Thursday, September 19, 2024
Homeदेश-समाजढाबे में थूक-थूक कर रोटी बना रहा था यामीन का बेटा चाँद, वीडियो वायरल...

ढाबे में थूक-थूक कर रोटी बना रहा था यामीन का बेटा चाँद, वीडियो वायरल होने के बाद यूपी पुलिस ने किया गिरफ्तार

वीडियो में चाँद एक ही नहीं बल्कि कई बार अलग-अलग रोटियों पर थूकता दिख रहा है। अपनी शिकायत में दरोगा हरेंद्र ने रोटियों पर थूक रहे चाँद की करतूत को कोरोना गाइडलाइन का उल्लंघन बताया है।

खाने-पीने की चीजों पर थूकने का एक और मामला उत्तर प्रदेश के नोएडा से सामने आया है। यहाँ के वायरल हो रहे एक वीडियो में यामीन का बेटा चाँद एक ढाबे पर बन रही रोटियों पर थूकता नजर आ रहा है। चाँद इसी ढाबे पर खाना बनाने के लिए कारीगर के तौर पर नियुक्त था। शनिवार (7 सितंबर, 2024) को पुलिस ने वीडियो का संज्ञान लेते हुए FIR दर्ज कर ली है। चाँद को गिरफ्तार कर लिया गया है।

यह घटना नोएडा के थानाक्षेत्र रबूपुरा की है। यहाँ शनिवार को सब इंस्पेक्टर हरेंद्र कुमार ने थाने में तहरीर दी है। तहरीर में हरेंद्र कुमार ने बताया कि उन्हें सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा एक वीडियो मिला है। यह वीडियो रबूपुरा मार्किट में ही A-One ढाबे का है जो शुक्रवार (6 सितंबर) को रात लगभग 8:30 पर बनाया गया है। वीडियो में यामीन का बेटा चाँद दिखाई दे रहा है। रोटियाँ बनाते हुए चाँद उन पर थूक रहा है। चाँद की इस करतूत की सोशल मीडिया पर भी काफी आलोचना हो रही है।

वीडियो में चाँद एक ही नहीं बल्कि कई बार अलग-अलग रोटियों पर थूकता दिख रहा है। अपनी शिकायत में दरोगा हरेंद्र ने रोटियों पर थूक रहे चाँद की करतूत को कोरोना गाइडलाइन का उल्लंघन बताया है। उन्होंने आशंका जताई है कि चाँद की हरकत से संक्रामक बीमारी फैल सकती है जो मानव जीवन के लिए खतरा बन सकती है। पुलिस ने इस तहरीर पर चाँद को नामजद करते शनिवार को हुए FIR दर्ज कर ली है। यह FIR भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 223 (बी), 271 और 271 के तहत दर्ज की गई है।

ऑपइंडिया के पास FIR कॉपी मौजूद है। चाँद मूल रूप से नोएडा के ही रबूपुरा का रहने वाला है। ग्रेटर नोएडा के ADCP अशोक कुमार ने इस घटना पर बयान दिया है। उन्होंने बताया कि मामले में जाँच व अन्य जरूरी कार्रवाई की जा रही है। बताते चलें कि दुकानों का नाम A-One अधिकतर मुस्लिम वर्ग के लोग रखते हैं। बोलचाल की भाषा में इसे A (अल्लाह) One (एक ही है) भी कहा जाता है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

एनडीटीवी हो या 'द वायर', इन्हें कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

पेजर वालों को दफनाने गए, दूसरे ब्लास्ट में उड़ गए… लेबनान में अब वॉकी-टॉकी में धड़ाधड़ विस्फोट, इजरायल के हमले में फिर कई हिज़्बुल्लाह...

विस्फोट छोटे पैमाने पर थे, लेकिन पिछले दिन हुए हमलों से मेल खाते हैं। लेबनान की सरकारी न्यूज़ एजेंसी NNA ने दावा किया कि बेका क्षेत्र में 3 की मौत हुई है।

जब आई मुश्किल परिस्थिति तो हनुमान चालीसा और ‘ॐ नमः शिवाय’ ने दिया साथ: साथ बैठे गौतम गंभीर और विराट कोहली, याद किए मैदान...

गौतम गंभीर ने याद किया कि विराट कोहली ने बताया था कि वो हर गेंद से पहले 'ॐ नमः शिवाय' जपते थे और इसके बाद उन्हें खेलने में सुविधा होती थी।

प्रचलित ख़बरें

- विज्ञापन -