माधव से पूछताछ की जा रही है कि वो किसके कहने पर रुपए लेता था और उस रकम को कैसे और कहाँ आगे बढ़ाया जा रहा था। सीबीआई ने माधव के अनेक ठिकानों पर छापेमारी की है और अब तक वहाँ से नगदी समेत कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेज भी बरामद किए गए हैं।
2015 में करीब 67% मतदान हुआ था। इस बार भी ऐसा हुआ तो एक करोड़ के करीब वोट पड़ेंगे। दिल्ली में इस वक्त भाजपा के सदस्यों की संख्या 62 लाख के करीब है। इन सभी ने बीजेपी के लिए वोट डाले तो 11 फरवरी को करिश्मा तय है।
केंद्रीय सतर्कता आयोग ने कुछ दिन पहले ये बात सार्वजनिक की थी कि उनके पास मोहल्ला क्लिनिक को लेकर शिकायतें आ रही हैं। जिनमें दावा किया जा रहा है कि मोहल्ला क्लिनिक में काम करने वाले डॉक्टर केवल 4 घंटों में 533 मरीजों को देखते हैं। यानी गणित के मुताबिक जोड़ा जाए तो एक मरीज को केवल 36 सेकेंड दिए जाते हैं।
शिखा राय को श्रीनगर में झंडा फहराने के बाद पुलिस कस्टडी में प्रताड़ित किया गया था। सुषमा स्वराज ने शिखा राय को लगभग 25 वर्षों तक अपने मार्गदर्शन में रखा। सुषमा स्वराज जब बीमार पड़ीं तो शिखा ने भी उनका एक बेटी की तरह दिन-रात देखभाल किया।
मोहम्मद परवेज अहमद, आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह से व्यक्तिगत रूप से भी फोन और व्हाट्सएप मैसेज के द्वारा जुड़ा हुए है। इसके साथ ही, परवेज अहमद कुछ कॉन्ग्रेस नेता के साथ भी जुड़ा है, जिनमें से उदित राज भी हैं। परवेज अहमद 'भीम आदमी' जैसे दलों के व्हाट्सएप समूह से भी जुड़ा हुआ है।
अपनी टिकट काटे जाने पर MLA नारायण दत्त शर्मा ने AAP पर बदरपुर के भू माफियाओं को 20 करोड़ रुपए में टिकट बेचने का आरोप लगाया था। दिल्ली चुनाव 2020 में नारायण दत्त AAP के बजाय BSP से चुनाव लड़ रहे हैं।
ट्विटर पर एक वीडियो काफी तेजी से शेयर किया जा रहा है, जिसमें आम आदमी पार्टी नेता अमानतुल्लाह खान एक 'जहरीला' भाषण देते हुए सुने जा रहे हैं। इस वीडियो को बीजेपी नेता संबित पात्रा और बॉलीवुड के डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री ने भी शेयर किया है।
दिल्ली में कुछ मतदाताओं के मोबाइल पर एक बेहद भावुक करने वाला सन्देश प्राप्त हुआ है, जिसमें दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के लिए हिन्दुओं की आराध्य देवी सरस्वती माता के नाम पर वोट माँगे जा रहे हैं।