Saturday, April 27, 2024
Homeवीडियोहिंदूफोबिया से सनी खबरें'The Wire' की आरफा खानुम शेरवानी ने भगवान कृष्ण को बताया दलित विरोधी, कार्टून...

‘The Wire’ की आरफा खानुम शेरवानी ने भगवान कृष्ण को बताया दलित विरोधी, कार्टून के जरिए उड़ाया मजाक: लोग बोले- गिरफ्तार करे यूपी पुलिस

हिंदुओं को लेकर आरफा ने कहा था, “लड़की को माँ की कोख में मार देने वाले, दहेज के नाम पर ज़िंदा जला देने वाले, लड़की की ‘सही’ जगह रसोई व बिस्तर के परे न देख पाने वाले कैसे बर्दाश्त करेंगे, एक मुस्लिम घर में हिंदू बहू को प्यार-सम्मान मिले और उसकी पहचान भी सुरक्षित रह पाए। ये लड़कियों के, उनकी आज़ादी के दुश्मन हैं।”

वामपंथी प्रोपगेंडा पोर्टल The Wire की कथित पत्रकार आरफा खानुम शेरवानी (Arfa Khanum Sherwani) ने एक बार फिर अपनी नीच मानसिकता को दर्शाते हुए हिंदुओं के आराध्य भगवान कृष्ण को दलित विरोधी दिखाने का प्रयास किया है। आरफा ने ट्विटर पर भगवान की एक विवादित कार्टून शेयर किया है, जिसमें वह दलित लड़के को उल्टा पेड़ पर लटकाए हुए हैं।

आरफा ने जिस विवादित कार्टून को ट्विटर पर शेयर किया है उसमें भगवान कृष्ण एक तलवार लेकर खड़े हैं और उनके सामने किताब पढ़ते एक लड़के के पैर को बाँधकर पेड़ से उलटा लटकाया हुआ है। कार्टून पर लिखा हुआ है, “तुम वही दलित हो, जो Ph.D की पढ़ाई करके ABVP के बच्चों का जीवन खतरे में डाल रहा है?”

यह कार्टून हैदराबाद विश्वविद्यालय को संदर्भित करके बनाया गया है। कार्टून के ऊपर लिखा हुआ है, ‘हैदराबाद विश्वविद्यालय VIP शिकायत पर कैसी प्रतिक्रिया देता है।’ आरफा को इस विवादित ट्वीट देखकर सोशल मीडिया पर लोगों में गुस्सा फैल गया है। सोशल मीडिया यूजर्स ने यूपी पुलिस से आरफा को गिरफ्तार करने की माँग की है।

ट्वीट का स्क्रीनशॉट

आरफा का मन हिंदुओं के प्रति घृणा से भरा हुआ है और समय-समय पर वह इसका प्रदर्शन भी करती रहती हैं। तनिष्क ज्वैलरी वाले विवाद में आरफा इसका प्रदर्शन कर चुकी हैं। तब उन्होंने कहा था, “लड़की को माँ की कोख में मार देने वाले, दहेज के नाम पर ज़िंदा जला देने वाले, लड़की की ‘सही’ जगह रसोई व बिस्तर के परे न देख पाने वाले कैसे बर्दाश्त करेंगे, एक मुस्लिम घर में हिंदू बहू को प्यार-सम्मान मिले और उसकी पहचान भी सुरक्षित रह पाए। ये लड़कियों के, उनकी आज़ादी के दुश्मन हैं।”

इतना ही नहीं, मुंबई ड्रग केस में पकड़ाए शाहरुख खान के बेटे को लेकर हिंदू-मुस्लिम का रोना रोया था। उन्होंने कहा था, “आर्यन खान केस का ड्रग लेने से कोई लेना-देना नहीं है। ये विशु्द्ध रूप से शाहरुख खान को निशाना बनाने की साजिश है। आर्यन के जमानत पाने के मूल अधिकार को स्वतंत्रत देश में खारिज कर दिया गया…शाहरुख खान हमारे समय के सबसे बड़े मुस्लिम सुपरस्टार हैं।”

Special coverage by OpIndia on Ram Mandir in Ayodhya

  सहयोग करें  

एनडीटीवी हो या 'द वायर', इन्हें कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

लोकसभा चुनाव 2024: बंगाल में हिंसा के बीच देश भर में दूसरे चरण का मतदान संपन्न, 61%+ वोटिंग, नॉर्थ ईस्ट में सर्वाधिक डाले गए...

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बस्तर संभाग के 102 गाँवों में पहली बार लोकसभा के लिए मतदान हुआ।

‘इस्लाम में दूसरे का अंग लेना जायज, लेकिन अंगदान हराम’: पाकिस्तानी लड़की के भारत में दिल प्रत्यारोपण पर उठ रहे सवाल, ‘काफिर किडनी’ पर...

पाकिस्तानी लड़की को इतनी जल्दी प्रत्यारोपित करने के लिए दिल मिल जाने पर सोशल मीडिया यूजर ने हैरानी जताते हुए सवाल उठाया है।

प्रचलित ख़बरें

- विज्ञापन -

हमसे जुड़ें

295,307FansLike
282,677FollowersFollow
417,000SubscribersSubscribe