Homeराजनीति'मुलायम सिंह को मुस्लिमों ने मौलाना की पदवी दी, लेकिन वो भाजपा से दोस्ती...

‘मुलायम सिंह को मुस्लिमों ने मौलाना की पदवी दी, लेकिन वो भाजपा से दोस्ती कर लिए’: कॉन्ग्रेस नेता नसीमुद्दीन ने कहा- मायावती पैसों की भूखी

नसीमुद्दीन ने कहा कि आज जितनी हिंदुस्तान की हालत कभी बुरी नहीं थी। उन्होंने कहा कि देश और समाज में जो जहर घोल दिया है। उससे केवल और केवल कॉन्ग्रेस ही लड़ सकती है। उन्होंने स्पष्ट किया कि वह मुस्लिमों की नहीं, बल्कि पूरे हिंदुस्तान की बात कर रहे हैं।

कॉन्ग्रेस के महासचिव (Congress General Secretary) नसीमुद्दीन सिद्दीकी (Nasimuddin Siddiqui) ने कहा कि सपा (Samajwadi Party) के संरक्षक मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) को मुस्लिमों ने मौलाना का दर्जा दिया, लेकिन उन्होंने विश्वासघात करते हुए भाजपा (BJP) के नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) को प्रधानमंत्री बनने का आशीर्वाद दिया।

नसीमुद्दीन ने सपा को भाजपा के साथ दोस्ती निभाने का आरोप लगाते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी ने बुनकरों का भरोसा तोड़ा। उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान सपा ने कहा था कि सरकार बनने के बाद बुनकरों का मीटर तोड़कर सरयू नदी में फेंक दिया जाएगा, लेकिन सरकार बनने पर ऐसे हालात बना दिए गए कि बुनकरों को ही नदी में डूबने की नौबत आ गई।

नसीमुद्दीन ने बहुजन समाज पार्टी (Bahujan Samaj Party) के प्रमुख मायावती (Mayawati) को पैसों की भूखी भी बताया। उन्होंने कहा कि मायावती के बारे में उनसे बेहतर कोई और नहीं जानता। मायावती को देश-समाज से कोई मतलब नहीं है। नसीमुद्दीन कॉन्ग्रेस की उम्मीदवार रागिनी पाठक के चुनाव प्रचार में जलालपुर के वाजिदपुर में शनिवार (26 फरवरी) को एक सभा को संबोधित कर रहे थे।

भाजपा को जुमलेबाजों की पार्टी बताते हुए आरोप लगाया कि इसके नेता झूठ बोलकर जनता को ठग रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा का एक विधायक महिला की हत्या करा रहा है और दूसरा मंत्री पुत्र किसानों को गाड़ी से रौंद रहा है। कॉन्ग्रेस का गुणगान करते हुए उन्होंने कहा कि यही एक अकेली पार्टी है, जो समाज के हर वर्ग और क्षेत्र में विकास करके दिखाया है।

अंबेडकरनगर में एक सभा को संबोधित करते हुए नसीमुद्दीन ने कहा कि आज जितनी हिंदुस्तान की हालत कभी बुरी नहीं थी। उन्होंने कहा कि देश और समाज में जो जहर घोल दिया है। उससे केवल और केवल कॉन्ग्रेस ही लड़ सकती है। उन्होंने स्पष्ट किया कि वह मुस्लिमों की नहीं, बल्कि पूरे हिंदुस्तान की बात कर रहे हैं।

बता दें कि आज रविवार (27 फरवरी) को उत्तर प्रदेश में पाँचवें चरण का मतदान जारी है। इस चरण में प्रदेश के 12 जिलों की 61 सीटों पर मतदान हो रही है। इन सीटों के लगभग 2.30 करोड़ मतदाता 693 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

कॉकरोचों के प्रदर्शन में घुसी नेहा बोरा कौन है? जानिए AISA की राष्ट्रीय अध्यक्ष का चिट्ठा- उमर खालिद को बताती है बेचारा, ब्राह्मणों से...

आइए जानते हैं CJP के प्रदर्शन में घुसकर वामपंथी एजेंडे को हवा देने वाली नेहा बोरा कौन हैं और कैसे वो ब्राह्मणों के खिलाफ जहर उगलती आईं हैं।

गाजियाबाद के सीवर प्लांट में पोलियो वायरस मिलने से स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, किसी बच्चे में संक्रमण नहीं: जानिए पाकिस्तान और अफगानिस्तान ने कैसे बढ़ाई...

गाजियाबाद के सीवर में पोलियो वायरस मिला। यह वायरस पोलियो वैक्सीन के कमजोर अंश से विकसित होता है जो कमजोर टीकाकरण वाले इलाकों में फैलता है।
- विज्ञापन -