Homeदेश-समाजतीर्थयात्रियों की बस पर आतंकियों ने की गोलीबारी, 10 की मौत: जम्मू कश्मीर के...

तीर्थयात्रियों की बस पर आतंकियों ने की गोलीबारी, 10 की मौत: जम्मू कश्मीर के शिव खोड़ी मंदिर से लौट रहे थे श्रद्धालु, बढ़ सकती है हताहतों की संख्या

यह बस तीर्थयात्रियों को शिव खोड़ी मंदिर ले जा रही थी। शुरुआती रिपोर्ट के मुताबिक आतंकियों ने बस पर गोलीबारी की थी जिसके बाद बस दुर्घटना का शिकार हो गई।

जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में आतंकवादियों की गोलीबारी के बाद तीर्थयात्रियों से भरी एक बस गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई है। बस पर फायरिंग के बाद बस अनियंत्रित हो गई और खाई में गिर गई। अधिकारियों ने शुरुआती जानकारी में बताया है कि शिव खोड़ी मंदिर जा रहे तीर्थयात्रियों की बस पर पोनी इलाके के तेरयाथ गाँव में हमला हुआ। इस आतंकी हमले में अभी तक कोई आरोपित गिरफ्तार नहीं हुआ है।

रियासी के डीसी विशेष महाजन ने बताया कि बचाव अभियान शुरू किया गया और पुलिस, सेना व अर्धसैनिक बलों के जवान घटनास्थल पर पहुँच गए हैं। उन्होंने कहा कि मामले में अधिक विवरण का इंतजार है। यह बस तीर्थयात्रियों को शिवखोड़ी मंदिर में दर्शन के बाद माता वैष्‍णों देवी के दर्शन के लिए कटरा जा रही थी और जैसे ही जंगल के इलाके में पहुँची, घात लगाकर बैठे आतंकियों ने बस पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी।

शुरुआती रिपोर्ट के मुताबिक आतंकियों ने बस पर गोलीबारी की थी जिसके बाद बस दुर्घटना का शिकार हो गई। बताया जा रहा है कि यह बस जिले के शिवखोड़ी की ओर जा रही थी तभी रास्ते में हमले के कारण दुर्घटना का शिकार हो गई। इस घटना में 10 लोगों की मौत हो गई है।

शिवखोड़ी धार्मिक स्थल से दर्शन करके लौट रहे यात्रियों की बस पर आतंकियों ने घात लगाकर हमला किया। आतंकियों की गोलीबारी के बाद ही बस दुर्घटनाग्रस्त हुई। इसमें 10 यात्रियों के मारे जाने की भी सूचना है, हालाँकि अभी तक इस मामले में कोई भी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

हमें पितृसत्ता की अधूरी कहानी क्यों सुनाई गई? Patriarchy? Think Again

भारत की शुरुआती वैदिक सभ्यता में महिलाओं का समाज में बहुत सम्मानजनक स्थान था, जहाँ उन्हें शिक्षा और धार्मिक अनुष्ठानों का पूरा अधिकार था। वैदिक साहित्य में गार्गी और मैत्रेयी जैसी महिलाओं के उदाहरण मिलते हैं, जो दार्शनिक चर्चाओं और बौद्धिक विमर्श में सक्रिय थीं।

संभल की डेमोग्राफी: हिंदू 13 हजार से हुए 47 हजार, मुस्लिम 23 हजार से हो गए 1 लाख 71 हजार – मुस्लिम भीड़ की...

2011 की जनगणना के अनुसार संभल शहर की डेमोग्राफी 77.67% मुस्लिम आबादी जबकि हिंदू आबादी सिर्फ 22% वाली बताई गई है। वर्तमान में मुस्लिम 80% तक।
- विज्ञापन -