Friday, May 3, 2024
HomeराजनीतिIAS बेटे को टिकट मिलने पर केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह ने BJP को सौंपा...

IAS बेटे को टिकट मिलने पर केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह ने BJP को सौंपा इस्तीफा, नहीं चाहते परिवारवाद को बढ़ावा देना

बृजेंद्र सिंह IAS अधिकारी हैं और इस समय HAFED के MD हैं। बृजेंद्र के पिता बीरेंद्र सिंह 2022 तक राज्यसभा सदस्य हैं और वह चुनाव लड़ने से मना कर चुके हैं।

लोकसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने हरियाणा की दो सीटों पर उम्मीदवारों का एलान कर दिया है। बीजेपी ने रोहतक से अरविंद शर्मा और हिसार से केंद्रीय मंत्री चौधरी बीरेंद्र सिंह के बेटे ब्रिजेंद्र सिंह को चुनाव मैदान में उतारा है। बीजेपी ने अपनी 20वीं सूची में 6 लोकसभा प्रत्याशियों के नामों का ऐलान किया है, वहीं पश्चिम बंगाल में विधानसभा उपचुनाव के लिए एक उम्मीदवार के नाम की घोषणा की है।

भारतीय जनता पार्टी की उम्मीदवारों की 20वीं सूची में हरियाणा के हिसार से बृजेंद्र सिंह को भी टिकट दिया गया है। बता दें कि बृजेंद्र सिंह केंद्रीय इस्पात मंत्री बीरेंद्र सिंह के बेटे हैं, लेकिन बेटे को टिकट मिलने से चौधरी बीरेंद्र सिंह नाराज हो गए हैं। इतना ही नहीं उन्होंने बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह से राज्यसभा और मंत्री पद से इस्तीफे की पेशकश तक कर डाली है।

माना जा रहा है कि चौधरी बीरेंद्र सिंह परिवारवाद को बढ़ावा नहीं देना चाहते हैं। यही वजह है कि उन्होंने अपने इस्तीफे की पेशकश की है।

IAS अधिकारी हैं बृजेन्द्र सिंह

बीजेपी ने हरियाणा के हिसार से केंद्रीय मंत्री चौधरी बीरेंद्र सिंह के बेटे बृजेन्द्र सिंह को उम्मीदवार घोषित किया। 47 वर्षीय बृजेंद्र सिंह IAS अधिकारी हैं और इस समय HAFED के MD हैं। बृजेंद्र के पिता बीरेंद्र सिंह 2022 तक राज्यसभा सदस्य हैं और वह चुनाव लड़ने से मना कर चुके हैं। बृजेंद्र सिंह वर्ष 1998 में 26 साल की उम्र में IAS बने थे। उनकी रिटायरमेंट वर्ष 2032 में होनी है, लेकिन अब वह नामांकन से पूर्व स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति लेकर राजनीतिक पारी की शुरुआत करेंगे। बृजेंद्र सिंह चंडीगढ़, पंचकूला और फरीदाबाद में डीसी रह चुके हैं।

Special coverage by OpIndia on Ram Mandir in Ayodhya

  सहयोग करें  

एनडीटीवी हो या 'द वायर', इन्हें कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

फोन दिल्ली के पालम में छोड़ा, बदले कई रिक्शे… 10 दिन से गायब हैं ‘तारक मेहता के उलटा चश्मा’ वाले सोढ़ी भाई: साजिश या...

पॉपुलर टीवी शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा (TMKOC) फेम सोढ़ी उर्फ़ गुरुचरण सिंह की गुमशुदगी उनका खुदका प्लान हो सकती है।

स्मृति ईरानी से मुकाबले की हिम्मत नहीं जुटा पाए राहुल गाँधी, माँ सोनिया की छोड़ी सीट रायबरेली से लड़ेंगे चुनाव: बहन प्रियंका भी मैदान...

कॉन्ग्रेस की शुक्रवार को जारी गई सूची में राहुल गाँधी के नाम का रायबरेली से ऐलान किया गया है। अमेठी से किशोरी लाल शर्मा को टिकट दिया गया है।

प्रचलित ख़बरें

- विज्ञापन -