Homeराजनीतिअब तक कोई मौत नहीं, ना कोई गंभीर रूप से घायल - अगले सप्ताह...

अब तक कोई मौत नहीं, ना कोई गंभीर रूप से घायल – अगले सप्ताह खुल जाएँगे स्कूल भी: J&K मुख्य सचिव

"17 अगस्त 2019 से श्रीनगर में लैंडलाइन फोन शुरू कर दिए जाएँगे। इस सप्ताह के बाद स्कूल-कॉलेज भी खुल जाएँगे। किसी भी नागरिक की जान नहीं जाए, इसके लिए काफी मेहनत और प्लानिंग..."

जम्मू-कश्मीर के मुख्य सचिव ने वहाँ के अब तक के हालातों और आर्टिकल 370 के पर कतरने के बाद की स्थिति पर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर ताजा जानकारी दी। J&K मुख्य सचिव बीवीआर सुब्रह्मण्यम ने बताया कि पूरे राज्य के 22 में से 12 जिलों में स्थिति सामान्य है। पूरी प्रक्रिया में अब तक किसी भी नागरिक की मौत नहीं हुई है, ना ही कोई गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ है।

मुख्य सचिव सुब्रह्मण्यम के अनुसार आम जनों की सुरक्षा को देखते ऐहतियातन लोगों के इकट्ठा होने और उनके मूवमेंट पर रोक लगाई गई थी। साथ ही कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया गया था ताकि स्थिति को कंट्रोल में रखा जा सके। उन्होंने कहा कि धीरे-धीरे ये सभी प्रतिबंध हटाए लिए जाएँगे और इस सप्ताह के बाद स्कूल-कॉलेज भी खुल जाएँगे।

सरकार की प्राथमिकता से अवगत कराते हुए उन्होंने कहा कि किसी भी नागरिक की जान नहीं जाए, इसके लिए सरकारी तंत्र के द्वारा काफी मेहनत और प्लानिंग की गई। मीडिया की मदद के लिए मीडिया सेंटर भी खोला गया।

जैसे-जैसे घाटी में स्थिति नियंत्रण में हो रही है, उसी के अनुसार सरकार अगला कदम उठा रही है। इसी क्रम में मुख्य सचिव सुब्रह्मण्यम ने बताया कि कल यानी शनिवार (17 अगस्त 2019) से श्रीनगर में लैंडलाइन फोन शुरू कर दिए जाएँगे और इसी प्रक्रिया के तहत धीरे-धीरे बाकी जिलों के भी फोन शुरू किए जाएँगे।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

INDI गठबंधन की बैठक में आई पार्टियाँ बजा रही थी अपनी ढपली अपना राग, उधर एक झटके में 21 सांसद हो गए कम: जानें...

एक तरफ दीदी दिल्ली में विपक्षी एकता की नई स्क्रिप्ट लिख रही थीं, तो दूसरी तरफ एक ही झटके में उनके 21 सांसद कम हो चुके थे।

बंगाल में CAA-विरोधी दंगों की जाँच के आदेश, UP स्टाइल में होगी वसूली: पढ़ें ममता सरकार ने इस्लामी कट्टरपंथियों को कैसे दी थी रेलवे...

बंगाल में 2019 के CAA विरोधी दंगों की जाँच फिर से होगी। सीएम शुभेंदु ने रेलवे को हुए 93 करोड़ के नुकसान और हिंसा की समीक्षा के आदेश दिए हैं।
- विज्ञापन -