Homeदेश-समाजनोएडा: नाबालिग को संबंध बनाने के लिए किया मजबूर, वीडियो वायरल करने वाले सानू,...

नोएडा: नाबालिग को संबंध बनाने के लिए किया मजबूर, वीडियो वायरल करने वाले सानू, जियारुल और मिनाजुल गिरफ्तार

लड़की अपने दोस्त के साथ सब्जी लेने के लिए नोएडा के सेक्टर-76 मेट्रो स्टेशन के पास गई थी। लौटते समय सानू, जियारुल और मिनाजुल नाने उन्हें रोक लिया। धमका कर मेट्रो स्टेशन के पीछे झाड़ियों में लेकर गए। वहाँ किशोरी और उसके दोस्त के साथ मारपीट की। किशोरी को कपड़े उतारने के लिए बाध्य किया।

एक नाबालिग को दोस्त के साथ शारीरिक संबंध बनाने के लिए मजबूर करने और उसका वीडियो वायरल करने के आरोप में नोएडा पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किए हैं। इनके नाम सानू, जियारुल और मिनाजुल हैं।

घटना थाना सेक्टर-49 क्षेत्र के बरौला गाँव की है। 14 वर्षीय किशोरी को आरोपितों ने पहले अपने दोस्त के साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाने को मजबूर किया और फिर वीडियो बना कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

सहायक पुलिस आयुक्त विमल कुमार सिंह से मिली जानकारी के अनुसार लड़की अपने दोस्त के साथ सब्जी लेने के लिए सेक्टर-76 मेट्रो स्टेशन के पास गई थी। लौटते समय सानू, जियारुल और मिनाजुल ने उन्हें रोक लिया। धमका कर मेट्रो स्टेशन के पीछे झाड़ियों में लेकर गए। वहाँ किशोरी और उसके दोस्त के साथ मारपीट की। किशोरी को कपड़े उतारने के लिए बाध्य किया।

पुलिस के मुताबिक कपड़े उतरवाने के बाद आरोपितों ने किशोरी और उसके दोस्त को शारीरिक संबंध बनाने के लिए मजबूर किया। इसका अश्लील वीडियो भी बनाया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

घटना के बाद पीड़ितों को लेकर परिवार वालों ने पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। मंगलवार रात घटना की रिपोर्ट दर्ज की गई और बुधवार को तीनों आरोपितों की गिरफ्तारी हुई।

वहीं, नोएडा के सेक्टर-74 में रहने वाली एक युवती के साथ बदसलूकी और रेप की धमकी देने का मामला भी सामने आया है। एनबीटी की रिपोर्ट के अनुसार थाना सेक्टर-49 में युवती ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसके मुताबिक दिल्ली के तिलक नगर निवासी एक युवक ने उसकी सहेली के फोन से उसे वीडियो कॉल किया और गंदी बातें करने लगा।

युवती के फोन काटने पर आरोपित ने कई बार उसे वीडियो कॉल किया। पिस्टल दिखाते हुए रेप की धमकी दी। पुलिस आरोपित की तलाश कर रही है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

12 वर्ष पहले गोरखनाथ पीठ के पीठाधीश्वर, फिर देश के सबसे बड़े सूबे के CM: जनता तक पहुँच और समस्याओं पर तत्काल प्रतिक्रिया –...

योगी आदित्यनाथ की गोरखनाथ पीठाधीश्वर से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री तक की यात्रा, विरासत को आगे बढ़ाने से लेकर विकसित होते UP की पूरी कहानी।

अखिलेश सरकार में हुए 62+ हत्याओं को याद करा रहा ‘न भूले थे, न भूले हैं, न भूलेंगे’ पोस्टर: मुजफ्फरनगर दंगों की बरसी पर...

मुजफ्फरनगर दंगों की बरसी पर उत्तर प्रदेश के कई शहरों में ‘न भूले थे, न भूले हैं, न भूलेंगे’ लिखे पोस्टर लगा गए हैं। इन पोस्टर्स ने 2013 की उस भयावह हिंसा की याद फिर ताजा कर दी है।
- विज्ञापन -