हिंदुओं की धार्मिक भावनाओं को आहत करना अब कुछ लोगों के लिए सोशल मीडिया पर वायरल होने की ट्रिक बन गई है। केरल में रहकर मजदूरी करने वाला ‘हैदर अली’ नामक एक मुस्लिम क्रिएटर का मामला इसका ताजा और सटीक उदाहरण है, जिसने हिंदू समुदाय की आस्था के प्रतीक ‘गौमाता’ के नाम पर न केवल घृणा का प्रदर्शन किया, बल्कि सुनियोजित तरीके से लोगों को भड़काने के लिए एक के बाद एक कई वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड किए।
हैदर अली द्वारा एक ही महीने के भीतर पोस्ट की गई 13-14 से अधिक वीडियो डाल चुका है। इन वीडियोज में इसने क्या दिखाया आइए सिलसिलेवार ढंग से बताएँ…
इंस्टा पर akhaidar__ यूजर आईडी से मौजूद हैदर अली की आईडी पर वर्तमान में 23.5K फॉलोअर्स हैं।

गौमांस पर हिंदुओं को चढ़ाने वाली वीडियोज उसने 16 मई से डालनी शुरू की थी। पहली वीडियो में उसने केवल गौमांस पकते हुए दिखाया और कैप्शन में ‘गाय का मीट’ लिखा।
इस वीडियो पर रीच मिलने के बाद उसने उसी दिन एक और वीडियो अपलोड की, जिसमें वह अपनी बीवी वाहिदा खातून (बताया जा रहा नाम) से पूछता है कि वह क्या कर रही है? इस पर उसकी बीवी कहती है कि वह गौमाता का मीट पका रही है।
इसके बाद दोनों हँसते हैं और हैदर बताता है – हम केरल में हैं और बीफ खाते हैं। इस वीडियो को 5 लाख से ज्यादा व्यूज और करीब 24.4K लाइक्स मिले।
16 मई (अन्य वीडियो): एक अन्य वीडियो में वह अपनी बीवी से पूछता है, “क्या गौमाता का मीट खत्म हो गया है?” उसकी बीवी हँसते हुए कहती है, “जितना लाए थे सब खत्म हो गया है।” हैदर वीडियो में बताता है कि उन्होंने एक वीडियो डाली थी 5 लाख के व्यूज आए हैं, अब दोबारा ये देखो पार्ट 2।”
16 मई (तीसरी वीडियो): गौमांस और चावल दिखाते हुए हैदर बंगाल सरकार को चुनौती देता है और कहता है- “अंधभक्तों मैं केरल में रहकर गौमाता का मीट खा रहा हूँ, अगर G@%d में दम हो तो इसे बंद करके दिखाओ।”
17 मई: इस दिन डाली गई वीडियो में वह ढिठाई दिखाते हुए कहता है, “हमारी गौमाता का मीट खाते हुए वीडियो वायरल हुई थी। अंधभक्तों ने हमें गाली दी। पहले हमारा मछली खाने का मन था लेकिन अब हम गौमाता को ही खाएँगे, इसलिए दोबारा लेकर आए हैं। देखों कैसे कटता है ये।”
इस वीडियो पर 5.5 लाख से ज्यादा व्यूज और 30 हजार लाइक्स आए।
17 मई (दूसरी वीडियो): अपनी बीवी को बीफ काटते और पकाते दिखाते हुए वह पूछता है कि क्या बना रही हो? बीवी हँसते हुए कहती है-गौमाता का मीट।
आगे हैदर कहता है, “अंधभक्तों देख लो, अब मैं वीडियो रोज बनाऊँगा। दम है तो केरल में गौमाता का मीट बंद करके दिखा। हम केरल में है। मैं रोज वीडियो डालूँगा। तुम्हारी G@$ड जलाने को।”
18 मई: इस वीडियो में हैदर कहता है, “मैंने अभी तक आपको गाय पकाते हुए दिखाता था लेकिन अब मैं गौमांस खाते हुए दिखा रहा हूँ। मुझे फॉलो कर लो क्योंकि आपको ऐसे ही कंटेंट देखने को मिलेगा।”
20 मई: गौमांस से जुड़ी वीडियोज पर आए हिंदुओं के कमेंट्स देख वह कहता है- “अंधभक्तों आज तो मैं सुबह-सुबह ही जाकर बीफ ले आया। तुम मेरे कमेंट में आकर गाली-गलौच करते हो। तुम में दम हो तो केरल में इसे बैन करके दिखाओ।”
इस वीडियो पर उसे 50 हजार से ज्यादा व्यूज मिले।
21 मई: इस दिन डाली गई वीडियो का कैप्शन था “मैं गौमांस के साथ रोटी खा रहा हूँ। अल्लाहू अकबर।”
इसमें वह कहता है- “अंधभक्तों देखो तुम्हारी गौमाता का मीट। बहुत टेस्टी है। किसे खाना है बताओ मैं लोकेशन बताऊँगा तुम आकर खाना।”
23 मई: कसाईखाने की वीडियो डालते हुए वह कहता है, “बहुत दिन से मछली खा खाकर थक गया था इसलिए अब गाय का मीट लेने आया हूँ। वीडियो जरूर शेयर होनी चाहिए क्योंकि इसे ही तो देखकर अंधभक्त जलेंगे।”
इसका कैप्शन था- “कसाई खाना पर गया था गाय का मीट लेने के लिए। अल्लाहू अकबर।”
23 मई (अन्य वीडियो): इसमें वह गौमीट खाते हुए राजनीतिक और भौगोलिक स्थिति को जस्टिफाई करता है। वह लिखता है- “केरल पर बीजेपी का सरकार नहीं है। इसीलिए केरल का मुसलमान भाई लोग गाय का मीट खा सकता। अगर केरल पर बीजेपी का सरकार होता तो केरल पर गाय का मीट मुसलमान भाई लोग का नहीं सकता था क्योंकि सरकार ने बंद करके रख दिया होता।”
वह आगे कहता है, “अगर गाय राष्ट्रीय पशु होता तो मुसलमान भाई लोग गाय का मीट नहीं खाता।”
24 मई: चूल्हे पर बीफ पकता हुआ दिखाते हुए वह कहता हैॉ- “अंधभक्तों देखो आज संडे और हम तुम्हारी गाय माता का मीट पका रहे हैं।”
24 मई (दूसरी वीडियो): असम और बंगाल के नियमों का जिक्र करते हुए वह कहता है- “असम और बंगाल में तो इस बार गौमाता की कुर्बानी देने के नाम पर रोक लगा दी गई है। अभी मैं केरल में हूँ तो बढ़िया गाय माता का मीट खा रहा हूँ। यहाँ कुर्बानी देने की भी बहुत बढ़िया व्यवसथा हुई है।”
28 मई: थाली में बीफ और रोटी खाते हुए वह कहता है- “ये देखो अंधभक्तों मैं तुम्हारी गौ माता का मीट रोटी के साथ खा रहा हूँ। आज हमारी ईद है और मैं तो तुम्हारी गौ माता का मीट जरूर खाऊँगा।”
29 मई: कसाईखाने में लटके हुए गाय के पैर और कटते हुए मीट को दिखाते हुए उसने कहा- “सुबह-सुबह मीट की दुकान पर मीट लेने गया था। आप लोग इस वीडियो को देखिए और मजे लीजिए ताकि अंधभक्त इसे देख सकें।”
31 मई: इस वीडियो में हैदर कहता है, “अंधभक्तों क्या हाल है, देखो तुम्हारी गाय माता का मीट बिक रहा है दुकान पर। मेरी छुट्टी थी तो मैं कसाई खाने आकर 2 किलो मीट ले लिया हूँ और वीडियो भी बना लिया हूँ ताकि तुम्हें दिखा सकूँ।”
कट्टरपंथी हैदर अली में कैसे आई ये हिम्मत?
गौरतलब है कि ये सिर्फ कुछ वीडियोज हैं। हैदर का इंस्टा पेज हिंदूघृणा वाले कंटेंट से भरा हुआ है। लोग इस इस्लामी कट्टरपंथी पर कार्रवाई की माँग कर रहे हैं, लेकिन अभी तक क्या एक्शन हुआ है इसका पता नहीं चला है। आखिरी वीडियो हैदर के चैनल पर 12 जून को डाली गई थी। उससे पहले तक वह लगातार हिंदुओं की धार्मिक भावनाओं का अपमान करके सस्ती लोकप्रियता बटोरने में जुटा था।
हैदर अली और वाहिदा खातून
— Deepak Sharma (@SonOfBharat7) July 6, 2026
मिलकर रोज गौमांस खाकर हिन्दुओं को चिढ़ाते हैं
प्लेट में रखकर स्वाद बताते हैं और गाय को कैसे
छीला गया ये दिखाते हैं दोनों गुवांहटी में रहते हैं
Hello @himantabiswa @assampolice उम्मीद है इनका सही तरीके से इलाज किया जायेगा ✍️ pic.twitter.com/8nRV5f2rYb
वीडियो से साफ पता चलता है कि उसका मकसद केवल अपने खान-पान की आदतों को शेयर करना नहीं है, बल्कि ‘अंधभक्त’ जैसे शब्दों का बार-बार इस्तेमाल करना और जानबूझकर “तुम्हारी गौमाता” कहकर चिढ़ाना है, जो साफ करता ह कि यह एक सोची-समझी हिंदुओं के प्रति घृणा है।
उसके चैनल को देख साफ पता चलता है कि गौमांस पर बनाई पहली वीडियो जब पर व्यूज और लाइक्स की संख्या लाखों पार की तो हैदर का कट्टरपंथी अपनी हकीकत सोशल मीडिया पर दिखाने से झिझका नहीं। हिंदुओं की आलोचना करने पर वह उन्हें अंधभक्त कह कहकर घृणा दिखाने लगा। उसे लगा कि इसी से वह वायरल होगा। उसने ‘गौ माता का मीट’ लाइन को उसने अपनी वीडियोज की रीच बढ़ाने का कीवर्ड समझ लिया।
हैरानी इस बात की है कि मेटा ने लगातार कम्युनिटी गाइडलाइंस की धज्जियाँ उड़ने पर भी इस पर संज्ञान नहीं लिया। खबर लिखने तक उसका हैंडल पब्लिक है। वह लगातार हिंदुओं को चुनौती दे रहा है कि बीफ को बैन कराकर कोई दिखाए, अगर नहीं कर सकते तो वो ऐसे ही खाकर वीडियो बनाता रहेगा।


