Homeराजनीतिजिन्होंने खोजा जीवन बचाने वाला ORS फॉर्मूला, उन्हें पद्म सम्मान, लिस्ट में मुलायम का...

जिन्होंने खोजा जीवन बचाने वाला ORS फॉर्मूला, उन्हें पद्म सम्मान, लिस्ट में मुलायम का भी नाम: RRR वाले कीरवानी और तबला वादक ज़ाकिर हुसैन को भी अवॉर्ड

पद्मश्री सम्मानों की बात करें तो 91 लोगों को यह सम्मान प्राप्त हुआ है। रतन चंद्राकर को पद्मश्री सम्मान दिया गया है। रतन चंद्राकर अंडमान के जारवा ट्राइब्स में मिजल्स के लिए काम कर रहे हैं।

गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर (25 जनवरी, 2023) पद्म पुरस्कार विजेताओं के नामों का ऐलान कर दिया गया। इनमें 6 लोगों को पद्मविभूषण सम्मान दिया जा रहा है जबकि 9 हस्तियों को पद्म भूषण से नवाजा जा रहा है वहीं 91 लोगों को पद्मश्री सम्मान दिया जा रहा है। इस बार कुल 19 महिलाओं को पद्म सम्मान दिए जा रहे हैं जबकि 7 हस्तियाँ ऐसी हैं जिन्हें भारत का सर्वोच्च सम्मान प्राप्त हो रहा है।

समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव को पब्लिक अफेयर्स कैटेगरी में पद्मविभूषण सम्मान दिया जा रहा है। ORS के फॉर्मूले की खोज करने वाले डॉ. दिलीप महालनोबिस (Dilip mahalanabis) को मरणोपरांत देश के सर्वोच्च सम्मान से सम्मानित किया जा रहा है। उनके अलावा जाकिर हुसैन, एसएम कृष्णा, श्रीनिवास वर्धान और बालकृष्ण दोसी को पद्म विभूषण से सम्मानित किया जा रहा है।

साभार एएनआई

कर्नाटक के एसएल भैयरप्पा को शिक्षा क्षेत्र में सेवाओं के लिए पद्म भूषण सम्मान दिया जा रहा है। उनके अलावा कुमार मंगलम बिरला, दीपक धार और वानी जयराम समेत 9 हस्तियों को पद्म भूषण सम्मान दिया गया है।

साभार एएनआई

पद्मश्री सम्मानों की बात करें तो 91 लोगों को यह सम्मान प्राप्त हुआ है। रतन चंद्राकर को पद्मश्री सम्मान दिया गया है। रतन चंद्राकर अंडमान के जारवा ट्राइब्स में मिजल्स के लिए काम कर रहे हैं। हीरा बाई लोबी को गुजरात में सिद्धि ट्राइब्स के बीच बच्चों के शिक्षा पर काम करने के लिए पद्मश्री अवार्ड दिया जा रहा है। चिकित्सा के क्षेत्र में मुनीश्वर चंदर डावर को पद्मश्री मिला है। जबलपुर के रहने वाले मुनीश्वर पिछले 50 सालों से गरीबों और वंचितों का इलाज कर रहे हैं।

नागा समाजिक कार्यकर्ता रामकुइवांगबे न्यूमे को संस्कृति क्षेत्र में पद्मश्री सम्मान दिया गया है। तेलंगाना के 80 साल के भाषा विज्ञान प्रोफेसर बी.रामकृष्ण रेड्डी को साहित्य और शिक्षा (भाषाविज्ञान) के क्षेत्र में पद्मश्री से सम्मानित किया जा रहा है। कांकेर के गोंड ट्राइबल वुड कार्वर अजय कुमार मंडावी को कला (लकड़ी पर नक्काशी) के क्षेत्र में पद्मश्री से पुरस्कार मिलेगा। मिजो संस्कृति की रक्षा करने वाले आइज़वाल के मिज़ो लोक गायक के.सी. रनरेमसंगी को पद्मश्री अवार्ड दिया जा रहा है। पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी से ताल्लुक रखने वाले 102 वर्षीय सरिंदा वादक मंगला कांति रॉय को कला लोक संगीत क्षेत्र में पद्मश्री से सम्मानित किया जाएगा।

कला लोक संगीत क्षेत्र में ही नागा संगीतकार और नवप्रवर्तक मोआ सुबोंग को भी पद्मश्री से नवाजा जाएगा। डोमार सिंह कुंवर को कला (नृत्य) के क्षेत्र में पद्मश्री से सम्मानित किया जा रहा है। डोमार सिंह छत्तीसगढ़ी नाट्य नाच कलाकार हैं। कश्मीर में बेहतरीन संतूर बनाने वाले परिवार के 8वीं पीढ़ी के संतूर शिल्पकार गुलाम मोहम्मद जाज को कला (शिल्प) के क्षेत्र में पद्मश्री से नवाजा जाएगा।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

‘फोर्स्ड लेबर’ के नाम पर भारत पर 12.5% टैरिफ का USTR प्रस्ताव: क्या सुप्रीम कोर्ट से झटका खाने के बाद ट्रंप खोज रहे नया...

USTR ने भारत सहित कई देशों पर नए टैरिफ का प्रस्ताव दिया है। भारत ने कहा कि प्रक्रिया जारी है और फैसला अभी बाकी है।

टिंडर से दोस्ती, ₹50 लाख की फिरौती और हथौड़े से कत्ल: DU के छात्र आयुष नौटियाल की हत्या केस में इश्तियाक अली दोषी, पढ़ें-...

2018 के चर्चित आयुष नौटियाल मर्डर केस में कोर्ट ने इश्तियाक अली को दोषी करार दिया। पढ़ें अपहरण, फिरौती, हत्या और पुलिस जाँच की पूरी कहानी।
- विज्ञापन -