न्यूजीलैंड के पहले गिरे चारों विकेट मोहम्मद शमी ने ही झटके - डेवन कॉनवे, रचिन रवींद्र, केन विलियम्सन, और टॉम लाथम। मैच में उनका दबदबा रहा। डेरिल मिशेल को भी उन्होंने ही आउट किया।
जिन दोनों बल्लेबाजों ने सबसे ज़्यादा रन बनाए, उन्हें मोहम्मद शमी ने आउट किया। उन्होंने 10 ओवर में 54 रन देकर कुल 5 विकेट झटके। शमी को इस मैच में शार्दुल ठाकुर के बदले लाया गया था।
डुल ने बताया कि किस तरह उन्हें बाबर आजम के फैन्स के कारण कैद रहना पड़ा। अपने इतने बुरे अनुभव पर उन्होंने कहा, "पाकिस्तान में रहना जेल में रहने जैसा है।"
न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे वनडे में भारत के दोनों ओपनर रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने शतक जड़ा है। हिटमैन के नाम से मशहूर शर्मा का वनडे में यह 30वाँ शतक है।