Homeदेश-समाजहिन्दुओं को निशाना बना कर गोलीबारी, जम्मू कश्मीर के राजौरी में 3 को मार...

हिन्दुओं को निशाना बना कर गोलीबारी, जम्मू कश्मीर के राजौरी में 3 को मार डाला: महिला-बच्चा समेत 10 घायल, आतंकियों की तलाश जारी

"राजौरी के डांगरी इलाके में फायरिंग की घटना में 3 लोगों की मौत हो गई और 10 अन्य घायल हैं। घायलों का इलाज चल रहा चल रहा है। पुलिस व जिला प्रशासन के लोग हॉस्पिटल आए हैं।"

रविवार (1 जनवरी 2023) को जम्मू-कश्मीर के राजौरी में आतंकियों ने हिंदू परिवारों को निशाना बनाते हुए फायरिंग की। फायरिंग में 3 लोगों की मौत हुई है। वहीं, 10 लोगों के घायल होने की खबर है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, आतंकियों ने हमला राजौरी के ऊपरी डांगरी गाँव में 50 मीटर के दायरे में स्थित 3 घरों में किया है। आतंकी हमले की जानकारी मिलते ही सुरक्षाकर्मियों ने इलाके की घेराबंदी करते हुए आतंकियों की तलाश शुरू कर दी। घायलों को इलाज के लिए हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

इस मामले में, राजौरी हॉस्पिटल के मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ. महमूद ने कहा, “राजौरी के डांगरी इलाके में फायरिंग की घटना में 3 लोगों की मौत हो गई और 10 अन्य घायल हैं। घायलों का इलाज चल रहा चल रहा है। पुलिस व जिला प्रशासन के लोग हॉस्पिटल आए हैं।”

पुलिस का कहना है कि रविवार (1 जनवरी 2023) को देर शाम करीब 7:15 बजे हायर सेकेंड्री स्कूल, डांगरी के पास आतंकियों ने गोलीबारी की। इसमें, एक महिला व एक बच्चे सहित एक हिन्दू परिवार के 10 लोग घायल हुए हैं। वहीं, 3 लोगों की मौत हो चुकी है। घायलों के शरीर पर गोलियों के कई निशान पाए गए हैं। आतंकियों की तलाश जारी है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

चेहरे चमक गए, पर मुद्दे धुंधले पड़े: CJP की अंदरूनी लड़ाई ने आंदोलन की साख पर उठाए सवाल, छात्रों के टूटते भरोसे की कहानी

CJP के भीतर विवाद, नेताओं की सक्रियता और छात्रों की नाराजगी ने आंदोलन की विश्वसनीयता पर बहस छेड़ दी है। समझें कैसे असली मुद्दे पीछे छूट गए?

CJP प्रोपेगेंडा आपकी टाइमलाइन तक कैसे पहुँच रहा? समझिए Meta का एल्गोरिदम और मॉडरेशन कैसे साध रहे ग्लोबल लेफ्ट का नैरेटिव

CJP के प्रदर्शन से जुड़े Videos और पोस्ट Meta का एल्गोरिदम कैसे लोगों के फीड तक पहुँचा रहा है, जिन्होंने फॉलो नहीं किया, वो भी इनको देख रहे।
- विज्ञापन -