Homeराजनीतिराहुल गाँधी के 'आम आदमी' निकले कॉन्ग्रेस कार्यकर्ता, PM को झूठा बताने वाले Video...

राहुल गाँधी के ‘आम आदमी’ निकले कॉन्ग्रेस कार्यकर्ता, PM को झूठा बताने वाले Video की खुली पोल

वीडियो में नजर आने वालासचिन मिरुपा NSUI का मुख्य सचिव है। वो लद्दाख का नहीं, हिमाचल प्रदेश का रहने वाला है। वीडियो में तुंडुप नुबु चीता नाम के व्यक्ति को भी हम देख सकते हैं। वह लेह में यूथ कॉन्ग्रेस का का मुख्य सचिव है।

भारत-चीन मसले का हवाला देकर राहुल गाँधी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधने का कोई मौक़ा नहीं छोड़ रहे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लेह दौरे के बाद राहुल एक बार फिर ये दावा कर रहे हैं कि प्रधानमंत्री ने जनता से सीमा मुद्दों पर झूठ बोला है।

हालाँकि, भारत सरकार ये साफ कर चुकी है कि उन्होंने सेना को स्पष्ट आदेश दिए हैं कि चीनी सेना किसी भी सूरत में भारत की सीमा में दाखिल न होने पाएl लेकिन राहुल गाँधी सरकार की इस बात का यकीन नहीं कर पा रहे। वो लगातार बस ये दावा कर रहे हैं कि चीन ने लद्दाख के कई हिस्से पर कब्जा कर लिया है।

अपने इसी झूठ को विस्तार देते हुए राहुल गाँधी ने आज अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से एक वीडियो साझा किया। वीडियो में इस बात का दावा किया जा रहा है कि चीन ने लद्दाख के कई इलाकों पर अवैध रूप से निर्माण कर लिया हैl हालाँकि, वीडियो में नजर आ रहे लोग, जिनके बयान पर राहुल प्रधानमंत्री मोदी पर निशाना साध रहे हैं, उनकी मौजूदगी से ही राहुल के प्रोपगेंडे का खुलासा होता है।

दरअसल, जिन लोगों को ‘आम आदमी’ बता राहुल गाँधी ने शेयर किया है, वास्तविकता में वे सब कॉन्ग्रेस कार्यकर्ता या फिर कॉन्ग्रेस नेता ही हैं। इसके अलावा वीडियो में कुछ लोग ऐसे भी है जो लद्दाख से संबंध ही नहीं रखते। लेकिन फिर भी बयानबाजी कर रहे हैं।

पॉलिटिकल कीड़ा द्वारा शेयर की गई वीडियो में हम देख सकते हैं कि जो व्यक्ति राहुल गाँधी के वीडियो में मोदी सरकार आरोप लगा रहे हैं, उनका सीधा संबंध कॉन्ग्रेस से है।

वीडियो में नजर आने वाला पाँचवा व्यक्ति सचिन मिरुपा है, वह NSUI का मुख्य सचिव है। वो लद्दाख का नहीं, हिमाचल प्रदेश का रहने वाला है। वीडियो में एक तुंडुप नुबु चीता नाम के व्यक्ति को भी हम देख सकते हैं। वह लेह में यूथ कॉन्ग्रेस का का मुख्य सचिव है और वीडियो में दावा कर रहा है कि मीडिया सीमा मुद्दों पर जनता को बरगला रही है। वह कहता है कि पीएम मोदी का यह दावा कि चीन ने भारतीय जमीन पर कब्जा नहीं किया, बिलकुल गलत है।

इसी प्रकार दोर्जोय ग्याल्टसन है नाम का व्यक्ति जो वीडियो में दिख रहा है, वो लेह जिले में यूथ कॉन्ग्रेस के अध्यक्ष के तौर पर काम करता है। फिर नामग्याल डुरबुक, जिसके बयान को कई मीडिया संस्थान लंबे समय से चल रहे हैं और जिसका दावा है कि सीमा पर भारत सरकार झूठ बोल रही है, उसे हम बरखा दत्त के साथ एक अन्य वीडियो में देख सकते हैं। इसमें उसकी पहचान पूर्व कॉन्ग्रेसी पार्षद के रूप में बताई गई है। इसके अलावा कई अन्य लोग भी हैं जो वीडियो में नजर आ रहे हैं और उनका संबंध कॉन्ग्रेस पार्टी से है या वे उसके नेता हैं। मसलन, अंगड़ू सोनम, जो लद्दाख के ठिकसे गाँव का सरपंच हैं।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

12 वर्ष पहले गोरखनाथ पीठ के पीठाधीश्वर, फिर देश के सबसे बड़े सूबे के CM: जनता तक पहुँच और समस्याओं पर तत्काल प्रतिक्रिया –...

योगी आदित्यनाथ की गोरखनाथ पीठाधीश्वर से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री तक की यात्रा, विरासत को आगे बढ़ाने से लेकर विकसित होते UP की पूरी कहानी।

अखिलेश सरकार में हुए 62+ हत्याओं को याद करा रहा ‘न भूले थे, न भूले हैं, न भूलेंगे’ पोस्टर: मुजफ्फरनगर दंगों की बरसी पर...

मुजफ्फरनगर दंगों की बरसी पर उत्तर प्रदेश के कई शहरों में ‘न भूले थे, न भूले हैं, न भूलेंगे’ लिखे पोस्टर लगा गए हैं। इन पोस्टर्स ने 2013 की उस भयावह हिंसा की याद फिर ताजा कर दी है।
- विज्ञापन -