Homeराजनीतिहर दूसरे दिन पिट रहे हैं कन्हैया कुमार, जूता-चप्पल, अंडा, मोबिल, पत्थर... सब बरसा...

हर दूसरे दिन पिट रहे हैं कन्हैया कुमार, जूता-चप्पल, अंडा, मोबिल, पत्थर… सब बरसा रहे बिहारी

कन्‍हैया पर मोतिहारी, सुपौल, कटिहार, सीवान, मधेपुरा, गोपालगंज, जमुई, गया और सारण सहित कई स्थानों पर सात बार हमला हो चुका है। वे जहॉं भी गए हैं उन्हें लोगों के भारी विरोध का सामना करना पड़ा है। जमुई में तो उन्हें कौआ कुमार की संज्ञा देते हुए गो बैक के पोस्टर दिखाए गए थे।

बिहार में जन-गण-मन यात्रा पर निकले जेएनयू छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष और CPI नेता कन्हैया कुमार को लगातार भारी विरोध का सामना करना पड़ा रहा है। विरोध भी कुछ इस तरह कि लोग कन्हैया पर अंडे, मोबिल और पत्थर तक फेंक रहे हैं। बीते दो सप्ताह में 7 बार उनके काफिले पर हमला हो चुका है।

जानकारी के मुताबिक मंगलवार को गया ज़िले के इमामगंज क्षेत्र के गाँधी मैदान में CPI की ओर से सीएए के ख़िलाफ़ जनसभा का आयोजन किया गया था। सभा को संबोधित करने जा रहे कन्हैया कुमार के काफ़िले पर विश्रामपुर के पास पथराव किया गया। काफिले पर लोगों ने अंडा, स्याही, जला हुआ मोबिल और पत्थर फेंके। विरोध कर रहे लोगों ने काले झंडे दिखाते हुए कन्हैया मुर्दाबाद के नारे लगाए। पथराव में कन्हैया के काफिले के साथ चल रहे वजीरगंज से कॉन्ग्रेस के विधायक अवधेश प्रसाद सिंह की गाड़ी का शीशा टूट गया।

https://platform.twitter.com/widgets.js
दैनिक जागरण के गया संस्करण में 12 फरवरी 2020 को प्रकाशित खबर

इसके पहले सोमवार को जमुई से नवादा आते वक्‍त कन्हैया के काफिले पर हमला किया गया था। इस दौरान लोगों ने नवादा में उनके लिए कौआ कुमार की संज्ञा देते हुए गो बैक के पोस्‍टर दिखाए थे। आपको बता दें कि, पिछले करीब 14 दिनों में कन्‍हैया पर मोतिहारी, सुपौल, कटिहार, सीवान, मधेपुरा, गोपालगंज, जमुई, गया और सारण सहित कई स्थानों पर सात बार हमला हो चुका है। इतना ही नहीं कन्हैया इस यात्रा के दौरान जहाँ कहीं भी गए वहीं उनकों लोगों के विरोध का सामना करना पड़ा है। कन्हैया का विरोध करने वाले लोगों का कहना है कि वह देशद्रोही हैं, उनसे देश के लिए बेहतरी की उम्मीद नहीं की जा सकती।

कन्हैया कुमार ये बि​​हारी हैं सब पबित्तर कर देंगे, मैदान से लेकर वामपं​थी प्रोपेगेंडा की दुकान तक

बिग BC का नया चुटकुला: ‘कन्हैया कुमार की लोकप्रियता से मोदी ही नहीं, पूरी सरकार चिंतित है’

लिंगलहरी कन्हैया कुमार के गुंडे चुनावी गाड़ियों में डंडे-ईंट-पत्थर लेकर क्यों चलते हैं?

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

UP में 33000+ माध्यमिक शिक्षकों की नियुक्ति, योगी सरकार ने मिशन मोड में की भर्तियाँ: योग्यता को मिला सम्मान, जानें कैसे लाखों छात्रों का...

योगी आदित्यनाथ सरकार ने माध्यमिक शिक्षा व्यवस्था में आमूलचूल परिवर्तन करते हुए वर्षों से चले आ रहे भर्ती संकट को पूरी तरह समाप्त कर दिया है।

जिस हिंदू की हत्या हुई, अपराधी भी वही: वाह रे सपाइयों तुम्हारें आगे तो गिरगिट भी शरमा जाए, असद के खिलाफ बोलने में जबान...

गाजियाबाद के सूर्यप्रताप हत्याकांड को सपा प्रवक्ता अमीक जामेई ने प्रेम-प्रसंग के नैरेटिव से जोड़ा, साथ ही उसने पुलिस एनकाउंटर पर भी सवाल दिए।
- विज्ञापन -