Homeराजनीतिभारत जोड़ो यात्रा इफेक्ट: जिसके घर में राहुल गाँधी ने किया जलपान, वह बुजुर्ग...

भारत जोड़ो यात्रा इफेक्ट: जिसके घर में राहुल गाँधी ने किया जलपान, वह बुजुर्ग महिला खुद 40 मिनट बाहर खड़ी रहने को हुईं मजबूर

राजस्थान में यात्रा के तीसरे दिन कोटा के गोपालपुरा में पौने 3 घंटे का टी ब्रेक हुआ। राहुल और उनके साथ चलने वाले कुछ सीनियर लीडर्स के लिए स्नैक्स की व्यवस्था लाडपुरा के उप प्रधान अशोक मीणा के निवास पर थी। करीब 40 मिनट मकान में नेताओं का जमावड़ा रहा। इस दौरान अशोक मीणा की माँ उर्मिला बाहर ही रहीं।

राहुल गाँधी की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ इन दिनों राजस्थान में है। इसी दौरान वे कोटा के लाडपुरा पहुँचे थे। यहाँ उपप्रधान अशोक मीणा के घर में उनके जलपान की व्यवस्था की गई थी। लेकिन एक रिपोर्ट के मुताबिक सुरक्षा कारणों से अशोक मीणा की माँ उर्मिला को अपने ही घर में प्रवेश करने के लिए 40 मिनट तक इंतजार करना पड़ा।

दैनिक भास्कर की रिपोर्ट के मुताबिक, राजस्थान में यात्रा के तीसरे दिन कोटा के गोपालपुरा में पौने 3 घंटे का टी ब्रेक हुआ। राहुल और उनके साथ चलने वाले कुछ सीनियर लीडर्स के लिए स्नैक्स की व्यवस्था लाडपुरा के उप प्रधान अशोक मीणा के निवास पर थी। करीब 40 मिनट मकान में नेताओं का जमावड़ा रहा। इस दौरान अशोक मीणा की माँ उर्मिला बाहर ही रहीं।

उर्मिला ने बताया कि वह अपने गाँव वाले मकान पर थीं। वहाँ से आईं तब तक सुरक्षा जाँच प्रक्रिया हो चुकी थी। उनके पास ‘पास’ नहीं था, जिसके कारण सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें रोक लिया। इसलिए वह बाहर ही इंतजार करती रहीं। वहीं उपप्रधान अशोक मीणा ने बताया कि उन्होंने राहुल गाँधी से सिंचाई को लेकर बात की।

एक ट्विटर यूजर ने इस मामले को लेकर राहुल गाँधी से माफ़ी की माँग की और महिला को हुई तकलीफ के बारे में बताया। उन्होंने ट्वीट कर कहा, “राहुल गाँधी जी इस लाडपुरा उप प्रधान की माँ महिला उर्मिला जी से माफी माँगेंगे जो खुद महिला के घर अल्पाहार ले रहे थे और वो सिक्योरिटी चेक की वजह से बाहर खड़ी परेशान हो रही थी!”

राहुल गाँधी भले हीं ‘भारत जोड़ो यात्रा’ कर रहे हैं, लेकिन इस रिपोर्ट से स्पष्ट हो जाता है कि वह लोगों से कितना जुड़े हुए हैं। वह मजे से ब्रेकफास्ट करते रहे और घर की मालकिन अपने ही घर जाने का इंतजार करती रहीं। वहीं बुधवार को ही केबलनगर में नुक्कड़ सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान राहुल गाँधी ने संसद में बोलने नहीं दिए जाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि संसद टीवी को ओम बिरला का चेहरा पसंद है। इसीलिए टीवी पर उन्हें ही 24 घंटे दिखाया जाता है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

जहाँ महात्मा बुद्ध ने दिया पहला उपदेश, वो सारनाथ अब UNESCO की विश्व धरोहर: UP की सांस्कृतिक विरासत को वैश्विक पहचान, जानें- राज्य के...

UNESCO ने सारनाथ को भारत का 45वाँ विश्व धरोहर स्थल घोषित किया। 28 वर्षों के इंतजार के बाद मिली इस उपलब्धि से पूर्वांचल को नई पहचान मिली।

UP में शिक्षकों-शिक्षणेत्तर कर्मियों के लिए ‘CM शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना’ लागू, 20+ लाख कर्मचारियों को मिलेगा फायदा: जानिए योगी सरकार ने क्यों लिया...

आगरा में उच्च शिक्षा विभाग के 7.50 लाख से अधिक शिक्षकों और उनके आश्रित परिजनों को स्वास्थ्य-सुरक्षा प्रदान करने वाली 'मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना' शुरू की गई।
- विज्ञापन -