Tuesday, May 7, 2024
Homeदेश-समाजनाबालिग हिन्दू लड़की को लेकर नेपाल भाग रहा था वसीउल्लाह खान, SSB ने दबोचा:...

नाबालिग हिन्दू लड़की को लेकर नेपाल भाग रहा था वसीउल्लाह खान, SSB ने दबोचा: यूपी की रहने वाली है पीड़िता

दोनों के हाथों में सामान थे, जिस से जवानों को उनके कहीं दूर सफर से आने का शक हुआ। दोनों को रोक कर सशस्त्र सीमा बल के जवानों ने सवाल शुरू किए तो लड़का संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया।

सशस्त्र सीमा बल (SSB) ने भारत-नेपाल सीमा के बढ़नी बॉर्डर से एक नाबालिग हिन्दू लड़की को सही-सलामत बचा लिया है। इस लड़की को वसीउल्लाह शफी खान नाम का एक आरोपित अपने साथ नेपाल ले जा रहा था। आरोपित मूल रूप से गुजरात का रहने वाला है, जबकि लड़की उत्तर प्रदेश की बताई जा रही है। पीड़िता और आरोपित को जिला सिद्धार्थनगर पुलिस के हवाले कर दिया गया है। घटना शुक्रवार (9 दिसंबर 2022) की है।

जानकारी के मुताबिक, हर दिन की तरह शुक्रवार को भी SSB के जवान सीमा पर चौकसी रखे हुए थे। इस बीच दोपहर लगभग 10:30 पर भारत से नेपाल की सीमा में घुस रहे एक लड़के और लड़की पर जवानों की नजर पड़ी। दोनों के हाथों में सामान थे, जिस से जवानों को उनके कहीं दूर सफर से आने का शक हुआ। दोनों को रोक कर सशस्त्र सीमा बल के जवानों ने सवाल शुरू किए तो लड़का संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया।

बताया जा रहा है कि कुछ ही देर बाद SSB के जवानों ने सारा सच निकलवा लिया। लड़के का नाम वसीउल्लाह सफी खान निकला। वह मूल रूप से गुजरात प्रदेश के वापी जिले में बल्लम नगर क्षेत्र का रहने वाला निकला। वसीयल्लाह की उम्र लगभग 23 साल है। वहीं लड़की उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात के थाना क्षेत्र के स्वरूपनगर की रहने वाली निकली। वह नाबालिग बताई जा रही है, जो हिन्दू धर्म से है। लड़की की उम्र लगभग 17 बताई जा रही है।

शक होने के बाद SSB के जवानों ने दोनों को कस्टडी में ले लिया। तत्काल ही जिला पुलिस सिद्धार्थनगर को सूचना दी गई। मौके पर पहुँची पुलिस वसीउल्लाह सफी खान और लड़की को अपने साथ ले गई। पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है। दोनों के परिवार को संपर्क साधा गया है। आशंका इस बात की भी जताई जा रही है कि वसीउल्लाह शफी खान लड़की को नेपाल के रास्ते किसी और देश ले जाने की फिराक में था। दोनों संपर्क में कैसे आए इसकी भी जानकारी पुलिस जुटा रही है। आरोपितों के पास मिले कागजातों की भी जाँच करवाई जा रही है।

Special coverage by OpIndia on Ram Mandir in Ayodhya

  सहयोग करें  

एनडीटीवी हो या 'द वायर', इन्हें कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

राजदीप सरदेसाई कॉन्ग्रेस की गोद में बैठ पाकिस्तान और 26/11 आतंकी हमले पर दे रहे थे ज्ञान, पुराने कॉन्ग्रेसी नेता ने सरेआम धो डाला

राजदीप सरदेसाई ने इस बार शिवसेना सांसद मिलिंद देवड़ा से ऑन टीवी अपनी फजीहत करवाई है। इस बार उन्हें कॉन्ग्रेस का बचाव करने पर लताड़ा गया।

प्रचलित ख़बरें

- विज्ञापन -