Homeदेश-समाज'अब ये तुम्हारी बेटी नहीं, रुखसार है': सुल्तानपुर में 13 साल की हिंदू लड़की...

‘अब ये तुम्हारी बेटी नहीं, रुखसार है’: सुल्तानपुर में 13 साल की हिंदू लड़की को यासीन खान ने फाँसा, विरोध करने पर पिता को पीटा-गिरफ्तार

पीड़िता के पिता का कहना है कि जब उन्होंने अपनी बेटी से वापस चलने कहा तो बगल में खड़े लड़के ने कहा ये कही नहीं जाएगी, इसने इस्लाम स्वीकार कर लिया है।

उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर शहर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहाँ यासीन खान नाम के युवक ने 13 साल की हिंदू किशोरी पर धर्म परिवर्तन का दबाव डालने और निकाह की जबरन कोशिश की। उसके चंगुल से बेटी को छुड़ाने गए पिता पर यासीन और उसके दोस्तों ने मिलकर हमला भी किया। पुलिस ने इस मामले में मुख्य आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है और अन्य की तलाश कर रही है।

क्या है मामला?

पीड़िता के पिता के मुताबिक, वह सुल्तानपुर जिले के गाँव गोडवा में अपने परिवार के साथ रहते हैं। उनकी छोटी बेटी नौंवी कक्षा की छात्रा है। मंगलवार (16 सितंबर 2025) को दोपहर बाद जब बेटी घर नहीं लौटी, तो परिवार को चिंता हुई। तलाश करते हुए पिता पर्यावरण पार्क के पास पहुँचे, जहाँ उनकी बेटी पड़ोस में रहने वाले युवक यासीन खान और उसके कुछ दोस्तों के साथ खड़ी थी।

जब पिता ने बेटी से घर चलने को कहा, तो यासीन ने विरोध करते हुए कहा कि अब वह उनकी बेटी नहीं है, उसने इस्लाम स्वीकार कर लिया है और अब उसका नाम ‘रुखसार’ है। यासीन ने यह भी कहा कि वह किशोरी से निकाह करेगा।

पिता जब बेटी को साथ ले जाने लगे, तो यासीन ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर उन पर हमला कर दिया। शोर मचाने पर आसपास के लोग जुटे, तब आरोपित और साथी वहाँ से भाग निकले। किसी तरह पिता ने यासीन को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया।

पीड़िता के पिता का बयान

पीड़ित किशोरी के पिता ने बताया, “मेरे पड़ोस में ही रहने वाला यासीन खान पिछले एक साल से मेरी बेटी को बहला फुसलाकर और धमका कर उसका ब्रेनवाश कर इस्लाम स्वीकार करने के लिए दबाव बना रहा है।”

FIR में उन्होंने आरोप लगाया, “जब मैंने अपनी बेटी से वापस चलने कहा तो बगल में खड़े लड़के ने कहा- ये कही नहीं जायेगी अब तुम्हारी बेटी नहीं है। इसने इस्लाम स्वीकार कर लिया है। तुम इसे नहीं ले जा सकते और मेरे साथ अपने साथियों समेत मारपीट करने लगा, जिससे मेरे हाथ में चोट आई है और चेहरे में आँख के पास भी गंभीर चोटे आई है।”

उसने कहा कि उसने उसका नाम बदलकर रुखसार रख दिया है। अब वह उसकी बीवी है और वह उससे निकाह भी करेगा।

पुलिस की कार्रवाई

कोतवाली नगर के प्रभारी निरीक्षक धीरज कुमार ने बताया कि पीड़िता के पिता की शिकायत पर यासीन और उसके साथियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। मामला उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम (UP Prohibition of Unlawful Conversion of Religion Act), बीएनएस की धारा 137 (2), 87, 351 (2), 351 (3) के तहत दर्ज किया गया है।

इस मामले की FIR कॉपी ऑपइंडिया के पास मौजूद है। पुलिस आरोपित से पूछताछ कर रही है और फरार आरोपितों की तलाश जारी है। किशोरी की काउंसलिंग भी कराई जा रही है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

Searched termsयूपी के सुल्तानपुर में जबरन धर्म परिवर्तन का मामला, Case of forced religious conversion in Sultanpur UP, उत्तर प्रदेश धर्मांतरण, सुल्तानपुर में नाबालिग के धर्मांतरण की कोशिश, सुल्तानपुर यासीन खान 13 साल किशोरी धर्म परिवर्तन दबाव, निकाह जबरन कोशिश हिंदू लड़की ब्रेनवाश, पिता पर हमला मारपीट चोटें हाथ आंख, गोडवा गांव पर्यावरण पार्क घटना, कोतवाली नगर FIR पुलिस कार्रवाई, UP विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन अधिनियम, बीएनएस धारा 137 87 351 हमला, यासीन खां गिरफ्तार साथी फरार तलाश, किशोरी नाम रुखसार बदलाव निकाह दावा, सुल्तानपुर जिला हिंदू परिवार शिकायत, निरीक्षक धीरज कुमार बयान पूछताछ, किशोरी काउंसलिंग सुरक्षा जांच, उत्तर प्रदेश लव जिहाद मामला 2025, सुल्तानपुर कोतवाली थाना केस विवरण, यासीन खां पड़ोसी धमकी एक साल दबाव, हिंदू किशोरी अपहरण प्रयास बचाव, सुल्तानपुर पुलिस गिरफ्तारी अन्य आरोपी, धर्मांतरण रोकथाम कानून लागू, सुल्तानपुर सिटी न्यूज किशोरी पीड़िता बयान, Sultanpur Yasin Khan 13 year old girl religious conversion pressure, forced nikah attempt Hindu minor brainwashing, father assault beating injuries hand eye, Godwa village environment park incident, Kotwali Nagar FIR police action, UP Prohibition Unlawful Conversion Religion Act, BNS sections 137 87 351 assault, Yasin Khan arrested accomplices absconding search, minor name changed to Rukhsar nikah claim, Sultanpur district Hindu family complaint, Inspector Dhiraj Kumar statement interrogation, minor girl counseling security probe, Uttar Pradesh love jihad case 2025, Sultanpur Kotwali station case details, Yasin Khan neighbor threat one year pressure, Hindu teenager kidnapping attempt rescue, Sultanpur police arrest other accused, anti conversion law application, Sultanpur city news victim statement
ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

कॉकरोचों के प्रदर्शन में घुसी नेहा बोरा कौन है? जानिए AISA की राष्ट्रीय अध्यक्ष का चिट्ठा- उमर खालिद को बताती है बेचारा, ब्राह्मणों से...

आइए जानते हैं CJP के प्रदर्शन में घुसकर वामपंथी एजेंडे को हवा देने वाली नेहा बोरा कौन हैं और कैसे वो ब्राह्मणों के खिलाफ जहर उगलती आईं हैं।

गाजियाबाद के सीवर प्लांट में पोलियो वायरस मिलने से स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, किसी बच्चे में संक्रमण नहीं: जानिए पाकिस्तान और अफगानिस्तान ने कैसे बढ़ाई...

गाजियाबाद के सीवर में पोलियो वायरस मिला। यह वायरस पोलियो वैक्सीन के कमजोर अंश से विकसित होता है जो कमजोर टीकाकरण वाले इलाकों में फैलता है।
- विज्ञापन -