Homeदेश-समाजकानपुर: पनकी मंदिर के पास मिली सिर कटी लाश, शरीर पर कोई कपड़ा भी...

कानपुर: पनकी मंदिर के पास मिली सिर कटी लाश, शरीर पर कोई कपड़ा भी नहीं

माना जा रहा है कि हत्यारों ने पहचान छिपाने के लिए सिर काटकर अलग फेंक दिया। लाश करीब चार से पाँच दिन पुरानी बताई जा रही है जो पानी में रहने के कारण ख़राब हो चुकी है।

उत्तर प्रदेश के कानपुर से एक मंदिर के पास सिर कटी लाश मिलने की खबर आई है। जानकारी मिलने तक शव की शिनाख्त नहीं हो पाई थी। आशंका जताई जा रही है कि हत्या कहीं और करने के बाद लाश यहाँ लाकर फेंका दिया गया।

घटना कानपुर के पनकी थाना क्षेत्र अंतर्गत पनकी मंदिर के पास की है। कल्याणपुर नहर के पास एक युवक की सिर कटी लाश मिली। मृतक के शरीर पर कोई कपड़ा नहीं था। माना जा रहा है कि हत्यारों ने पहचान छिपाने के लिए सिर काटकर अलग फेंक दिया। लाश करीब चार से पाँच दिन पुरानी बताई जा रही है जो पानी में रहने के कारण ख़राब हो चुकी है।

पुलिस ने बताया है कि लाश की शिनाख्त करने की कोशिश की जा रही है और साथ ही पंचायतनामा भरने के पश्चात लाश को पोस्टमार्टम करने के लिए भेजा जा रहा है।

इसके अलावा कानपुर के ही चकेरी थाना क्षेत्र के अंतर्गत अलीलापुरवा में भी एक सिर कटी लाश मिली है जिसकी शिनाख्त नहीं हो पाई है। चकेरी पुलिस के अनुसार कानपुर समेत आसपास के जिलों में गुमशुदा लोगों की जानकारी हासिल की जा रही है जिससे लाश की शिनाख्त की जा सके। लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

स्टैंडअप शो में बढ़ती अभद्र भाषा पर बहस तेज, प्रणित मोरे और मधुर विर्ली के वीडियो वायरल: क्या खुद दर्शक ही दे रहे ऐसे...

कॉमेडी इंडस्ट्री के विवादों में अभद्र कंटेंट कैसे फेम दिलाता है? समाज की भूमिका क्या है और क्या हम इसे सपोर्ट कर रहे हैं?

‘कॉन्ग्रेस ने भगवा आतंकवाद बोलने को कहा’: UPA सरकार में मंत्री रहे सुशील शिंदे ने खोल दी पार्टी की असलियत, पुराना वीडियो Viral होते...

वायरल वीडियो में शिंदे 'भगवा आतंकवाद' को लेकर बड़ा बयान दे रहे हैं। उन्होंने माना कि यह शब्द इस्तेमाल नहीं होना चाहिए था और इसके पीछे पार्टी का हाथ बताया।
- विज्ञापन -