Homeराजनीति60 वर्षीय कॉन्ग्रेस नेता ने रवीना से रचाई शादी, पार्टी अध्यक्ष पद की रेस...

60 वर्षीय कॉन्ग्रेस नेता ने रवीना से रचाई शादी, पार्टी अध्यक्ष पद की रेस में भी रहे हैं शामिल

जब राहुल गाँधी ने अचानक से कॉन्ग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था, तब मीडिया में इन्हीं 60 वर्षीय नेता के नए अध्यक्ष बनने की अटकलें लगाई जा रही थीं।

कॉन्ग्रेस पार्टी के 60 वर्षीय नेता मुकुल वासनिक ने शादी रचाई है। आनंदपुर साहिब से सांसद मनीष तिवारी ने वासनिक की शादी की सूचना दी और उन्हें बधाई भी दी। तिवारी अपनी पत्नी नाज़नीन के साथ नवविवाहित जोड़े को शुभकामनाएँ देने पहुँचे। उन्होंने ट्विटर पर इस पल को शेयर किया और लिखा कि वो वासनिक को 1984 से ही जानते हैं।

1988 में ‘इंडियन यूथ कॉन्ग्रेस’ के अध्यक्ष रहे मुकुल वासनिक ने रवीना खुराना के साथ शादी रचाई है। पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी ने बताया है कि वो रवीना को 1985 से ही जानते हैं और दोनों की जोड़ी खूब जम भी रही है। मनीष जब ‘वर्ल्ड फेस्टिवल ऑफ यूथ एंड स्टूडेंट्स’ में भाग लेने मॉस्को गए थे, तब उनकी मुलाक़ात रवीना खुराना से हुई थी। तिवारी ने लिखा कि वो इन दोनों के विवाह के बंधन में बंध जाने के बाद ख़ासे ख़ुश हैं।

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सोमवार (मार्च 8, 2020) को दिल्ली के मौर्या शेरेटन पहुँचे और उन्होंने पार्टी महासचिव मुकुल वासनिक को शादी की बधाई दी। मौर्या शेरेटन में मुकुल वासनिक की तरफ से लंच पार्टी का आयोजन किया गया था, जिसमें अहमद पटेल, अम्बिका सोनी और आनंद शर्मा जैसे कई दिग्गज कॉन्ग्रेस नेता उपस्थित रहे।

बता दें कि हाल ही में जब राहुल गाँधी ने अचानक से कॉन्ग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था, तब मीडिया में मुकुल वासनिक के नए अध्यक्ष बनने की अटकलें लगाई जा रही थीं। हालाँकि, सोनिया गाँधी को फिर से पार्टी की कमान दे दी गई थी।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

12 वर्ष पहले गोरखनाथ पीठ के पीठाधीश्वर, फिर देश के सबसे बड़े सूबे के CM: जनता तक पहुँच और समस्याओं पर तत्काल प्रतिक्रिया –...

योगी आदित्यनाथ की गोरखनाथ पीठाधीश्वर से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री तक की यात्रा, विरासत को आगे बढ़ाने से लेकर विकसित होते UP की पूरी कहानी।

अखिलेश सरकार में हुए 62+ हत्याओं को याद करा रहा ‘न भूले थे, न भूले हैं, न भूलेंगे’ पोस्टर: मुजफ्फरनगर दंगों की बरसी पर...

मुजफ्फरनगर दंगों की बरसी पर उत्तर प्रदेश के कई शहरों में ‘न भूले थे, न भूले हैं, न भूलेंगे’ लिखे पोस्टर लगा गए हैं। इन पोस्टर्स ने 2013 की उस भयावह हिंसा की याद फिर ताजा कर दी है।
- विज्ञापन -