Homeरिपोर्टराष्ट्रीय सुरक्षा'मुस्लिम हो तो आपको आतंकवादी होना चाहिए... ' : हिंदुओं के खिलाफ़ भड़काने वाले...

‘मुस्लिम हो तो आपको आतंकवादी होना चाहिए… ‘ : हिंदुओं के खिलाफ़ भड़काने वाले ISIS की साइट एक्सेस करता था हैदराबादी युवक, साइबर पुलिस ने पकड़ा

हैदराबाद की साइबर क्राइम सेल ने जिस शख्स को पकड़ा है, वो भारत सरकार द्वारा प्रतिबंधित की गई कई वेबसाइटों को विजिट कर रहा था। उसने जिन वेबसाइटों को देखा उनमें से एक साइट ISIS की थी।

हैदराबाद की साइबर क्राइम सेल ने ओल्ड सिटी से एक ऐसे शख्स को पकड़ा है, जो भारत सरकार द्वारा प्रतिबंधित की गई वेबसाइटों की विजिट कर रहा था। उसने जिन वेबसाइटों को देखा उनमें से एक दुनिया के सबसे खूंखार आतंकी संगठन आईएसआईएस की वेबसाइट भी थी।

हालाँकि, इन प्रतिबंधित की गई साइटों तक पहुँच बनाने की कोशिशें उसने जानबूझकर की या उससे अनजाने में ऐसा हुआ है अभी तक इस बात का खुलासा नहीं किया जा सका है। लेकिन, पुलिस लगातार उससे पूछताछ कर इसका कारण जानने की कोशिशें कर रही हैं।

उल्लेखनीय है कि हैदराबाद शहर से पहले भी आतंकी संगठन आईआईएस के लोग पकड़े जा चुके हैं। साल 2018 में राष्ट्रीय जाँच एजेंसी (एनआईए) ने आईएसआईएस की शह पर भारत में आतंकी हमले की योजना बनाने के मामले में 8 युवकों को गिरफ्तार किया था।

2018 में ही NIA ने देश में आतंकी हमले की साजिश रचने औऱ आईएसआईएस से संबंधों के मामले में 2 अन्य लोगों को भी हैदराबाद से ही दबोचा था।

ISIS मैगजीन ने मुस्लिमों से ‘बाबरी वापस लेने’ और हिंदुओं को ‘गंदा पेशाब पीने वाला’ बताया

आतंकी संगठन ISIS के प्रोपेगेंडा को आगे बढ़ाने वाली उसकी डिजिटल मैगजीन वॉयस ऑफ हिंद ने हाल ही में अपना नया संस्करण जारी किया है, जिसमें उसने मुस्लिमों को भड़काते हुए ‘हिंदुओं से बाबरी वापस लेने’ के लिए कहा है। आतंकी संगठन के माउथ पीस के जनवरी 2022 के संस्करण में लिखा है, “यदि आप मुस्लिम हो तो आपको आतंकवादी होना चाहिए, इसलिए उन्हें आतंकित करें …”।

इसके अगले पन्ने पर एक इमारत के ऊपर भगवा झंडे के साथ हिंदुओं की एक तस्वीर दिखाई गई है, जिसका शीर्षक है, “ओ मुवाहिद हिंदुओं से बाबरी मस्जिद वापस ले लो”। मुवाहिद का मतलब ‘अच्छा’ मुस्लिम जो कि अल्लाह की एकता में विश्वास करता है।

इतना ही नहीं मैगजीन में ISIS बाबरी मस्जिद के विध्वंस को लेकर विस्तार से बात की। आतंकी संगठन ने हिंदुओं के ऐसी सजा देने की माँग की जो आने वाली पीढ़ियों को याद रहे। उसने भारत के मुस्लिमों को भारत सरकार के खिलाफ हिंसक जिहाद के लिए उकसाया।

हिंदुओं को ‘गाय की पूजा करने वाले बहुदेववादी’ बताते हुए आईएसआईएस की मैगजीन ने बाबरी मस्जिद के विध्वंस को ‘हिंदू मुशरीकीन की पागल भीड़ द्वारा भारत के मुस्लिमों पर सबसे शर्मनाक और छल भरे हमलों में से एक’ बताते हुए उकसाया। गाय हिंदू धर्म में पवित्र मानी जाती है।”

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

जनगणना वाले आए घर आए, टीवी-फ्रिज-बाइक सब कुछ गिना, पर लोग ही नहीं गिने: Census को लेकर आपके हर सवाल का जवाब है यहाँ

जनगणना वाले जाति और लोगों से जुड़े सारे अहम सवाल क्यों नहीं पूछे रहे? आपने मन में भी हैं ऐसे कई सवाल, यहाँ करें- Census से जुड़ी शंकाओं का समाधान

सड़कों पर नमाज बंद और सार्वजनिक जगहों पर कुर्बानी पर प्रतिबंध: बकरीद पर देशभर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, जानिए किस राज्य ने क्या...

देशभर में बकरीद मनाई जा रही है। इस मौके पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। बंगाल-यूपी जैसे राज्यों में सड़कों पर नमाज पढ़ने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।
- विज्ञापन -