यहाँ पोलिंग बूथ के पास तृणमूल व कॉन्ग्रेस कार्यकर्ताओं ने देसी बम का प्रयोग कर मतदाताओं को डराने का प्रयास किया। कॉन्ग्रेस उम्मीदवार अबू हीना ने दावा किया है कि जिस व्यक्ति की मौत हुई है वह कॉन्ग्रेस कार्यकर्ता है।
समर्थकों का तो यहाँ तक भी कहना है कि जिस तरह से ‘तारा पाजी’ ने गदर फिल्म में चारों ओर से दुश्मनों से घिरे होने के बावजूद भी हैंडपंप उखाड़ कर खलबली मचा दी थी, उन्हें भाजपा में जोड़ने में बहुत देर की गई है। राष्ट्रवादियों का कहना है कि मोदी जी ने...
सुप्रीम कोर्ट की 3 जजों की खंडपीठ ने राहुल गाँधी की ओर से पेश उनके वकील अभिषेक मनु सिंघवी से कहा कि पीठ उनके मुवक्किल के जवाब से सन्तुष्ट नहीं है और कॉन्ग्रेस अध्यक्ष को अवमानना नोटिस जारी कर रही है। मामले की अगली सुनवाई अगले मंगलवार यानी 30 अप्रैल को होगी।
महेश गिरी को जब पता चला कि उनकी जगह गंभीर को टिकट दिया गया है, उन्होंने तुरंत ट्वीट कर उन्हें शुभकामनाएँ दी जबकि 'बयानवीर' उदित राज जरा सी देरी क्या हुई, पार्टी को ही धमकाने लगे। जानिए उन्हें टिकट से नदारद रखने के पीछे क्या रहे कारण?
नॉर्थ-वेस्ट दिल्ली से हंस राज हंस का मुक़ाबला कॉन्ग्रेस उम्मीदवार राजेश लिलोठिया से होगा। आम आदमी पार्टी से गठबंधन के विरोधी रहे लिलोठिया दिल्ली कॉन्ग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष भी हैं। आप से यहाँ गुगन सिंह लड़ रहे हैं।
"जिस तरह से मेरे पापा इस परिवार के साथ जुड़े थे, उन्होंने अटल जी के साथ काम किया, आज मैं मोदी जी के साथ जुड़ रहा हूँ। आज मोदी जी ने जिस तरह से पाँच सालों में काम किया है, इसलिए मैं चाहता हूँ कि अगले पाँच साल तक मोदी जी ही पीएम रहें। क्योंकि हम विकास चाहते हैं।"
इटाहर विधानसभा क्षेत्र के चाकला में मतदान से कुछ घंटों पहले बम से हमले की घटना सामने आई है। इस हमले में 2 लोगों के गंभीर रूप से घायल होने की खबर है। सुबह 7 बजे क्षेत्र में मतदान शुरू होने से पूर्व इस घटना के कारण स्थानीय लोगों में डर का माहौल बन गया है।
केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने प्रदीप महारथी को गुंडा और बलात्कारियों का रक्षक बताते हुए कहा कि उन्होंने अब सारी हदें पार कर दी हैं। प्रधान ने प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने पर गुंडा निरोध क़ानून लाने का वादा किया। उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों को जेल भेजा जाएगा।
गंभीर हाल ही में भाजपा में शामिल हुए हैं। ईस्ट दिल्ली में गौतम गंभीर का मुक़ाबला कॉन्ग्रेस प्रत्याशी और दिल्ली कॉन्ग्रेस के अध्यक्ष रहे अरविंदर सिंह लवली से होगा। वहीं नई दिल्ली लोकसभा सीट पर मीनाक्षी लेखी बनाम अजय माकन का मुक़ाबला होगा।