Thursday, May 2, 2024
Homeदेश-समाजहाईकोर्ट के आदेश के बाद शाहीन बाग़ के प्रदर्शनकारियों को 'आज़ादी' देने पहुँची दिल्ली...

हाईकोर्ट के आदेश के बाद शाहीन बाग़ के प्रदर्शनकारियों को ‘आज़ादी’ देने पहुँची दिल्ली पुलिस

आशंका ये भी है कि प्रदर्शनकारी दंगे जैसे हालात पैदा कर सकते हैं। सीएए विरोधी आंदोलन के फेल होने के बाद वामपंथियों ने महिलाओं को धरने पर बिठा कर मीडिया में बने रहने की तरकीब निकाली। आशंका है कि 'महिलाओं के दमन' का झूठा आरोप लगा कर दिल्ली पुलिस और केंद्र सरकार को बदनाम करने की साज़िश रची जा सकती है।

आदेश के बाद अब दिल्ली पुलिस शाहीन बाग़ में पहुँच गई है। कोर्ट ने कहा है कि क़ानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए जनहित को देखते हुए पुलिस कार्रवाई करे। कोर्ट के निर्देश के बाद दिल्ली पुलिस वहाँ पहुँच गई है। बता दें कि शाहीन बाग़ में हो रहे विरोध प्रदर्शन के नाम पर लोग अंडे व बिरयानी खा रहे हैं। वहाँ पिकनिक मनाए जाने व लोहड़ी का नाच-गान करने की ख़बरें भी आईं। दिक्कत ये है कि कई रास्तों के बंद होने से लोगों को अपने दफ्तर जाने-आने में कई घंटे ज्यादा लग रहे हैं। बच्चों को भी स्कूल जाने में परेशानी हो रही है।

बताया जा रहा है कि दिल्ली पुलिस नागरिकता संशोधन क़ानून के विरोध के नाम पर पूरे इलाक़े में अराजकता का माहौल बना कर बैठे प्रदर्शनकारियों को समझाएगी कि वो वहाँ से उठ कर जाएँ और आम लोगों की परेशानी का ख्याल करें। अगर वो नहीं मानते हैं कि पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी। हालाँकि, पुलिस ने कहा है कि वो बलप्रयोग नहीं करेगी और लोगों को समझा-बुझा कर वहाँ से हटाया जाएगा।

पुलिस ने इस काम के लिए स्थानीय व्यापारियों से संपर्क साधा है। साथ ही क्षेत्र के मौलवियों व प्रबुद्धजनों को भी भरोसे में लिया जा रहा है। मुस्लिम समुदाय के बुजुर्गों को भी पुलिस समझा रही है। पुलिस चाहती है कि इसका समाधान शांति से निकल जाए। हाल ही में हज़ारों लोगों ने सड़क पर उतर कर इन प्रदर्शनकारियों का विरोध किया। स्थानीय लोग इनसे तंग आ चुके हैं जबकि मीडिया इन प्रदर्शनकारियों को लगातार फुटेज दे रहा है। बूढ़ी महिलाओं से लेकर 20 दिन की बच्चियों तक को आंदोलन का चेहरा बना कर पेश किया जा रहा है।

कई लोगों ने सोशल मीडिया पर ये भी कहा कि शाहीन बाग़ में प्रदर्शन के नाम पर पिकनिक मना रहे लोगों को दिल्ली पुलिस ने ‘आज़ादी देने’ की प्रक्रिया शुरू कर दी है। बता दें कि ये आज़ादी स्लोगन वामपंथियों के चाहता नारा है, जिसे अलग-अलग रूप में पेश किया जाता है। इसका अधिकतर इस्तेमाल हिन्दुओं के विरोध के लिए हुआ। ‘जिन्ना वाली आज़ादी’ तक के नारे लगे।

आशंका ये भी है कि प्रदर्शनकारी दंगे जैसे हालात पैदा कर सकते हैं। सीएए विरोधी आंदोलन के फेल होने के बाद वामपंथियों ने महिलाओं को धरने पर बिठा कर मीडिया में बने रहने की तरकीब निकाली। आशंका है कि ‘महिलाओं के दमन’ का झूठा आरोप लगा कर दिल्ली पुलिस और केंद्र सरकार को बदनाम करने की साज़िश रची जा सकती है। कुछ लोगों का कहना है कि ये प्रदर्शनकारी पुलिस के वहाँ पहुँचने का ही इन्तजार कर रहे थे, जिससे वो लोग अराजकता फैला कर पुलिस को बदनाम कर सकें। हालाँकि, पुलिस हाईकोर्ट के आदेश पर वहाँ गई है।

Special coverage by OpIndia on Ram Mandir in Ayodhya

  सहयोग करें  

एनडीटीवी हो या 'द वायर', इन्हें कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

TV पर प्रोपेगेंडा लेकर बैठे थे राजदीप सरदेसाई, पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त ने निकाल दी हवा: कहा- ये आपकी कल्पना, विपक्ष की मदद की...

राजदीप सरदेसाई बिना फैक्ट्स जाने सिर्फ विपक्ष के सवालों को पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त से पूछे जा रहे थे। ऐसे में पूर्व सीईसी ने उनकी सारी बात सुनी और ऑऩ टीवी उन्हें लताड़ा।

बृजभूषण शरण सिंह का टिकट BJP ने काटा, कैसरगंज से बेटे करण भूषण लड़ेगे: रायबरेली के मैदान में दिनेश प्रताप सिंह को उतारा

भाजपा ने कैसरगंज से बृजभूषण शरण सिंह का टिकट काट दिया। उनकी जगह उनके बेटे करण भूषण सिंह को टिकट दिया गया है।

प्रचलित ख़बरें

- विज्ञापन -