Homeदेश-समाजजिस आसिफ के लिए बनी अंजना से आइसा, उसके ही परिवार ने किया प्रताड़ित:...

जिस आसिफ के लिए बनी अंजना से आइसा, उसके ही परिवार ने किया प्रताड़ित: महिला ने विधानसभा के सामने किया आत्मदाह का प्रयास

महिला ने धर्म परिवर्तन कर आसिफ नाम के युवक से शादी कर ली। बताया गया है कि शादी के बाद आसिफ सऊदी अरब चला गया। महिला ने आसिफ के परिजनों पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है।

उत्तर प्रदेश में विधानसभा के सामने ही एक महिला ने खुद के शरीर में आग लगा कर आत्मदाह का प्रयास किया है। लखनऊ विधानसभा के बाहर महिला द्वारा खुद को आग लगाए जाने के बाद हंगामा मच गया। महिला का शरीर काफी जल गया है, जिसके बाद पुलिस ने उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। निजी अस्पताल में इलाजरत महिला की स्थिति काफी गंभीर है, ऐसा डॉक्टरों ने जानकारी दी है।

‘आजतक’ की खबर के अनुसार, 35 वर्षीय महिला का आरोप है कि महाराजगंज के निवासी अखिलेश तिवारी से उसकी शादी हुई थी जिसके बाद तलाक हो गया। तत्पश्चात महिला ने धर्म परिवर्तन कर आसिफ नाम के युवक से शादी कर ली। बताया गया है कि शादी के बाद आसिफ सऊदी अरब चला गया। महिला ने आसिफ के परिजनों पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है। हाथरस मामले के बीच इस तरह की घटना का सामने आना चर्चा का विषय बन रहा है।

महिला का नाम अंजना तिवारी है। लेकिन, आसिफ के साथ निकाह के बाद उसने अपना नाम बदल कर आइसा रख लिया हुआ था। उसने विधानसभा के गेट पर खुद को आग लगाई। महिला ने जैसे ही खुद को आग लगाई, पुलिस ने जल्दी-जल्दी में वहाँ पहुँच कर उसे बचाया और अस्पताल में ले जाया गया। लखनऊ डीसीपी सेंट्रल सोमेन वर्मा का कहना है कि जाँच शुरू है और इस मामले की तह तक पुलिस पहुँचेगी।

वैसे ये पहला मामला नहीं है, जब किसी ने आत्मदाह का प्रयास किया हो। अमेठी की एक माँ-बेटी ने इसी तरह खुद को आग लगा ली थी। उन दोनों का पड़ोसी से विवाद चल रहा था, जिसका समाधान न निकलने के कारण उन्होंने आत्मदाह कर लिया था। मीडियाकर्मियों ने तब इन दोनों की जान बचाने का प्रयास भी किया था, लेकिन वो असफल हुए। हालाँकि, पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल ज़रूर उठे थे।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

₹15 लाख करोड़ के संदिग्ध रेवेन्यू से SEBI की कार्रवाई तक: जानिए कौन हैं राजेश मेहता और क्यों घिरी उनकी कंपनी Rajesh Exports

सिक्योरिटी एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया (SEBI) ने राजेश एक्सपोर्ट्स लिमिटेड और उसके प्रबंध निदेशक राजेश मेहता के खिलाफ कई गंभीर आरोप लगाए हैं।

पंजाब के ‘शिक्षा सुधारों’ का श्रेय लेने पर कॉन्ग्रेस और AAP में जंग, पढ़े- जब दिल्ली में केजरीवाल पर शीला दीक्षित के काम को...

पंजाब के शिक्षा क्षेत्र में नंबर-1 बनने के दावे पर विवाद। जानिए AAP और कॉन्ग्रेस के दावों के बीच पूरा रियलिटी चेक और शिक्षा सुधार की टाइमलाइन।
- विज्ञापन -