Homeदेश-समाजजो हिंदू हित का काम करेगा, वही देश पर राज करेगा... 'लव जिहाद', 'लैंड...

जो हिंदू हित का काम करेगा, वही देश पर राज करेगा… ‘लव जिहाद’, ‘लैंड जिहाद’ और धर्मांतरण के खिलाफ सड़क पर उतरे लाखों हिन्दू, महिलाओं ने किया विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व

इस प्रदर्शन में भाजपा नेता राम कदम, केशव उपाध्ये, नीतेश नारायण राणे, बालासाहेब शिवसेना के सदा सरवणकर सहित कई हिंदू नेता उपस्थित रहे।

देश में ‘लव जिहाद’, ‘लैंड जिहाद’ और धर्मांतरण की गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए कानून बनाने की माँग होती रही है। इन्हीं माँगों को लेकर हिंदू संगठनों ने मुंबई में प्रदर्शन किया। इसमें, विश्व हिन्दू परिषद, बजरंग दल, आरएसएस और भाजपा से जुड़े लोग शामिल हुए। दावा किया जा रहा है कि इस प्रदर्शन में एक लाख से अधिक लोग शामिल हुए।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, हिंदू संगठनों ने यह प्रदर्शन रविवार (29 जनवरी, 2023) को दादर शिवाजी पार्क से कामगार स्टेडियम तक किया गया। लोगों की माँग है कि महाराष्ट्र सहित पूरे देश में लव जिहाद, लैंड जिहाद और धर्मांतरण के खिलाफ कानून बनाए जाएँ। प्रदर्शन कर रहे लोगों का कहना है कि सरकारी जमीन पर अतिक्रमण बंद हो। अवैध इस्लामी मजहबी स्थलों पर कार्रवाई हो। ‘लैंड जिहाद’ के खिलाफ कड़ा एक्शन लिया जाए।

इस प्रदर्शन में भाजपा नेता राम कदम, केशव उपाध्ये, नीतेश नारायण राणे, बालासाहेब शिवसेना के सदा सरवणकर सहित कई हिंदू नेता उपस्थित रहे। इस प्रदर्शन की खास बात यह रही कि इसकी अगुवाई महिलाएँ कर रहीं थीं।

प्रदर्शन कर रहे लोगों ने जमकर नारेबाजी की। इस दौरान, ‘जो हिंदू हित का काम करेगा, वही देश पर राज करेगा’, ‘गर्व से कहो हम हिंदू हैं’ जैसे नारे लगाए गए। इस प्रदर्शन के दौरान, बड़ी संख्या में पहुँच लोगों को संबोधित करते हुए भाजपा नेता राम कदम ने लव जिहाद और धर्मांतरण को देश के लिए घातक बताया। उन्होंने कहा है कि श्रद्धा वॉल्कर की हत्या ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया। हिंदुस्तान में ‘लव जिहाद’ के मामले बढ़ रहे हैं।

उन्होंने आगे कहा है कि श्रद्धा वाल्कर की हत्या के बाद भी कुछ ऐसी ही घटनाएँ सामने आई हैं। यही कारण है कि हिंदू एकजुट होकर’ लव जिहाद’ और धर्मांतरण के खिलाफ कानून बनाने की माँग कर रहे हैं।

इस प्रदर्शन के दौरान भाजपा नेता नीतेश राणे ने उद्धव ठाकरे सरकार को निशाने में लेते हुए कहा कि बीते ढाई वर्षों में हिंदुओं के साथ बहुत अन्याय हुआ है। अब सत्ता में भाजपा आ गई है। सरकार ने धर्मांतरण के खिलाफ कानून बनाने की प्रक्रिया शुरू की है। ‘लव जिहाद’ के खिलाफ भी कड़े कदम उठाए जा रहे हैं।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

विवादों में ‘कॉकरोचों’ का 6 जून का प्रदर्शन, दिपके ने माना- ‘नहीं ली प्रोटेस्ट की परमिशन’: समझें- SC का फैसला, 7 दिन वाला नियम...

CJP के प्रस्तावित प्रदर्शन के बहाने समझिए जंतर-मंतर पर धरना देने की पूरी प्रक्रिया, दिल्ली पुलिस के नियम और सुप्रीम कोर्ट का रुख।

‘पहले मंदिर में नमाज पढ़ेंगे, फिर कहेंगे मस्जिद थी’: बुलंदशहर से भोजशाला तक, हिंदू पवित्र स्थलों पर दावों का कट्टरपंथियों का पैटर्न और लिबरल...

हिंदुओं के पवित्र स्थानों पर नमाज अदा करना भूल नहीं, सोची-समझी साजिश है। यदि कट्टरपंथियों का मन इतना ही साफ होता तो मंदिरों पर कब्जा नहीं करते।
- विज्ञापन -