Homeव्हाट दी फ*मायके से नहीं लौट रही थी पत्नी तो पति ने काट डाला अपना प्राइवेट...

मायके से नहीं लौट रही थी पत्नी तो पति ने काट डाला अपना प्राइवेट पार्ट: बिहार के मधेपुरा की घटना, अस्पताल में चल रहा इलाज

मकर संक्रांति के अवसर पर कृष्णा बासुकी नाम के शख्स की पत्नी अपने मायके चली गई थी। पति चाहता था कि वह मायके से लौट आए, लेकिन पत्नी नहीं मानी और वापस नहीं आ रही थी।

बिहार के मधेपुरा से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। पत्नी के मायके जाने से नाराज पति ने अपना प्राइवेट पार्ट काट लिया। जिसके बाद उसकी हालत खराब हो गई। शख्स फिलहाल अस्पताल में भर्ती है और अब खतरे से बाहर है।

खबरों के मुताबिक, मकर संक्रांति के अवसर पर कृष्णा बासुकी नाम के शख्स की पत्नी अपने मायके चली गई थी। पति चाहता था कि वह मायके से लौट आए, लेकिन पत्नी नहीं मानी और मायके से वापस नहीं आ रही थी। इस बात से नाराज हो कर शख्स ने धारदार हथियार से अपना प्राइवेट पार्ट काट डाला। परिजनों ने खून से लथपथ शख्स को अस्पताल पहुँचाया। जहाँ उसका इलाज किया जा रहा है। डॉक्टरों का कहना है कि मरीज का इलाज जारी है और अब वह खतरे से बाहर है।

इलाके में जनजातीय समुदाय के लोग मकर संक्रांति से अगले एक महीने तक उत्सव मनाते हैं। कृष्णा बासुकी के पिता गाँव के जनजातीय समुदाय के मुखिया हैं। समुदाय के कुल देवता भी उनके घर पर ही स्थापित हैं। उत्सव को लेकर लोग उनके घर पहुँच रहे थे। लोगों को कुलदेवता के पास खून नजर आया। जब लोग घर के अंदर पहुँचे तो वहाँ लहुलुहान कृष्णा कराह रहा था। जिसके बाद आनन-फानन में उसे अस्पताल ले जाया गया।

रिपोर्टों के मुताबिक मधेपुरा के रजनी नयानगर के निवासी कृष्णा की शादी ग्वालपाड़ा थाना इलाके के मलोध वार्ड की लड़की से हुई थी। उसकी तीन बेटियाँ और 1 बेटा है। बताया जा रहा है कि उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। 2 महीने पहले तक वह पंजाब की एक मंडी में काम करता था। बेटे के जन्म के बाद वह गाँव लौटा था।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

जर्मनी में चीनी ड्रग-रेप और टेलीग्राम गैंग का भंडाफोड़, लेकिन DW ने घुसाया एंटी-इंडिया प्रोपेगेंडा: समझें- पाकिस्तानी ग्रूमिंग जिहादियों को छोड़ क्यों घसीटा कुंभ...

जर्मनी के चीनी गैंग और रेप वाली रिपोर्ट में जर्मन ब्रॉडकास्टर डॉयचे वेले (DW) ने चालाकी से UK के पाकिस्तानी ग्रूमिंग गैंग्स का नाम छिपा लिया।

बिना कानून बाजार पर हलाल सर्टिफिकेट का कब्जा: केन्या में कोर्ट तक पहुँची सर्टिफिकेशन की लड़ाई, समझें- कैसे पिस रहे व्यापारी

केन्या में हलाल सर्टिफिकेशन को बाजार, लाइसेंस और सरकारी खरीद की अनिवार्य शर्त बनाए जाने के खिलाफ नैरोबी हाई कोर्ट में याचिका दायर हुई है।
- विज्ञापन -