ने दोनों को समझा-बुझाकर गिले-शिकवे दूर करवाए। आखिरकार इस पूरे मामले का एक सुखद पटाक्षेप हुआ। मामला 11 अप्रैल (सोमवार) का है। इस वीडियो को UP पुलिस के स्टाफ सचिन कौशिक ने अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर किया है।

सचिन ने लिखा है, “दादा-दादी का झगड़ा हुआ और थाने तक पहुँच गया, अब समझौता देखिए।” गोंडा पुलिस के मुताबिक यह मामला कटराबाजार थाने के गाँव लोनियनपुरवा का है। बुजुर्ग का नाम शिवनाथ और उनकी पत्नी का नाम जनका देवी है। दोनों की उम्र लगभग 75 वर्ष है। आपसी झगड़े के चलते दोनों अलग-अलग रहते थे। इस बात की सूचना पुलिस को हुई तो उन्होंने दोनों को थाने बुलाया।

जब दोनों थाने आए तो उन्हें पुलिसकर्मियों द्वारा समझाया-बुझाया गया। कुछ समय के प्रयास के बाद दोनों में आपसी सहमति बन गई। फिर थाने पर मिठाई मँगाई गई और दोनों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाई। बाद में दोनों ख़ुशी-ख़ुशी घर गए। पुलिस के इस कार्य की काफी तारीफ हो रही है।

गोंडा पुलिस के SP IPS संतोष मिश्रा द्वारा भी यह वीडियो शेयर किया है है। इस वीडियो पर वोकल फॉर लोकल नाम के हैंडल ने कहा, “पुलिस का चेहरा मानवीय होना चाहिए। फिर देखना जैसे सेना का लोग सम्मान करते हैं वैसे ही पुलिस का भी सम्मान लोग खुद करेंगे।”

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

भारत में साल 2026 में हर रोज कहीं न कहीं टूटा मौसम का कहर: नुकसान का आँकड़ा बड़ा, किसानों के खाते तक राहत धीमी

नौ महीनों में 3,220 लोगों की जान गई, 42.5 लाख हेक्टेयर फसल प्रभावित हुई, 1,28,334 घर क्षतिग्रस्त हुए और 47,244 पशुओं की मौत हुई।

गंगा जल संधि 12 दिसंबर को खत्म, बॉंग्लादेश मॉंग रहा पानी की ‘गारंटी’: जानिए मोदी सरकार क्यों नहीं दोहराएगी 1977 वाली गलती

12 दिसंबर 2026 को गंगा जल संधि खत्म हो रही है। बांग्लादेश पानी की न्यूनतम गारंटी माँग रहा है, पर भारत ने ऑटोमैटिक रिन्यूअल से इनकार कर दिया है।
- विज्ञापन -