HomeराजनीतिUP में पहले चरण के मतदान से पहले आ गया रूझान: सर्वे में BJP...

UP में पहले चरण के मतदान से पहले आ गया रूझान: सर्वे में BJP की वापसी के आसार, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी आगे

सर्वे के मुताबिक, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बीजेपी करीब 50-51 सीटों पर जीत का परचम लहरा सकती है। अवध क्षेत्र में बीजेपी के 61-64 सीटें जीतने का अनुमान लगाया गया है।

उत्तर प्रदेश में पहले चरण का चुनाव प्रचार थम चुका है। 10 फरवरी 2022 को 58 सीटों पर वोट पड़ेंगे। उससे पहले टाइम्स नाऊ-वीटो (Times Now-Veto Survey) का ताजा सर्वे सामने आया है। इसने एक बार फिर से प्रदेश में बीजेपी की वापसी के आसार जताए हैं। राज्य (Uttar Pradesh Assembly Election-2022) में सात चरणों में चुनाव होना है। नतीजे 10 मार्च को आएँगे।

सर्वे में अनुमान लगाया गया है कि प्रदेश में बीजेपी को कुल 222-234 सीटें, समाजवादी पार्टी और उसके गठबंधन सहयोगियों को 138-160 सीटें, बहुजन समाज पार्टी (बसपा) को 11-16, कॉन्ग्रेस को 8-9 व अन्य के खाते में 2-6 सीटें जा सकती हैं। प्रथम चरण का मतदान पश्चिमी उत्तर प्रदेश के इलाकों में होगा। इसी तरह एबीपी सी वोटर के सर्वे में उत्तर प्रदेश में भाजपा को 225 से 237 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है।

साभार: एबीपी

टाइम्स नाऊ के सर्वे के मुताबिक, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बीजेपी करीब 50-51 सीटों पर जीत का परचम लहरा सकती है। सपा गठबंधन 40-42 सीटों पर जीत हासिल कर सकता है। जाटलैंड कहे जाने वाले पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बसपा को 2-3, कॉन्ग्रेस को 3 और अन्य को 1-2 सीटों पर जीत हासिल हो सकती है।

सेंट्रल उत्तर प्रदेश की बात करें तो सर्वे के अनुसार यहाँ पर सत्तारूढ़ भाजपा 20-21 सीटों पर जीत हासिल कर सकती है, जबकि सपा 11-15, बसपा 0-1 और कॉन्ग्रेस 1-2 सीटों पर जीत हासिल कर सकती है। अवध क्षेत्र में बीजेपी के 61-64 सीटें जीतने का अनुमान लगाया गया है। सपा के खाते में 29-34 सीटें जा सकती हैं। वहीं बसपा 2-3 औऱ कॉन्ग्रेस 1 सीटों पर सिमट सकती है। इसके अलावा रूहेलखंड क्षेत्र में बीजेपी को कुल 42 फीसदी, सपा गठबंधन को 34 फीसदी, बसपा को 12 फीसदी कॉन्ग्रेस को 8 और अन्य को 4 फीसदी वोट मिलने की उम्मीद है।

इससे पहले टाइम्स नाऊ-वीटो ने पिछले महीने 29 जनवरी को चुनावी सर्वे किया था, जिसके मुताबिक, 52.3 % लोगों ने प्रदेश में भाजपा सरकार के वापसी की उम्मीद व्यक्त की थी। सर्वे में प्रदेश में बीजेपी को 212-231 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया था।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

किसी को बेल मिली तो घर नहीं जा सका, कोई अब तक जेल में… संसद की सुरक्षा में सेंधमारी को सामान्य बनाना चाह रहे...

हर पीढ़ी में ऐसे युवा होते हैं जो व्यवस्था बदलना चाहते हैं। लेकिन ये भी समझना जरूरी है कि व्यवस्था बदलने और कानून तोड़ने में अंतर होता है।

PM की हत्या की साजिश, संसद में घुसने का प्रयास और पुलिस पर पथराव: Insta रील से इतर समझें ‘कॉकरोचों’ का एजेंडा, कैसे ठगे...

एकतरफा नैरेटिव को ध्वस्त करने वाली CJP प्रदर्शन यह दूसरी तस्वीरें भी दिखें, जिनमें हिंसक भीड़ ने पुलिस पर पथराव किया, 'मोदी-बीजेपी मुर्दाबाद' के नारे लगाकर असल छात्रों को बरगलाया।
- विज्ञापन -