कॉन्ग्रेस नेता राहुल गाँधी के 'भारत में अब लोकतंत्र नहीं रह गया है' वाले हालिया बयान पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें आज जमकर लताड़ा है। PM मोदी ने कहा कि दिल्ली में बैठे कुछ लोग मुझे लोकतंत्र का पाठ पढ़ाने की कोशिश कर रहे हैं।
"अभी कुछ लोग कृषि सुधार कानूनों को लेकर बड़ा आंदोलन कर रहे हैं। मैं सभी से इस मौके पर अपील करना चाहता हूँ कि आप मुख्यधारा में आइए, सरकार के साथ चर्चा कीजिये और समस्या का समाधान ढूँढ़िए।"