Homeराजनीतिभड़काऊ भाषण को लेकर सोनिया, राहुल और प्रियंका समेत 7 नेताओं पर FIR को...

भड़काऊ भाषण को लेकर सोनिया, राहुल और प्रियंका समेत 7 नेताओं पर FIR को लेकर दिल्ली HC में याचिका

याचिका में कहा गया है कि 'नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के विरोध के लिए सोनिया गाँधी और राहुल गाँधी ने लोगों को भड़काया। भड़काऊ भाषण देकर उन्हें सड़कों पर उतरने के लिए कहा। इस तरह के भड़काऊ भाषणों के चलते कई जगह हिंसा की घटनाएँ भी देखने को मिली।

कॉन्ग्रेस पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गाँधी, पूर्व अध्यक्ष राहुल गाँधी और पार्टी महासचिव प्रियंका गाँधी वाड्रा पर भड़काऊ भाषण देने के आरोप में दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई है। याचिका में तीनों पर शिकायत दर्ज कर कार्रवाई करने की माँग की गई है।

जानकारी के अनुसार, हाईकोर्ट इस याचिका पर सुनवाई करने के लिए राजी हो गया है। अब इस मामले पर शुक्रवार को सुनवाई होगी। कॉन्ग्रेस नेताओं के अलावा इस याचिका में दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, आप विधायक अमानतुल्ला खान, AIMIM नेता अकबरुद्दीन ओवैसी और वारिस पठान का भी नाम शामिल है।

इस याचिका को दिल्ली हाईकोर्ट के सीनियर एडवोकेट चेतन शर्मा ने दर्ज किया। इस याचिका में कहा गया है कि ‘नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के विरोध के लिए सोनिया गाँधी और राहुल गाँधी ने लोगों को भड़काया। भड़काऊ भाषण देकर उन्हें सड़कों पर उतरने के लिए कहा। इस तरह के भड़काऊ भाषणों के चलते कई जगह हिंसा की घटनाएँ भी देखने को मिली।

गौरतलब है कि इस मामले में हाईकोर्ट के अलावा सुप्रीम कोर्ट में भी याचिका दायर की गई है। बीजेपी नेता और वकील अश्विनी कुमार उपाध्याय ने गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की। बीजेपी नेता ने याचिका में लॉ
कमीशन के अनुसार भड़काऊ भाषण देने वाले नेताओं के खिलाफ कार्रवाई की माँग की है। साथ ही हेट स्पीच पर लॉ कमीशन की सिफारिशें लागू करने की माँग की गई है।

यहाँ बता दें कि एएनआई के ट्वीट के अनुसार वारिस पठान को उनके भड़काऊ बयान “15 करोड़ हैं मगर 100 करोड़ के ऊपर भारी हैं” पर नोटिस जारी कर दिया गया है। नोटिस में उन्हें 29 फरवरी से पहले जाँच अधिकारी पेश होकर अपना बयान देने को कहा गया है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

INDI गठबंधन की बैठक में आई पार्टियाँ बजा रही थी अपनी ढपली अपना राग, उधर एक झटके में 21 सांसद हो गए कम: जानें...

एक तरफ दीदी दिल्ली में विपक्षी एकता की नई स्क्रिप्ट लिख रही थीं, तो दूसरी तरफ एक ही झटके में उनके 21 सांसद कम हो चुके थे।

बंगाल में CAA-विरोधी दंगों की जाँच के आदेश, UP स्टाइल में होगी वसूली: पढ़ें ममता सरकार ने इस्लामी कट्टरपंथियों को कैसे दी थी रेलवे...

बंगाल में 2019 के CAA विरोधी दंगों की जाँच फिर से होगी। सीएम शुभेंदु ने रेलवे को हुए 93 करोड़ के नुकसान और हिंसा की समीक्षा के आदेश दिए हैं।
- विज्ञापन -