Homeदेश-समाजदानिश ने दिनेश बनकर हिन्दू युवती से रचाई शादी: जबरन धर्मांतरण, निकाह के विरोध...

दानिश ने दिनेश बनकर हिन्दू युवती से रचाई शादी: जबरन धर्मांतरण, निकाह के विरोध पर भाई, अब्बू से कराया शारीरिक शोषण

हिन्दू युवती ने बताया कि जब उसने धर्मांतरण और निकाह का विरोध किया तो दानिश ने अपने भाई चाहत मियाँ और अब्बू अहमद मियाँ से उसका शारीरिक और मानसिक शोषण कराया। उसे कुछ दिन तक उन्होंने मुजरिया के छगनपुर के रहने वाले आमिर के घर पर भी रखा।

उत्तर प्रदेश के बदायूँ से धर्मांतरण का नया मामला सामने आया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, बदायूँ के रहने वाले दानिश ने दिनेश बनकर पहले बुलंदशहर की हिंदू युवती को अपने प्यार के जाल में फँसाया फिर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद जबरन धर्म परिवर्तन कराकर उसके साथ निकाह कर लिया। युवती ने जब धर्मांतरण का विरोध किया तो दानिश ने उसके साथ मारपीट की और उसे प्रताड़ित भी किया।

यह मामला कादर चौक थाना क्षेत्र के ग्राम गौरामई का है। यहीं रहने वाला दानिश दिल्ली में काम करता था। करीब साल भर पहले दिल्ली में उसकी मुलाकात बुलंदशहर की रहने वाली युवती से हुई थी। निकाह के बाद दानिश युवती को उत्तर प्रदेश में अपने गाँव गौरामई लेकर गया, जहाँ उसके घरवाले रहते थे।

बताया जा रहा है कि जैसे ही वह अपने ससुराल पहुँची, उसे महसूस हुआ किया कि दानिश ने उससे अपने बारे में झूठ बोला था। वह हिंदू नहीं मुस्लिम था, जो अपनी फर्जी पहचान बताकर उसे धोखा दे रहा था। युवती ने आरोप लगाया है कि उसका जबरदस्ती धर्मांतरण कराया गया और निकाह पढ़वाया गया। जब उसने इस निकाह का विरोध किया तो आरोपित के पिता और भाई ने उसे कथित तौर पर शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया।

युवती ने बताया कि जब उसने धर्मांतरण और निकाह का विरोध किया तो दानिश ने अपने भाई चाहत मियाँ और अब्बू अहमद मियाँ से उसका शारीरिक और मानसिक शोषण कराया। रिपोर्ट के मुताबिक, युवती को कुछ दिन तक उन्होंने मुजरिया के छगनपुर के रहने वाले आमिर के घर पर भी रखा।

हालाँकि, 12 जून को मौका पाते ही वह दानिश के घर से भागकर अपनी बहन के घर खुर्जा आ गई। उसने बहन को अपनी आपबीती सुनाई, जिसके बाद युवती के परिजन उसे ​लेकर एसएसपी (SSP) बदायूँ संकल्प शर्मा से मिले। उन्होंने कादर चौक थाने में सभी आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज कराया। पुलिस ने धर्मांतरण मामले मे आरोपित बाप-बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं बाकी आरोपितों की तलाश की जा रही है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

कपड़े फाड़े, मारा-पीटा, महिला रिपोर्टरों से की बदसलूकी: CJP के ‘संसद चलो’ प्रदर्शन में हिंसक भीड़ ने पत्रकारों को चुन-चुनकर बनाया निशाना, पढ़ें हमले...

इस रिपोर्ट में हम आपको उन पत्रकारों की लिस्ट दे रहे हैं जिनके ऊपर सीजेपी के 'संसद चलो' प्रदर्शन के दौरान हमला हुआ या उनके साथ रिपोर्टिंग करते हुए बदसलूकी हुई।

अध्यात्म का रचा ढोंग, सनातन का उठाया फायदा और अब हिंदू धर्म को बक रही गाली: जानिए कौन है ‘Mana’ उर्फ ओमाना, जो CJP...

जिस ओमाना को आज हिंदू होने पर शर्म आ रही, उसके यूट्यूब चैनलों को खंगालने पर पता चला कि उसने अपनी पूरी पहचान सनातन धर्म का सहारा लेकर बनाई है।
- विज्ञापन -