Sunday, September 29, 2024
Homeदेश-समाजदुकान में काम करने वाली हिंदू महिला के घर में घुस गया नूर बख्श…...

दुकान में काम करने वाली हिंदू महिला के घर में घुस गया नूर बख्श… लव जिहाद पर हल्द्वानी में बवाल: हिंदुओं का प्रदर्शन, सड़क पर हनुमान चालीसा पाठ

पूछताछ में पता चला कि नूर बख्स कई समय से लड़की के घर आ जा रहा था। उसने मकान भी अवैध तौर पर बनाया हुआ है। अब हिंदू संगठन उसके विरोध में उतर उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की माँग कर रहे हैं।

उत्तराखंड के हल्द्वानी से लव जिहाद का मामला सामने आया है। यहाँ एक हिन्दू महिला के घर पहुँचे बाल-बच्चेदार नूर बख्स नाम के व्यक्ति पर लव जिहाद का आरोप लगा कर स्थानीय लोगों ने हंगामा किया है। आरोपित हल्द्वानी शहर का ही कारोबारी है जिसकी दुकान और घर पर हिन्दू संगठन से जुड़े सदस्यों ने गुस्से में तोड़फोड़ की है। पीड़ित महिला नूर बख्स की दुकान में ही काम करती है। पुलिस ने नूर बख्स को हिरासत में लेकर जाँच शुरू कर दी है। घटना गुरुवार (26 सितंबर 2024) की है। प्रशासन की जाँच के में नूर बख्स का मकान भी अवैध तौर पर बना पाया गया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हल्द्वानी के छड़ायल इलाके में नूर बख्स की मॉड्यूलर किचन की दुकान है। इसका नाम हिंदुस्तान मॉड्यूलर किचन है। दुकान में ही बने मकान में वह पिछले 4 वर्षों से अपनी बीवी और बच्चों के साथ रहता है। इसी शहर के काठगोदाम थानाक्षेत्र में रहने वाली एक हिन्दू लड़की नूर बख्स की दुकान पर नौकरी करती है। गुरुवार की रात नूर बख्स अपनी स्टाफ के घर पहुँच गया। आसपास के लोगों को इसकी भनक लग गई तो वो महिला के घर के आगे जुट गए।

उन्होंने नूर बख्स की नीयत पर सवाल उठाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। उस पर लव जिहाद के भी आरोप लगे जिससे हिन्दू संगठन से जुड़े सदस्य भी आक्रोशित हो गए। मामला बढ़ता देख कर पुलिस मौके पर पहुँची और नूर बख्स को हिरासत में ले लिया। इस बीच अगले दिन कई लोग नूर बख्स के मुखानी स्थित दुकान और घर पहुँचे। सड़क पर हनुमान चालीसा हुआ। यहाँ शुरू में नारेबाजी हुई और बाद में आक्रोशित लोगों ने आरोपित के मकान और दुकान में तोड़फोड़ शुरू कर दी। पुलिस ने हालत को बमुश्किल संभाला।

आक्रोशित भीड़ ने नूर बख्स की दुकान के बाहरी हिस्से के साथ 3 बाइकों में भी तोड़फोड़ की है। शुक्रवार को पुलिस ने नूर बख्स का शाँतिभंग की धाराओं में चालान किया है। प्रशासन ने नूर बख्स की सम्पतियों की जाँच करवाई। इस जाँच में उसके मकान के मानक पूरे नहीं पाए गए। फिलहाल आरोपित के मकान को सील कर दिया गया है। नूर बख्स का परिवार भी हल्द्वानी से कहीं और शिफ्ट हो गया है। लोगों के आक्रोश को देखते हुए संवेदनशील इलाकों में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

इस मामले में हुए विरोध प्रदर्शन में कई महिलाएँ भी शामिल हुईं। उनका कहना है कि उन्हें आते-जाते छेड़ा जाता है और अश्लील फब्तियाँ कसी जाती हैं। पुलिस ने लोगों को समझा-बुझा कर शांत किया। इस हंगामे की वजह से शहर में काफी समय तक अफरातफरी जैसे हालत बने रहे। नैनीताल के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पी एन मीणा ने कहा कि शहर का माहौल खराब करने वालों को चिन्हित करके कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने तोड़फोड़ व हिंसक गतिविधियाँ करने वालों को भी चिन्हित कर के एक्शन लेने के निर्देश दिए हैं।

1 किलोमीटर दौड़ा कर महिला ने पकड़ा नूर को

ऑपइंडिया ने इस घटना के बारे में स्थानीय गौरक्षक जोगिंदर सिंह राणा उर्फ़ जोगी से बात की। जोगी ने हमको बताया कि नूर बख्स पिछले लम्बे समय से हिन्दू लड़की के घर आ रहा था। लड़की की उम्र 21 साल है। इतनी ही उम्र नूर बख्स की बेटी की भी है। शुरू में आसपास की महिलाओं ने समझा कि कोई मैकेनिक आदि है लेकिन गुरुवार को उससे पूछताछ की कोशिश हुई।

जब स्थानीय महिलाएँ एकजुट हुईं तो नूर बख्स अपनी कार छोड़ कर भागने लगा। नूर बख्स को भागते देख कर आसपास की महिलाओं ने उसको दौड़ाना शुरू कर दिया। जोगिंदर राणा ने आगे बताया कि एक हिन्दू महिला लगभग 1 किलोमीटर तक नूर बख्स को खदेड़ती चली गई। आखिरकार आसपास के लोग जुटे और उन्होंने नूर बख्स को दबोच लिया। उसकी पिटाई करके पुलिस के हवाले कर दिया गया। इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। फ़िलहाल पुलिस मामले की जाँच व अन्य जरूरी कानूनी कार्रवाई कर रही है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

एनडीटीवी हो या 'द वायर', इन्हें कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

‘भारत माता की जय’ कहने से बढ़ती है दुश्मनी… हाई कोर्ट ने कर्नाटक पुलिस को रगड़ा: कहा- यह नफरती नारा नहीं, यह सद्भाव बढ़ाता...

कर्नाटक हाई कोर्ट ने कहा है कि 'भारत माता की जय' बोलना नफरत फैलाना नहीं है। यह नारा सिर्फ सद्भाव बढ़ाता है, वैमनस्यता नहीं फैलाता।

नाम- हिंदुत्व वॉच, काम- हिंदू घृणा फैलाना, चलाने वाला- रकीब अहमद… भारत में कार्रवाई हुई तो बुरा मान गया एलन मस्क का X, हाई...

दिल्ली हाई कोर्ट में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X ने कहा कि रकीब हमीद का अकाउंट हिंदुत्व वॉच को ब्लॉक करने का सरकारी निर्देश अनुचित था

प्रचलित ख़बरें

- विज्ञापन -