Homeविविध विषयअन्य'तुम्हारी गौमाता का मीट खा रहा हूँ… ग@#D में दम हो तो रोककर दिखाओ':...

‘तुम्हारी गौमाता का मीट खा रहा हूँ… ग@#D में दम हो तो रोककर दिखाओ’: इंस्टा पर वायरल होने के लिए हैदर अली के घटिया कंटेंट का काला चिट्ठा, हर वीडियो में हिंदुओं को देता है चुनौती

वीडियो के कंटेंट से साफ पता चलता है कि हैदर का मकसद अपने खान-पान की आदतों को शेयर करना नहीं है, बल्कि 'अंधभक्त' जैसे शब्दों का बार-बार इस्तेमाल करना और जानबूझकर 'तुम्हारी गौमाता' कहकर हिंदुओं को चिढ़ाना है।

हिंदुओं की धार्मिक भावनाओं को आहत करना अब कुछ लोगों के लिए सोशल मीडिया पर वायरल होने की ट्रिक बन गई है। केरल में रहकर मजदूरी करने वाला ‘हैदर अली’ नामक एक मुस्लिम क्रिएटर का मामला इसका ताजा और सटीक उदाहरण है, जिसने हिंदू समुदाय की आस्था की प्रतीक ‘गौमाता’ को लेकर न केवल घृणा का प्रदर्शन किया, बल्कि सुनियोजित तरीके से हिंदुओं को भड़काने के लिए एक के बाद एक कई वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड किए।

हैदर अली, एक ही महीने के भीतर ऐसी 13-14 से अधिक वीडियो डाल चुका है। इन वीडियोज में इसने क्या दिखाया आइए सिलसिलेवार ढंग से बताएँ…

इंस्टा पर akhaidar__ यूजर आईडी से मौजूद हैदर अली के पेज पर वर्तमान में 23.5K फॉलोअर्स हैं।

हैदर अली के इंस्टा पेज का स्क्रीनशॉट

गौमांस पर हिंदुओं को चिढ़ाने वाली वीडियोज उसने 16 मई से डालनी शुरू की थी। पहली वीडियो में उसने केवल गौमांस पकते हुए दिखाया और कैप्शन में ‘गाय का मीट’ लिखा।

इस वीडियो पर रीच मिलने के बाद उसने उसी दिन एक और वीडियो अपलोड की, जिसमें वह अपनी बीवी वाहिदा खातून (बताया जा रहा नाम) से पूछता है कि वह क्या कर रही है? इस पर उसकी बीवी कहती है कि वह गौमाता का मीट पका रही है।

इसके बाद दोनों हँसते हैं और हैदर बताता है – हम केरल में हैं और बीफ खाते हैं। इस वीडियो को 5 लाख से ज्यादा व्यूज और करीब 24.4K लाइक्स मिले।

16 मई (अन्य वीडियो): एक अन्य वीडियो में वह अपनी बीवी से पूछता है, “क्या गौमाता का मीट खत्म हो गया है?” उसकी बीवी हँसते हुए कहती है, “जितना लाए थे सब खत्म हो गया है।”

हैदर वीडियो में बताता है कि उन्होंने एक वीडियो डाली थी 5 लाख के व्यूज आए हैं, अब दोबारा ये देखो पार्ट 2।

16 मई (तीसरी वीडियो): गौमांस और चावल दिखाते हुए हैदर बंगाल की शुभेंदु सरकार को चुनौती देता है और कहता है- “अंधभक्तों मैं केरल में रहकर गौमाता का मीट खा रहा हूँ, अगर G@%d में दम हो तो इसे बंद करके दिखाओ।”

17 मई: इस दिन डाली गई वीडियो में वह ढिठाई दिखाते हुए कहता है, “हमारी गौमाता का मीट खाते हुए वीडियो वायरल हुई थी। अंधभक्तों ने हमें गाली दी। पहले हमारा मछली खाने का मन था लेकिन अब हम गौमाता को ही खाएँगे, इसलिए दोबारा लेकर आए हैं। देखों कैसे कटता है ये।”

इस वीडियो पर 5.5 लाख से ज्यादा व्यूज और 30 हजार लाइक्स आए।

17 मई (दूसरी वीडियो): अपनी बीवी को बीफ काटते और पकाते दिखाते हुए वह पूछता है कि क्या बना रही हो? बीवी हँसते हुए कहती है-गौमाता का मीट।

आगे हैदर कहता है, “अंधभक्तों देख लो, अब मैं वीडियो रोज बनाऊँगा। दम है तो केरल में गौमाता का मीट बंद करके दिखा। हम केरल में है। मैं रोज वीडियो डालूँगा। तुम्हारी G@$ड जलाने को।”

18 मई: इस वीडियो में हैदर कहता है, “मैं अभी तक आपको गाय पकाते हुए दिखाता था लेकिन अब मैं गौमांस खाते हुए दिखा रहा हूँ। मुझे फॉलो कर लो क्योंकि आपको ऐसे ही कंटेंट देखने को मिलेगा।”

20 मई: गौमांस से जुड़ी वीडियोज पर आए हिंदुओं के कमेंट्स देख वह कहता है- “अंधभक्तों आज तो मैं सुबह-सुबह ही जाकर बीफ ले आया। तुम मेरे कमेंट में आकर गाली-गलौच करते हो। तुम में दम हो तो केरल में इसे बैन करके दिखाओ।”

इस वीडियो पर उसे 50 हजार से ज्यादा व्यूज मिले।

21 मई: इस दिन डाली गई वीडियो का कैप्शन था “मैं गौमांस के साथ रोटी खा रहा हूँ। अल्लाहू अकबर।”

इसमें वह कहता है- “अंधभक्तों देखो तुम्हारी गौमाता का मीट। बहुत टेस्टी है। किसे खाना है बताओ मैं लोकेशन बताऊँगा तुम आकर खाना।”

23 मई: कसाईखाने की वीडियो डालते हुए वह कहता है, “बहुत दिन से मछली खा खाकर थक गया था इसलिए अब गाय का मीट लेने आया हूँ। वीडियो जरूर शेयर होनी चाहिए क्योंकि इसे ही तो देखकर अंधभक्त जलेंगे।”

इसका कैप्शन था- “कसाई खाना पर गया था गाय का मीट लेने के लिए। अल्लाहू अकबर।”

23 मई (अन्य वीडियो): इसमें वह गौमांस खाने के लिए केरल की राजनीतिक और भौगोलिक स्थिति को जस्टिफाई करता है। वह लिखता है- “केरल पर बीजेपी का सरकार नहीं है। इसीलिए केरल का मुसलमान भाई लोग गाय का मीट खा सकता। अगर केरल पर बीजेपी का सरकार होता तो केरल पर गाय का मीट मुसलमान भाई लोग का नहीं सकता था क्योंकि सरकार ने बंद करके रख दिया होता।”

वह आगे कहता है, “अगर गाय राष्ट्रीय पशु होता तो मुसलमान भाई लोग गाय का मीट नहीं खाता।”

24 मई: चूल्हे पर बीफ पकता हुआ दिखाते हुए वह कहता है- “अंधभक्तों देखो आज संडे और हम तुम्हारी गाय माता का मीट पका रहे हैं।”

24 मई (दूसरी वीडियो): असम और बंगाल के नियमों का जिक्र करते हुए वह कहता है- “असम और बंगाल में तो इस बार गौमाता की कुर्बानी देने के नाम पर रोक लगा दी गई है। अभी मैं केरल में हूँ तो बढ़िया गाय माता का मीट खा रहा हूँ। यहाँ कुर्बानी देने की भी बहुत बढ़िया व्यवसथा हुई है।”

28 मई: थाली में बीफ और रोटी खाते हुए वह कहता है- “ये देखो अंधभक्तों मैं तुम्हारी गौ माता का मीट रोटी के साथ खा रहा हूँ। आज हमारी ईद है और मैं तो तुम्हारी गौ माता का मीट जरूर खाऊँगा।”

29 मई: कसाईखाने में लटके हुए गाय के पैर और कटते हुए मीट को दिखाते हुए उसने कहा- “सुबह-सुबह मीट की दुकान पर मीट लेने गया था। आप लोग इस वीडियो को देखिए और मजे लीजिए ताकि अंधभक्त इसे देख सकें।”

31 मई: इस वीडियो में हैदर कहता है, “अंधभक्तों क्या हाल है, देखो तुम्हारी गाय माता का मीट बिक रहा है दुकान पर। मेरी छुट्टी थी तो मैं कसाई खाने आकर 2 किलो मीट ले लिया हूँ और वीडियो भी बना लिया हूँ ताकि तुम्हें दिखा सकूँ।”

कट्टरपंथी हैदर अली में कैसे आई ये हिम्मत?

गौरतलब है कि ये सिर्फ कुछ वीडियोज हैं। हैदर का इंस्टा पेज हिंदूघृणा वाले कंटेंट से भरा हुआ है। लोग इस इस्लामी कट्टरपंथी पर कार्रवाई की माँग कर रहे हैं, लेकिन अभी तक क्या एक्शन हुआ है इसका पता नहीं चला है। आखिरी वीडियो हैदर के चैनल पर 12 जून को डाली गई थी। उससे पहले तक वह लगातार हिंदुओं की धार्मिक भावनाओं का अपमान करके सस्ती लोकप्रियता बटोरने में जुटा था।

वीडियो से साफ पता चलता है कि उसका मकसद खान-पान की आदतों को शेयर करना नहीं है, बल्कि हिंदुओं के लिए ‘अंधभक्त’ जैसे शब्दों का बार-बार इस्तेमाल करना और जानबूझकर ‘तुम्हारी गौमाता” कहकर चिढ़ाना है, जो साफ करता है कि यह एक सोची-समझी हिंदुओं के प्रति घृणा है।

उसके चैनल को देख साफ पता चलता है कि गौमांस पर बनाई पहली वीडियो जब पर व्यूज और लाइक्स की संख्या लाखों पार की तो हैदर के भीतर का कट्टरपंथी अपनी हकीकत सोशल मीडिया पर दिखाने से झिझका नहीं। हिंदुओं के आलोचना करने पर वह उन्हें ‘अंधभक्त’ कह कहकर घृणा दिखाने लगा। उसे लगा कि इसी से वह वायरल होगा। उसने ‘गौ माता का मीट’ लाइन को उसने अपनी वीडियोज की रीच बढ़ाने का कीवर्ड समझ लिया।

हैरानी इस बात की है कि मेटा ने लगातार कम्युनिटी गाइडलाइंस की धज्जियाँ उड़ने पर भी इस अकॉउंट पर संज्ञान नहीं लिया। खबर लिखने तक उसका हैंडल पब्लिक है। वह लगातार हिंदुओं को चुनौती दे रहा है कि बीफ को बैन कराकर कोई दिखाए, अगर नहीं कर सकते तो वो ऐसे ही खाकर वीडियो बनाता रहेगा।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

गुजरात के जावेद की टेढ़ी हड्डियाँ, ₹4 करोड़ का सालाना खर्च और PAK के ‘रैट चिल्ड्रन’: करीबी रिश्तों में निकाह से पैदा होता स्वास्थ्य...

म्यूकोपॉलीसेकेराइडोसिस ऐसी आनुवांशिक बीमारी है जो कजिन मैरिज की वजह से होता है। गुजरात का जावेद भी इसका शिकार है क्योंकि उसकी अम्मी और अब्बू कजिन हैं।

‘सतलुज’ ने उतार दिया मुखौटा: दिलजीत दोसांझ की ‘ग्लोबल सुपरस्टार’ वाली छवि के पीछे छिपी राजनीति बेनकाब, ऑपइंडिया ने पहले ही दी थी चेतावनी

फिल्म सतलुज ने अभिनेता दिलजीत दोसांझ के इमेज मैनेजमेंट को हटाकर उनके छिपे राजनीतिक प्रोपेगेंडा को उजागर किया है।
- विज्ञापन -