Home Blog Page 1455

BJP ने वापस लिया विधायक T राजा सिंह का निलंबन: लगातार तीसरी बार हैदराबाद से मैदान में उतारा, पार्टी कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल

भारतीय जनता पार्टी ने तेलंगाना की गोशमहल विधनसभा सीट से अपने विधायक टी राजा सिंह का निलंबन वापस ले लिया है। पार्टी की ‘केंद्रीय अनुशासन कमेटी’ के सचिव ओम पाठक ने रविवार (22 अक्टूबर, 2023) को एक आधिकारिक पत्र जारी कर के इस आशय की जानकारी सार्वजनिक की। पत्र में राजा सिंह द्वारा खुद को जारी की गई ‘कारण बताओ नोटिस’ पर दिया गया जवाब संतोषजनक माना गया है। विधायक राजा सिंह ने भी इस निर्णय पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित भाजपा के तमाम वरिष्ठ नेताओं का आभार प्रकट किया है।

भाजपा विधायक टी राजा सिंह ने अपने निलंबन की समाप्ति का पत्र 22 अक्टूबर को अपने X हैंडल पर शेयर किया है। इस पत्र के साथ MLA राजा सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा, संगठन सचिव बी एल संतोष, तेलंगाना भाजपा प्रदेश अध्यक्ष जी किशन रेड्डी, ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ के लक्ष्मण, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष संजय कुमार और पी मुरलीधर राव का धन्यवाद किया है।

इसी के साथ राजा सिंह ने भाजपा के सभी सदस्यों सहित अपने विधानसभा क्षेत्र गोशामहल की जनता का भी आभार प्रकट किया है। उन्होंने कैप्शन के तौर पर ‘संगठन सर्वोपरि और जय भाजपा, विजय भाजपा’ लिखा है। ऑपइंडिया ने राजा सिंह के नंबर पर कॉल की तो फोन उनके सहयोगी अर्जुन ने उठाया। अर्जुन ने बताया कि निलंबन हटाए जाने की ख़ुशी में राजा सिंह के कार्यालय पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़े हैं और मिठाइयाँ बाँटी हैं।

गोशामहल से ही लड़ेंगे चुनाव

ऑपइंडिया से बात करते हुए MLA राजा सिंह के सहयोगी अर्जुन ने हमें बताया कि भाजपा ने गोशमहल से अपना उम्मीदवार घोषित कर दिया है। इस बार भी राजा सिंह को गोशमहल से टिकट दिया गया है। राजा सिंह इस सीट से 2 बार लगातार विधायक हैं और वो तीसरी बार इसी सीट से अपनी दावेदारी ठोंकेंगे।

अगस्त में हुआ था निलंबन

बताते चलें कि अगस्त 2022 में भारतीय जनता पार्टी ने तेलंगाना प्रदेश से अपने एकलौते विधायक को निलंबित कर दिया था। मुस्लिम संगठनों ने तब उन पर अपने पैंगबर मुहम्मद के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप लगाया था। इस मामले में भारी विरोध प्रदर्शन के बीच भाजपा विधायक की गिरफ्तारी भी हुई थी। हालाँकि ऑपइंडिया से बातचीत में टी राजा सिंह के धर्म के मामले में कोई भी समझौता न करने का एलान किया था।

मस्जिद जाता था, फिर नमाज पढ़ने लगा पवन तिवारी का इकलौता बेटा, अब बन गया ‘नासिर हुसैन’: परिवार बोला – 40 बीघा जमीन पर मुस्लिमों की नज़र

उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में अधेड़ उम्र के एक हिन्दू व्यक्ति के धर्मांतरण का मामला सामने आया है। धर्मांतरित व्यक्ति का नाम रामबाबू तिवारी है जो मानसिक रूप से विक्षिप्त बताया जा रहा है। रामबाबू का नाम अब नासिर हुसैन रख दिया गया है। पीड़ित परिवार ने इस हरकत को को गाँव के ही छोटा मास्टर, रज्जू खान, अफ़ज़ल और महबूब द्वारा अपनी प्रॉपर्टी पर कब्ज़े की रची गई साजिश बताया है। इस मामले में पुलिस ने गुरुवार (19 अक्टूबर, 2023) को FIR दर्ज कर के जाँच शुरू कर दी है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, घटना बांदा जिले के थानाक्षेत्र गिरवाँ की है। यहाँ के गाँव जखनी में पवन तिवारी अपने परिवार के साथ रहते हैं। सांप्रदायिक दृष्टि से गाँव की आबादी मिश्रित है। पवन तिवारी ने आरोप लगाया है कि मानसिक तौर पर कमजोर उनका एकलौता बेटा रामबाबू अक्सर गाँव में बनी मस्जिद में जाया करता था। कुछ दिनों बाद रामबाबू के हावभाव में बदलाव आने लगा। थोड़े समय बाद उसने मस्जिद में जा कर नमाज़ भी पढ़ना शुरू कर दिया।

इस बीच पवन तिवारी के घर वालों को जानकारी मिली कि रामबाबू ने मजिस्ट्रेट के समक्ष अपनी मर्जी से धर्म-परिवर्तन की अर्जी भी लगाई है। पड़ताल करने पर पता चला कि रामबाबू तिवारी ने अपना नया नाम नासिर हुसैन रख लिया है। इस मामले की जानकारी मिलते ही पीड़ित परिवार ने पुलिस में अपने बेटे के धर्मांतरण की शिकायत दर्ज करवाई। शिकायत में उन्होंने गाँव के ही छोटा मास्टर, रज्जू खान, अफ़ज़ल और महबूब को नामजद किया है। एहतियातन गाँव में फ़ोर्स तैनात कर दी गई है।

पवन तिवारी के मुताबिक, उनकी सड़क के किनारे करोड़ों की कीमत की लगभग 40 बीघा जमीन है। इस जमीन पर गाँव के मुस्लिम लोगों की नजर है। इसी जमीन को हड़पने के लिए आरोपितों ने उनके एकलौते बेटे रामबाबू को निशाने पर लिया। पवन को आशंका है कि उनके बेटे का निकाह किसी मुस्लिम लड़की से करवा कर जमीन उसके नाम करवाने की साजिश रची जा रही है। ऑपइंडिया के पास शिकायत कॉपी मौजूद है।

इस मामले में विश्व हिन्दू परिषद के पदाधिकारी चंद्रमोहन बेदी ने भी पुलिस से आरोपितों पर कड़ी कार्रवाई की माँग की है। ऑपइंडिया से बात करते हुए उन्होंने बताया कि नासिर बना रामबाबू पहले जुए में 50 लाख रुपया हार चुका है। साथ ही उन्होंने दावा किया कि वह जमातियों के साथ 40 दिनों की यात्रा भी कर आया है। बकौल चंद्रमोहन रामबाबू को पुलिस ने खोज निकला है और फिलहाल वह सुरक्षा के मद्देनजर थाने में है। उनका दावा है कि रामबाबू अभी तक खुद को मुस्लिम ही बता रहा है।

जिहाद का बचाव, इस्लामी झंडे पर सफाई और उपद्रवी भीड़ से कोई दिक्कत नहीं: हमास समर्थकों को मिला लंदन पुलिस का साथ, लेस्टर में हिन्दुओं के साथ हुई थी क्रूरता

इंग्लैंड की राजधानी लंदन की पुलिस कट्टरपंथी इस्लामी जिहादियों पर कार्रवाई करने की बजाय लोगों को जिहाद का मतलब समझाने में जुटी हुई है। वह अलग अलग तरह के स्पष्टीकरण देकर इस्लामी आतंकी संगठन हमास के समर्थकों का बचाव कर रही है।

ताजा मामला एक आतंक समर्थक संगठन ‘हिज्ब-उत-तहरीर’ से जुड़ा हुआ है जिसके सदस्यों ने लंदन के अंदर प्रदर्शन करके इजरायल के खलाफ ‘जिहाद’ के नारे लगाए हैं। इस विरोध प्रदर्शन का वीडियो एक्स (पहले ट्विटर) पर वायरल है। वीडियो में इस्लामी भीड़ चिल्लाती है, “फिलीस्तीन के बंदी कैम्प से लोगों को आजाद कराने का रास्ता क्या है?” इसके बाद लोग इसका जवाब देते हैं, “जिहाद! जिहाद! जिहाद!”

लंदन के भीतर इस्लामी आतंकी संगठन हमास से हमदर्दी दिखा रहे कट्टरपंथियों पर कार्रवाई करने की बजाय लंदन की पुलिस इस वीडियो पर सफाई पेश करने लगी। लंदन की पुलिस ने वायरल वीडियो के नीचे रिप्लाई करके इसके बचाव की कोशिश की।

लंदन की मेट्रोपोलिटन पुलिस ने लिखा, “जिहाद के कई अर्थ हैं लेकिन आम जनता इसे सामान्यतः आतंक के साथ जोड़ती है। हमारे पास यहाँ ऑपरेशन रूम में काउन्टर टेरिरिज्म अफसर हैं जिन्हें इस इलाके की जानकारी है। उन्होंने हिज्ब उर तहरीर के इस वीडियो का आकलन किया है और इस वीडियो से कोई समस्या नहीं पैदा होती है।”

लंदन की मेट्रोपोलिटन पुलिस ने इस मामले का पटाक्षेप करने के लिए कहा कि ऐसे कृत्यों से आम जनता में विभाजनकारी प्रभाव पड़ेगा इसलिए प्रदर्शन में शामिल व्यक्ति से पुलिस अधिकारी बातचीत करेंगे। गौरतलब है कि जिस जिहाद शब्द का लंदन पुलिस बचाव कर रही है वह अरबी शब्द है। अरबी भाषा में इसका अर्थ ‘लड़ाई’ या ‘संघर्ष’ होता है जिसके जरिए इस्लाम का प्रसार किया जाए।

मेट्रोपोलिटन पुलिस जिहाद पर स्पष्टीकरण देने के बाद इस्लामिक झंडों पर भी ज्ञान देने लगी। लंदन पुलिस ने एक जिहादी द्वारा हमास के समर्थन में लहराए जा रहे इस्लामी झंडे पर भी ट्वीट किया – “इस फोटो में दिख रहे झंडे ISIS के नहीं हैं। ये ‘शहादा’ हैं जो कि इस्लाम में आस्था जाहिर करने का प्रतीक हैं। ISIS के झंडे दिखने में ऐसे ही होते हैं लेकिन दोनों समान नहीं हैं। हमारे पास इस मामले के विशेषज्ञ अफसर हैं जिनके पास झंडों के विषय में जानकारी है।”

यह बात अलग है कि लोगों ने चिंता ISIS जैसे झंडे दिखने की नहीं बल्कि हमास के लिए उभरते समर्थन को लेकर जताई थी। हालाँकि, मेट्रोपोलिटन पुलिस के इस्लामिक कट्टरपंथियों के बचाव को लोगों ने आड़े हाथों लिया।

उन्होंने मेट्रोपोलिटन पुलिस के ट्वीट के नीचे एक ‘कम्युनिटी नोट’ जोड़ कर कहा कि यह झंडा ISIS का नहीं है लेकिन खिलाफत और अल कायदा द्वारा उपयोग किया जाता रहा है। झंडा लहराने वाला “अल्लाह यहूदियों का नाश करे”, “इस्लामिक स्टेट” जैसे नारे अरबी में लगाते हुए सुना जा सकता है।

लंदन की मेट्रोपोलिटन पुलिस का इस्लामिक कट्टरपंथ के बचाव का यह कोई पहला मामला नहीं है। वह लंदन के भीतर हमास जैसे इस्लामी आतंकी संगठनों के समर्थन में होने वाली रैलियों को रोकने में असफल रहे हैं। लंदन पुलिस के अलावा इंग्लैंड की ही लेस्टर पुलिस भी इस्लामी कट्टरपंथियों का साथ देती आई है। हाल ही में लेस्टर पुलिस के एक अधिकारी मोहम्मद अहद ने बागेश्वर धाम के पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री की कथा में जाने वालों को रोका था। उसने गणेश पूजा में शामिल होने वाले वृद्ध पुजारियों से भी बदतमीजी की थी।

लेस्टर पुलिस के अधिकारी ने इससे पहले 2022 में यह फर्जी दावा किया था कि हिन्दुओं ने पाकिस्तान और मुस्लिमों के विरुद्ध नारे लगाए। इसके पश्चात इस इलाके में मुस्लिम कट्टरपंथियों ने हिन्दुओं को काफी परेशान किया था।

मस्जिद के अंदर गोला-बारूद, तहखाने में क्रेन भी, बच्चों के खेलने की जगह में बम-बोरियाँ: इजरायल ने उड़ा डाली अल अंसार मस्जिद

इजरायली सुरक्षा बलों ने फिलीस्तीन के वेस्ट बैंक इलाके में स्थित अल अंसार मस्जिद को एक हवाई हमले में उड़ा दिया है। इजरायली सुरक्षा बलों ने बताया है कि इस मस्जिद के नीचे बने तहखाने में इस्लामी आतंकी संगठन हमास और फिलीस्तीनी इस्लामी जिहाद के आतंकी इजरायल पर बड़े हमले की योजना बना रहे थे।

इजरायली सुरक्षा बलों ने हमले को लेकर जारी किए गए बयान में इसे इस्लामी आतंकी सगठन हमास का कमांड सेंटर बताया है। उनके अनुसार बताया गया है कि यह मस्जिद इजरायल पर हमले करने के लिए जुलाई 2023 के बाद से बेस की तरह उपयोग की जा रही थी।

इजरायली सुरक्षा बलों ने इस संबंध में कई तस्वीरें और वीडियो भी साझा किए हैं। इन तस्वीरों में से कुछ में मस्जिद के भीतर रखा गया गोला-बारूद जबकि एक तस्वीर में तहखाने का रास्ता दिखता है।

बच्चों के खेलने के मैदान के पास गोला बारूद छुपाया गया था (चित्र साभार: @IAFSite/X)

इजरायली सुरक्षा बलों ने तस्वीरों में दिखाया है कि मस्जिद के अंदर बच्चों के खेलने की जगह की आड़ में दो मंजिलों पर गोला-बारूद-बोरियाँ रखे थे। तहखाने से गोला-बारूद ऊपर लाने के लिए छोटी क्रेन भी मस्जिद के अंदर लगाई गई थी। फिलीस्तीनी एजेंसियों ने इस हमले में एक व्यक्ति के मौत की पुष्टि की है।

आतंकी तहखाने में जाने का रास्ता (चित्र साभार: @IAFSite/X)
आतंकियों द्वारा बनाया गया तहखाने का रास्ता और क्रेन (चित्र साभार: @IAFSite/X)

गौरतलब है कि यह मस्जिद उस इलाके में मौजूद है, जो इजरायल और हमास के बीच लड़ाई चालू होने के बाद भी तुलनात्मक रूप से शांत रहा है। इजरायल ने अपने सभी हमलों का मुख्य निशाना अभी गाजा पट्टी को बनाया है, जबकि यह हमला वेस्ट बैंक में हुआ है।

इजरायली सुरक्षा बलों ने कहा है कि उन्होंने इस हमले में ऐसे आतंकियों को मार गिराया है, जो कि उसके निर्दोष नागरिकों पर हमले में शामिल थे। यह हमला एक ख़ुफ़िया जानकारी के आधार पर किया गया। हालाँकि, इजरायल ने मारे जाने वाले आतंकियों की सँख्या या उनके नाम आदि की जानकारी नहीं दी है।

इजरायल के इस हमले के बाद सोशल मीडिया पर कुछ वीडियो भी वायरल हुए हैं, जिसमें मस्जिद के आसपास मलबा बिखरा दिखता है और लोग एम्बुलेंस की तरफ भागते हैं।

7 अक्टूबर को इस्लामी आतंकी संगठन हमास द्वारा इजरायल पर किए गए हमले में अब तक 1,400 व्यक्तियों की मौत हो चुकी है। इजरायल की जवाबी कार्रवाई में अब तक 4,300 से अधिक फिलीस्तीनी आतंकी मारे जा चुके हैं। दोनों तरफ घायलों की संख्या भी हजारों में है।

इजरायल ने यह स्पष्ट कर दिया है कि वह आने वाले दिनों में अपने हमलों में और तेजी लाएगा और इसके लिए उसने गाजा के नागरिकों को दक्षिण दिशा में जाने को कहा है। इजरायल के जल्द ही गाजा के भीतर सेना भेजने की बात भी कही जा रही है।

लखनऊ के सरकारी स्कूल में नमाज: इंचार्ज मीरा यादव सस्पेंड, सहायक अध्यापिका तहजीब फातिमा, शिक्षामित्र ममता मिश्रा के खिलाफ विभागीय कार्रवाई

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के एक सरकारी स्कूल में छात्राओं को नमाज़ पढ़ाने का मामला सामने आया है। इस मामले में हुई विभागीय जाँच में 3 कर्मचारियों को दोषी पाया गया है। स्कूल की इंचार्ज मीरा यादव को सस्पेंड कर दिया गया। वहीं सहायक अध्यापिका तहजीब फातिमा और शिक्षामित्र ममता मिश्रा के खिलाफ विभागीय कार्रवाई के आदेश दिए गए हैं। शनिवार (21 अक्टूबर 2023) को इस घटना का एक वीडियो भी वायरल हुआ। इस मामले में हिन्दू संगठनों ने नाराजगी जताते हुए आरोपितों पर कड़ी कार्रवाई की माँग उठाई है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मामला लखनऊ के ठाकुरगंज थानाक्षेत्र का है। यहाँ के नेपियर रोड पर एक सरकारी प्राइमरी स्कूल है, जहाँ लगभग 106 छात्र-छात्राएँ पढ़ाई करते हैं। स्कूल के आसपास मिश्रित आबादी है। विद्यालय में मुस्लिम छात्रों की संख्या अधिक होने का भी दावा किया जा रहा है। शनिवार को यहाँ का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा। वायरल वीडियो में दीवार के पास कुछ छात्राएँ हिजाब में दिख रही हैं। वो एक जगह खड़ी हो कर नमाज़ पढ़ती दिख रही हैं।

यह वीडियो एक दिन पहले शुक्रवार (20 अक्टूबर 2023) को हुई जुमे की नमाज़ का बताया जा रहा। इसे स्कूल की बॉउंड्री से बाहर खड़े होकर किसी व्यक्ति ने बनाया था। वीडियो बनाने वाले ने ये नजारा पहली बार देखने का दावा किया। इस वीडियो के वायरल होने के बाद स्कूल में हिन्दू संगठन से जुड़े लोगों का जमावड़ा शुरू हो गया। हिन्दू संगठन के लोग जब स्कूल पहुँचे, तब उन लोगों की इंचार्ज मीरा यादव से बहस भी हुई। इस बहस का भी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है।

मीरा यादव तो विरोध कर रहे लोगों को ही हड़काती नजर आईं। उन्होंने कॉल करके अधिकारियों को बुलाने की धमकी भी दी थी। साथ ही स्कूल में नमाज़ का विरोध कर रहे लोगों से कहा था, “दिमाग खराब कर रखा है। खाला जी का घर समझ रखा है क्या, जो चले आए।” इंचार्ज मीरा यादव ने विरोध करने वाले लोगों पर बच्चों की पढ़ाई डिस्टर्ब करने का आरोप लगाया और 3 बजे के बाद आने के लिए कहा।

विवाद बढ़ने के बाद यह मामला लखनऊ के जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अरुण कुमार के संज्ञान में आया। उन्होंने फ़ौरन ही इस मामले में जाँच कमिटी का गठन करते हुए जल्द रिपोर्ट देने के निर्देश दिए। जाँच कमिटी ने अपनी रिपोर्ट BSA (बेसिक शिक्षा अधिकारी) को सौंप दी। इस रिपोर्ट में स्कूल की इंचार्ज मीरा यादव के साथ सहायक अध्यापिका तहजीब फातिमा और शिक्षामित्र ममता मिश्रा को भी दोषी बताया गया।

जाँच रिपोर्ट के आधार पर प्रथम दृष्टया दोषी पाने पर अधिकारियों ने इंचार्ज मीरा यादव को निलंबित करते हुए ममता मिश्रा और तहजीब फातिमा को चेतावनी जारी की है। मामले की विस्तृत जाँच अभी जारी है। जाँच अधिकारी खंड शिक्षा अधिकारी राजेश कुमार को यह रिपोर्ट आगे की कार्रवाई के लिए 15 दिनों में अधिकारियों के पास भेजनी है। निलंबित मीरा यादव को उनके पद से हटा कर ब्लॉक संसाधन केंद्र अटैच कर दिया गया है।

‘गाजा से रिश्ता क्या, ला इलाह इल्ललाह (अल्लाह के अलावे किसी की पूजा/इबादत नहीं)’ – मुंबई में चिल्लाई मुस्लिम भीड़, सपा नेता अबू आज़मी का है रोल

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में शुक्रवार (20 अक्टूबर 2023) को फिलिस्तीन के समर्थन में कट्टर मुस्लिम भीड़ ने प्रदर्शन किया। इस भीड़ का नेतृत्व समाजवादी पार्टी के नेता अबू आज़मी कर रहे थे। इस दौरान मौजूद लोगों ने इजरायल के विरोध में नारेबाजी की। इसी के साथ AMU की तरह यहाँ भी ‘लब्बैक या अक्सा’ और ‘तेरा मेरा रिश्ता क्या, ला इलाह इल्ललाह’ के नारे लगे। इसी कार्यक्रम में अबू आज़मी ने राम मंदिर पर भी टिप्पणी की।

सोशल मीडिया के X प्लेटफॉर्म पर अफ़जाल ने अपने हैंडल @afzalstxr से इस प्रर्दशन के वीडियो 20 अक्टूबर को रात लगभग 11:40 पर शेयर किया है। इस वीडियो में कैप्शन के तौर पर उन्होंने मुंबई वालों को एकजुट होकर फिलिस्तीन के साथ खड़ा बताया है। साथ ही उन्होंने 2 बार फ्री फिलिस्तीन लिखते हुए ट्विटर पर गाजापट्टी से जुड़े वायरल टैग भी लगाए हैं। इन टैग में बमबारी में ध्वस्त अस्पताल का भी जिक्र है, जिसके लिए इजरायल ने हमास को जिम्मेदार ठहराया है।

18 सेकंड लम्बे इस वीडियो में भीड़ में कई लोग फिलिस्तीन के झंडे लहराते दिखाई दे रहे। पहले काफी देर तक नारेबाजी में ‘लब्बैक या अक्सा’ बोला जाता है। इसका हिंदी में अर्थ है कि ‘अल अक्सा मस्जिद, मैं तुम्हारे लिए हाजिर हूँ।’ वहीं इसी वीडियो के अंत में भीड़ ने ‘तेरा मेरा रिश्ता क्या, ला इलाह इल्ललाह’ का नारा लगाया।

नीचे लगे दूसरे वीडियो में और भी स्पष्ट सुना जा सकता है। इसमें बोला जा रहा है: “तेरा-मेरा रिश्ता क्या, ला इलाह इल्ललाह… गाजा से है रिश्ता क्या, ला इलाह इल्ललाह।”

ला इलाह इल्ललाह मुस्लिमों के कलमा तय्यब से ली गई एक लाइन है। इसका मतलब है कि अल्लाह के सिवाय कोई और पूजा या इबादत करने योग्य नहीं है। इस नारेबाजी का अर्थ होता है कि ‘हम कलमे की बुनियाद पर एक हैं।’

3 दिन पहले ही किया था प्रदर्शन का एलान

फिलिस्तीन के समर्थन में नारेबाजी के साथ हुए इस प्रर्दशन की घोषणा सपा नेता अबू आज़मी ने 17 अक्टूबर को ही कर दी थी। तब उन्होंने अपने X हैंडल पर पोस्टर शेयर करते हुए मुंबई के मरीन लाइन क्षेत्र में शाम 7 बजे सभी से इस्लाम जिमखाना पर जमा होने की अपील की थी। अबू आज़मी द्वारा शेयर हुए पोस्टर का स्लोगन था, “फिलिस्तीन के लिए दुआ करें।”

रिपोर्ट्स के मुताबिक इस प्रदर्शन में अबू आज़मी ने भगवान राम के मंदिर पर टिप्पणी की और अपनी आस्था मस्जिद में दिखाई। साथ ही आज़मी ने राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (RSS) के खिलाफ भी बयानबाजी की थी।

AMU से लेकर झारखंड तक एक जैसे नारे

इससे पहले फिलिस्तीन के समर्थन में मुस्लिम भीड़ अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU) और झारखंड के जमशेदपुर में नारेबाजी कर चुकी है। AMU में भी इसी तरह ‘तेरा मेरा रिश्ता क्या ला इलाह इल्ललाह’ के नारे लगे थे। वहीं ‘लब्बैक या अक्सा’ का नारा न सिर्फ मुंबई, AMU और झारखंड में लग रहा बल्कि इसे दुनिया के कई देशों में हो रहे प्रदर्शनों में सुना जा सकता है।

4 साल की बच्ची से केरल में रेप: CCTV में पीड़िता को कारखाने के पीछे ले जाते दिखा असम का सजालल, बच्ची की माँ के साथ करता था काम

केरल के पेरम्बवूर से 4 वर्ष की एक बच्ची के साथ यौन दुष्कर्म का मामला सामने आया है। बच्ची लकड़ी के प्लाईवुड कारखाने पर काम करने वाली एक प्रवासी महिला की है, जिसके साथ यौन अपराध किया गया।

इस मामले में पाँच लोगों को हिरासत में लिया गया था और पूछताछ के बाद एक आरोपित को गिरफ्तार किया गया है जिसका संबंध असम से है। जानकारी के अनुसार, बच्ची ने अपनी माँ से दर्द की शिकायत की, जिसके पश्चात वह उसे अस्पताल लेकर पहुँची। अस्पताल में बच्ची के साथ यौन दुष्कर्म का मामला खुला।

बताया गया कि बच्ची स्कूल से वापस आने के बाद अपनी माँ के पास प्लाईवुड कारखाने पर जाती थी। इसी दौरान शुक्रवार (20 अक्टूबर 2023) को आरोपित ने बच्ची को फैक्ट्री के पीछे ले जाकर दुष्कर्म किया। मीडिया रिपोर्ट में पहले 2 लोगों के गिरफ्तारी की खबर आई थी – सजालल और उबैदुल्लाह। बाद की मीडिया रिपोर्ट में एक की गिरफ्तारी कंफर्म हुई है।

जिस व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार किया है, उसका नाम सजालल है और वह पीड़िता की माँ के साथ ही काम करता है। पुलिस द्वारा सीसीटीवी खँगालने पर वह घटना के समय बच्ची को कारखाने के पीछे ले जाते हुए दिखता है। उसने दो सप्ताह पहले ही इस फैक्ट्री में काम करना चालू किया था।

इस मामले में बच्ची का मेडिकल परीक्षण भी करवाया गया है। मेडिकल रिपोर्ट आने के पश्चात पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी। एर्नाकुलम ग्रामीण के पुलिस अधीक्षक विवेक कुमार ने इस मामले में बताया कि बच्ची ने आरोपित की पहचान फोटो से की है। बच्ची का बयान भी दर्ज कर लिया गया है।

विवेक कुमार ने यह भी बताया कि इलाके में बड़ी संख्या में प्रवासी मजदूर रहते हैं। इस घटना में भी पीड़िता और आरोपित दोंनों ही प्रवासी हैं। इलाके में प्रवासी मजदूरों का पंजीकरण करवाया जा रहा है और अब तक 1.2 लाख से अधिक प्रवासी मजदूरों का पंजीकरण किया जा चुका है। इससे उनके आपराधिक रिकॉर्ड आदि को जानने में मदद मिलेगी।

‘अगर फिरोज जेल से बाहर आया तो मुझे मार देगा’: भुज की हिंदू पीड़िता ऑपइंडिया से बोली- उसने मेरा मंदिर तोड़ा, नमाज पढ़वाई और जबरन मांस खिलाया

हाल ही में गुजरात में कच्छ के भुज से एक हिंदू महिला पर मुस्लिम पति द्वारा बेरहमी से अत्याचार करने का मामला सामने आया है। पीड़िता को उसके पति फिरोज ने इस कदर पीटा कि महिला का अभी भी अस्पताल में इलाज चल रहा है। यह भी आरोप है कि फिरोज पीड़िता को अन्य व्यक्तियों के साथ शारीरिक संबंध बनाने के लिए मजबूर करता था और इनकार करने पर उसे बेरहमी से पीटता था।

इस संंबंध में ऑपइंडिया ने पीड़िता से बातचीत की। पीड़िता ने बताया कि वह फिलहाल अस्पताल में भर्ती है और डॉक्टरों का कहना है कि जिस तरह से उसकी पिटाई की गई है, उसे ठीक होने में काफी समय लगेगा। अस्पताल में उसकी माँ देखभाल कर रही है।

पीड़िता ने अपनी हालत के बारे में बताते हुए कहा, “मुझे इतना पीटा गया है कि मैं खड़ा भी नहीं हो पा रही हूँ। गर्दन और पीठ में दर्द होता है। इसलिए मुझे एक तरफ लेटना पड़ता है। कई जगह से शरीर की चमड़ी फट गयी है।”

पहले भी शिकायत दर्ज कराई, लेकिन फिरोज की धमकी के कारण वापस लेना पड़ा

पीड़िता ने कहा, “जब मैं अस्पताल गई तो वहाँ के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। फिर फिरोज के खिलाफ मामला दर्जकर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। मीडिया में सब कुछ उजागर होने के बाद पुलिस भी पूछताछ के लिए आ रही है। बाहर आते ही वह मुझे मारने आएगा। वह मुझ पर सौ फीसदी हमला करेगा। उसका दिमाग ऐसा है कि उसे पता ही नहीं चलता कि वह क्या कर रहा है।”

यह पूछे जाने पर कि क्या फ़िरोज़ का व्यवहार पहले से ही ऐसा है, उसने कहा, “उसका व्यवहार पहले से ही ऐसा है। जब से मेरी शादी हुई है, तब से वह मारपीट करता था। मैंने उस डिवीजन पुलिस स्टेशन में दो बार शिकायत दर्ज कराई, लेकिन उसने मुझे धमकी दी कि अगर मैंने केस वापस नहीं लिया तो वह मुझे और मेरे 14 साल के बेटे को मार डालेगा। फ़िरोज़ के डर से मुझे केस वापस लेना पड़ा।”

बातचीत के दौरान पीड़िता ने बताया कि पहले उसकी शादी सुरेंद्रनगर में उसी समुदाय के एक युवक से हुई थी। शादी के बाद उसे एक बेटा भी हुआ, लेकिन पति से अनबन के कारण वह अपने मायके लौट आईं। बाद में फिरोज ने उसे प्रेम जाल में फँसाया और दोनों ने बाद में शादी कर ली।

अपने बेटे के व्यवहार के बारे में बात करते हुए महिला कहती है, “मेरा बेटा फिरोज से बहुत डरता है। वह (फ़िरोज़) हमेशा अपनी जेब में एक तेज़ चाकू रखता है। इसलिए मेरा बेटा हमारे साथ नहीं रहता। जब फ़िरोज़ बाहर होता है तो मेरा बेटा दो-तीन घंटे मेरे साथ रहता है और जब वह आता है तो बेटा मेरी माँ के घर चला जाता है।”

मौलवी के सामने निकाह किया, लेकिन दस्तावेज पेश नहीं किए क्योंकि मैं हिंदू हूँ

फ़िरोज़ से निकाह के बारे में बताते हुए पीड़िता ने कहा, “वह मुझे एक मौलवी के पास ले गया और वहाँ मुस्लिम रीति-रिवाज से निकाह कराया गया। हालाँकि, उसने कहा कि शादी के बाद कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की गई। मौलवी ने कहा कि चूँकि लड़की हिंदू है, इसलिए वह उसकी मदद नहीं कर सकता।”

महिला नेआगे कहती है कि यही कारण है कि उसके पास शादी का कोई दस्तावेजी सबूत नहीं है, जबकि यह शादी हो चुकी है। इतना ही नहीं, पीड़िता ने हिंदू होने की वजह से फिरोज द्वारा दी जाने वाली प्रताड़ना के बारे में भी जानकारी दी।

मेरा मंदिर तोड़ा, मांस खाने पर मजबूर किया गया और नमाज पढ़ने को विवश किया

निकाह के बाद फ़िरोज़ द्वारा दी गई यातनाओं के बारे में पीड़िता ने ऑपइंडिया को बताया, “मैं अपना मंदिर लेकर गई थी और शुरुआत में पूजा-पाठ करती थी। मुझे माताजी में आस्था है। इसलिए मैं माताजी की पूजा करती थी, लेकिन एक दिन फिरोज ने भगवान और मंदिर सहित सब कुछ फेंक दिया।”

पीड़िता ने आगे बताया, “वह कहता था कि अब तुम अपना यह नाटक बंद करो। अब तुम्हारा नाटक यहाँ नहीं चलेगा। जब रमज़ान का महीना आता था तो वह मुझसे कहता था कि तुम काफ़िर हो। तुम माँ-बेटे ‘दाल-भात’ (मांसाहार न खाने के अर्थ में) हो। वह यह भी कहता था कि अगर तुमने किसी मुस्लिम से शादी की है तो तुम्हें नमाज पढ़नी होगी।”

इतना ही नहीं, पीड़िता को मांस खाने के लिए भी मजबूर किया गया। पीड़िता ने आगे कहा, “मैं मांस नहीं खाती, इसलिए वह हमेशा मुझे ‘दाल-भात’ कहकर मेरा और मेरे बेटे का अपमान करता था। वह कई बार मुझे मांस खाने के लिए मजबूर किया था। वह कहता था कि अगर तुम यह नहीं खाओगी तो तुम मुसलमान नहीं बनोगी।”

मांसाहार को लेकर अपने विरोध के बारे में पीड़िता ने आगे बताया, “मांस को लेकर मैंने उसका विरोध किया और नॉनवेज खाने या पकाने से इनकार कर दिया। मैंने कहा कि अगर वह चाहें तो मैं न तो मांस खाऊँगी और न ही पकाऊँगी। मैंने कहा दिया था कि मांस खाना है तो बाहर खाओ, लेकिन मुझे और बेटे को मजबूर मत करो।”

बचाव में आए हिंदू संगठनों ने दी हिम्मत: पीड़िता

पीड़िता ने आगे कहा, “मेरी हालत के बारे में पता चलते ही विश्व हिंदू परिषद और अन्य हिंदू संगठनों के भाई मुझसे मिलने आए। वे लगातार मेरे संपर्क में हैं और मेरी मदद कर रहे हैं। संस्थाओं ने मुझे प्रोत्साहित किया और हरसंभव मदद का आश्वासन दिया। हिंदू भाई लगातार मेरा हौसला बढ़ा रहे हैं, लेकिन मुझे एक ही डर है कि अगर फिरोज जेल से बाहर आया तो मुझ पर दोबारा हमला करेगा। मेरी एक ही माँग है कि वह कभी जेल से बाहर न आए।”

अंत में हिंदू पीड़िता ने कहा, “मैं नहीं चाहती कि मेरे किसी अन्य हिंदू बेटे और बेटी को वह दर्द सहना पड़े, जो मैंने सहा है। वे इस तरह मुस्लिम युवकों के जाल में ना फँसें। मैं चाहती हूँ कि मेरा यह संदेश ऑपइंडिया के माध्यम से हर हिंदू बेटे-बेटी तक पहुँचे।”

पीड़िता की पिटाई, वीडियो हुआ वायरल

भुज की इस हिंदू पीड़िता के साथ हुई बर्बरता का खुलासा तब हुआ, जब उसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर कई यूजर द्वारा पोस्ट किए गए वीडियो में एक युवा महिला को सोते हुए और बेरहमी से पीटते हुए दिखाया गया है। महिला की पीठ पर काले धब्बे पड़ गए हैं और चमड़े भी कई जगह से फट गई है। वीडियो में दिखे दृश्य विचलित करने वाले थे।

सोशल मीडिया पर बताया गया कि ये लड़की गुजरात के भुज की रहने वाली है। घटना की पुष्टि बाद में तब हुई, जब पीड़िता ने खुद मीडिया के सामने आकर बयान दिया। फिलहाल उसका इलाज चल रहा है। वहीं, आरोपी फिरोज को गिरफ्तार कर लिया गया है और पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

देवर से शादी के लिए 2 भाभियों ने मचाया रोना-धोना, सड़क पर ही दोनों में हो गई भिड़ंत: जानिए बिहार के वीडियो के पीछे की कहानी

बिहार के नालंदा जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसके पढ़-सुनकर आप चौंक जाएँगे। दरअसल, एक ही देवर से दो भाभियाँ शादी। करना चाहती थीं। शादी की योजना भी बन गई, लेकिन शादी हो पाती, उससे पहले ही योजना लीक हो गई। इसका परिणाम ये हुआ कि दोनों सरेआम लड़ पड़ीं।

आपने प्यार-मोहब्बत की बहुत सी कहानियाँ सुनी होंगी, लेकिन ये कहानी एकदम अलग है। अलग इसलिए है कि इसमें शादी करने की इच्छा रखने वाली दो अपनी भाभियाँ हैं और एक कुँवारा देवर है। दोनों उस देवर से शादी करने को इच्छुक थीं। मामला खुला तो जिसने भी ये कहानी सुनी, वो सन्न रह गया। कोर्ट परिसर में दोनों के बीच जमकर मारपीट हुई।

मामला नालंदा जिले के हिलसा थाना क्षेत्र का है। मलामा गाँव निवासी महेंद्र पासवान के तीन बेटे हैं। दो बेटों की शादी हो चुकी है और सबसे छोटा बेटा अभी कुंवारा है। कुछ साल पहले शादीशुदा मंझले बेटे की मौत हो गई। इसके बाद युवक अपनी विधवा भाभी से शादी करने के लिए तैयार हो गया।

देवर ने अपनी विधवा भाभी से शादी करने के लिए उसे कोर्ट बुलाया। विधवा भाभी कोर्ट पहुँच भी गई। इसी दौरान उस लड़के की सबसे बड़ी भाभी भी वहाँ पहुँच गई। उसने इस शादी को लेकर सवाल खड़े करना शुरू कर दिया। दरअसल, वह भी इस लड़के से शादी करना चाहती थी।

दोनों भाभियाँ इस शादी को लेकर आपस में बहस करने लगीं। हालात मारपीट तक पहुँच गए। इससे आसपास के लोग तमाशबीन बनकर देखते रहे। बाद में महिला पुलिस घटनास्थल पर पहुँची और एक महिला को थाने के लेकर चली गई।

दरअसल, जिस देवर से दोनों महिलाएँ शादी करना चाहती हैं, उसका नाम हरेंद्र पासवान है। हरेंद्र के मंझले भाई की मौत हो गई है और उसके तीन बच्चे हैं। परिवार की स्थिति सँभालने के लिए हरेंद्र अपनी विधवा भाभी से शादी के लिए राजी हो गया। वहीं, संपत्ति के चक्कर में बड़े भाई की पत्नी भी हरेंद्र से शादी करना चाहती है। इसी बात को लेकर पूरा विवाद हुआ।

बाद में पुलिसकर्मियों के सहयोग से दोनों पक्षों को शांत कराया गया और फिर विधवा भाभी से हरेंद्र की शादी कराई गई। वहीं, बड़ी भाभी को पुलिस अपने साथ लेकर गई। यह घटना पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है।

‘मेरे कुत्ते को घर में कैद किया, ताकि CBI को रोक सके’: अधिवक्ता ने महुआ मोइत्रा को घेरा, कमिश्नर से शिकायत – TMC सांसद के इशारे पर धमका रहा दिल्ली पुलिस का SHO

सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता जय अनंत देहाद्राई ने आरोप लगाया था कि तृणमूल कॉन्ग्रेस (TMC) सांसद महुआ मोइत्रा ने उनके पालतू कुत्ते को चुरा लिया है। अब उन्होंने आरोप लगाया है कि उनके कुत्ते को कैद कर लिया गया है। अधिवक्ता जय अनंत देहाद्राई ने सोशल मीडिया के जरिए बताया कि उनके एक हितैषी ने उन्हें जानकारी दी है कि उनके कुत्ते ‘हेनरी’ को जानबूझकर टेलीग्राफ लेन आवास में कैद कर के रखा गया है, ताकि CBI को भीतर घुसने से रोका जा सके।

उन्होंने कहा कि ‘हेनरी’ एक रोटवीलर नस्ल का बड़ा कुत्ता है, जो वैसे तो सीधा-सादा है, लेकिन वो मजबूत रक्षात्मक स्वभाव का भी है। उन्होंने कहा कि वो उसकी सुरक्षा को लेकर सही में चिंतित हैं। भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने महुआ मोइत्रा के खिलाफ लोकपाल से भी शिकायत की है। वहीं उन्होंने दिल्ली के पुलिस कमिश्नर संजय अरोड़ा को पत्र लिख कर खुद की जान को भी खतरा बताया है। उन्होंने कहा है कि वो एक चिंताजनक परिस्थिति में ये पत्र लिख रहे हैं।

पुलिस को भेजे गए पत्र में जय अनंत देहाद्राई ने लिखा है कि CBI को उन्होंने जो शिकायत भेजी गई थी उसके बाद से उन्हें खतरा है। उन पर शिकायत वापस लेने के दबाव बनाए जा रहे हैं। उन्होंने ये भी बताया कि उन्हें नुकसान पहुँचाने की धमकियाँ दी गईं, फिर भी वो तैयार नहीं हुए। उन्होंने बताया कि शिकायत वापस लेने पर उनका कुत्ता वापस करने का वादा भी किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि विरोधियों को दबाने के लिए अपने राजनीतिक रसूख का इस्तेमाल करना महुआ मोइत्रा की पुरानी आदत रही है।

वकील ने बाराखंभा रोड पुलिस थाने के SHO महावीर सिंह पर महुआ मोइत्रा के इशारे पर काम करने का आरोप लगाया। उन्होंने आरोप लगाया कि महावीर सिंह ने उन्हें 8 बार फोन कॉल किया और कहा, ‘दबाना पड़ेगा (मामले को)’। साथ ही महुआ मोइत्रा की शिकायतों पर आधार बना कर उनके खिलाफ कार्रवाई की धमकी दी। उन पर डील करने के दबाव बनाए गए। उन्होंने बताया कि उन्हें अनजान नंबरों से धमकियाँ भी आ रही हैं। उन्होंने अपने चैंबर के सहयोगी वकीलों की सुरक्षा को लेकर भी चिंता जताई है।