Homeराजनीति2 अलग-अलग जगहों की वोटर लिस्ट में ओवैसी का नाम रजिस्टर: तेलंगाना कॉन्ग्रेस ने...

2 अलग-अलग जगहों की वोटर लिस्ट में ओवैसी का नाम रजिस्टर: तेलंगाना कॉन्ग्रेस ने EC से की शिकायत, कार्रवाई की माँग

तेलंगाना प्रदेश कॉन्ग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष, जी. निरंजन ने मुख्य चुनाव आयोग राजीव कुमार को पत्र लिखा है। इस पत्र में उन्होंने आरोप लगाया है कि एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी का नाम तेलंगाना के दो अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में मतदाता के रूप में रजिस्टर्ड है।

कॉन्ग्रेस ने आरोप लगाया है कि एआईएमआईएम प्रमुख और हैदराबाद सांसद असद्दुदीन ओवैसी तेलंगाना की दो अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में मतदाता के रूप में रजिस्टर्ड हैं। इस बारे में, कॉन्ग्रेस नेता जी. निरंजन ने चुनाव आयोग को पत्र लिखकर ओवैसी के खिलाफ कार्रवाई की माँग की है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, तेलंगाना प्रदेश कॉन्ग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष, जी. निरंजन ने मुख्य चुनाव आयोग राजीव कुमार को पत्र लिखा है। इस पत्र में उन्होंने आरोप लगाया है कि एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी का नाम तेलंगाना के दो अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में मतदाता के रूप में रजिस्टर्ड है। आरोप में कहा गया है कि ओवैसी का नाम तेलंगाना के राजेंद्र नगर और खैराताबाद की मतदाता सूची (वोटर लिस्ट) में है।

इस मामले में, जी निरंजन ने एक वीडियो जारी कर कहा है कि एक सांसद का मतदाता सूची स्थानों पर नाम होना और उसे खामोशी से देखते रहना ठीक नहीं है। इसलिए तेलंगाना कॉन्ग्रेस कमेटी के द्वारा चुनाव आयोग को एक पत्र भेजा गया है।

हालाँकि, इस आरोप को लेकर अब तक न तो असदुद्दीन ओवैसी की ओर से कोई बयान आया है और न ही जी निरजंन के पत्र को लेकर चुनाव आयोग ने किसी प्रकार की टिप्पणी की है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

खून वही, बस नैरेटिव बदल गया: प्राचीन बलि से ईसाई संस्कार तक, इतिहास ने ये फर्क कैसे बनाया?

पश्चिम ने पुरानी सभ्यताओं को खून और बलि के नाम पर बर्बर कहा। ईसाई परंपरा को आध्यात्मिक ऊँचाई बताया। लेकिन चर्च के केंद्र में भी रोटी और वाइन के जरिए शरीर और रक्त का अनुष्ठान बैठा है। सभ्यता की कहानी इतनी साफ नहीं।

हमें पितृसत्ता की अधूरी कहानी क्यों सुनाई गई? Patriarchy? Think Again

भारत की शुरुआती वैदिक सभ्यता में महिलाओं का समाज में बहुत सम्मानजनक स्थान था, जहाँ उन्हें शिक्षा और धार्मिक अनुष्ठानों का पूरा अधिकार था। वैदिक साहित्य में गार्गी और मैत्रेयी जैसी महिलाओं के उदाहरण मिलते हैं, जो दार्शनिक चर्चाओं और बौद्धिक विमर्श में सक्रिय थीं।
- विज्ञापन -