गणतंत्र दिवस पर देश की राजधानी दिल्ली में किसानों की ट्रैक्टर परेड के दौरान दिल्ली के लाल किला पर हिंसा फैलाने वालों की पुलिस पहचान कर रही है। दिल्ली पुलिस ने हिंसा में शामिल 20 अन्य लोगों की तस्वीरें जारी की है।
दिल्ली में सोशल मीडिया पर टूलकिट के जरिए अशांति फैलाने वाले आरोपितों ने एक और टूलकिट तैयार की थी जिसके जरिए वो 4 और 5 फरवरी को ट्विटर पर दिल्ली में फिर से अशांति फैलाना चाहते थे।
दिल्ली पुलिस ने कहा कि दिशा रवि, ग्रेटा थनबर्ग को जानती थी, इसलिए उनसे कहा गया कि वो ग्रेटा को टूलकिट भेजें। तब दिशा ने ही ग्रेटा को टेलीग्राम एप के जरिए टूलकिट भेजी।