Home Blog Page 1583

फेसबुक पर दोस्ती, शादी, फिर जबरन बना दिया मुस्लिम… ‘राजू’ बन कर हिन्दू महिला को फँसाने वाला निकला 4 बच्चों का अब्बा सिराज

शहर कोई भी लेकिन लव जिहाद और धर्म परिवर्तन के मामले रुकने का नाम नहीं ले रहे। हाल ही में पुणे से आए लव जिहाद के मामले के बाद अब भिवंडी से प्यार, धर्म परिवर्तन और फिर तलाक का मामला सामने आया है। इस मामले में आरोपित सिराज ने पहले सोशल मीडिया फेसबुक के जरिए विवाहिता को दोस्त बनाया फिर हिन्दू नाम ‘राजू’ बताकर हिन्दू परंपरा के अनुसार शादी की। कुछ दिन बाद उसने खुद की असली पहचान मुस्लिम के रूप में बताई और महिला का धर्म परिवर्तन कराकर इस्लाम कबूल करवा लिया।

नवभारत टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, इस मामले में भिवंडी पुलिस ने बताया, “सिराज नाम के एक मुस्लिम युवक ने पहले खुद को हिंदू बताकर शादीशुदा महिला से हिंदू रीति-रिवाज से शादी की। कुछ दिन के बाद उसने खुद की असली पहचान बताई और महिला का धर्म परिवर्तन करा दिया। इसके बाद उससे निकाह किया। बाद में उसे तलाक दे दिया।”

हालाँकि, इस मामले में भिवंडी पुलिस ने आरोपित सिराज के खिलाफ FIR दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। वहीं महिला के अनुसार,अन्य आरोपितों पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है। इस मामले में सिराज ने पीड़िता से न सिर्फ अपनी पहचान छिपाई थी बल्कि महिला से यह बात भी छिपाई कि वह पहले से शादीशुदा और चार बच्चों का अब्बू है।

क्या है पूरा मामला 

रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस ने बताया कि भिवंडी के एक ब्राह्मण लड़की की शादी 2012 में उत्तर प्रदेश के रायबरेली में हुई थी, जिससे एक लड़की भी हुई थी। लेकिन, पति-पत्नी दोनों में अनबन होने के कारण बच्ची को लेकर वह महिला 2018 में भिवंडी आ गई और कशेली नामक जगह पर किराए का घर लेकर रहने लगी। महिला को 2019 सोशल मीडिया फेसबुक पर राजू नाम के एक लड़के की फ्रेंड रिक्वेस्ट आई। यहीं से राजू से उसकी दोस्ती हो गई। चूँकि महिला की बच्ची अक्सर बीमार रहती थी। राजू ने उसे दरगाह पर दुआ माँगने की सलाह दी।

राजू ने महिला से अपनी झूठी पहचान बताते हुए कहा कि गैबीनगर में उसका होटल है। वह महिला की स्थिति जानने के बाद आर्थिक मदद करते हुए करीब आया और उसके सामने शादी का प्रस्ताव रख दिया। वहीं महिला ने अपनी शिकायत में पुलिस को बताया कि राजू ने उसकी 7 वर्षीय लड़की का जीवनभर ध्यान रखने का आश्वासन दिया। और जनवरी 2020 में वह उसे गुंजन लॉज में ले गया और उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए।

26 जनवरी 2020 को धामनकर नाका के पास एक इमारत में राजू के साथ उसकी हिंदू रीति-रिवाज के साथ शादी हो गई। एक वर्ष बाद राजू ने खुद ही अपना पोल खोलते हुए बताया कि वह  मुस्लिम है। उसका असली नाम सिराज कुरेशी है। उसके साथ यदि उसे रहना है, तो इस्लाम स्वीकार करके निकाह करना पड़ेगा। महिला जब 2021 में एक किराए के मकान में रहने लगी तब जाकर उसे पता चला कि सिराज पहले से शादीशुदा भी है।  और उसके चार बच्चे भी है। लेकिन सिराज ने दबाव डालकर मई 2022 में ब्राह्मण महिला को इस्लाम कबूल कराकर निकाह कर लिया। 

इसके बाद एक साल से भी कम समय में उसने महिला को एक कागज पर लिखकर इस बात पर तलाक़ दे दिया कि यदि वह अपनी पहली बीबी के साथ नहीं रहता है तो उसको संपत्ति से बाहर कर दिया जाएगा। सिराज ने जबरदस्ती महिला से हस्ताक्षर भी करवा लिए। यह मामला तब पुलिस तक पहुँचा जब 2 अगस्त 2023 को महिला ने सिराज को फोन किया, तो गाली-गलौज करने लगा। सिराज महिला को हलाला के लिए कहने लगा। 

तब महिला ने पूरे मामले में भिवंडी पुलिस में शिकायत करते हुए सिराज कुरेशी के खिलाफ FIR दर्ज कराया। वहीं इस मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने सिराज को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं महिला का आरोप है कि इस मामले में दूसरे आरोपितों की गिरफ़्तारी अभी नहीं हुई है। 

पुणे में भी नौकरी का साँझा देकर धोखे से कराया था इस्लाम कबूल 

गौरतलब है कि हाल ही में उजागर हुए एक और मामले में भी कई सालों तक हिन्दू महिला को ब्लेकमेल किया गया। उसे यूनानी दवाओं के प्रभाव में रखकर न सिर्फ इस्लाम कबूल कराया गया बल्कि उसका रेप भी हुआ। इस मामले में खुलासा तब हुआ जब यूनानी दवाओं का असर ख़त्म हुआ। महिला ने इस मामले में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद आरोपित आमिर को गिरफ्तार कर लिया गया है। 

शिकायत में, लड़की ने यह भी उल्लेख किया है कि आमिर तम्बोली ने उसके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। आमिर ने पिछले दो वर्षों में कई बार उसके साथ क्रूरतापूर्वक बलात्कार किया। वहीं पुलिस ने शिकायत के बाद आमिर तंबोली, नंदिनी बनर्जी, वकील अरशद नेहाल और आसिफ के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आसिफ पर तंबोली को यूनानी दवाएँ उपलब्ध कराने का मामला है। 

नगर निगम की ₹30 करोड़ की जमीन कब्जाई, बनवा दिया मदरसा-मस्जिद और दुकानें… हाजी खलील अहमद की मनमानी पर अब चलेगा योगी का बुलडोजर, बसपा का है नेता

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में सरकारी जमीन पर कब्जा करने का मामला सामने आया। आरोप है कि बसपा नेता और पूर्व पार्षद हाजी खलील अहमद ने नगर निगम की करीब 30 करोड़ रुपए की जमीन पर कब्जा कर लिया। इसके बाद वहाँ मदरसा और मस्जिद बनवाई। फिर कुछ दुकानें बनवाकर उन्हें किराए पर दे दिया। अब नगर निगम ने हाजी खलील अहमद के खिलाफ FIR दर्ज कराई है। साथ ही जमीन खाली करने का नोटिस दिया।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, गाजियाबाद की मेयर सुनीता दयाल को स्थानीय लोगों ने 23,000 वर्ग मीटर की जमीन पर अवैध कब्जे को लेकर शिकायत की थी। लोगों ने कहा था कि नगर निगम की जमीन पर कब्जा कर पहले मदरसा बनाया गया। इसके बाद मस्जिद भी बना दी गई। मदरसा कमिटी में खलील अहमद मुख्य भूमिका में था। कमिटी में कब्जे के बाद उसने मदरसा खत्म कर दिया। साथ ही उक्त जमीन पर दुकानें बनवा दीं। फिर उन्हें किराए पर दे दिया।

इस मामले में मेयर सुनीता दयाल का कहना है कि इस जमीन की कीमत करीब 30 करोड़ रुपए है। 200 वर्ग मीटर हिस्से में मस्जिद बनी है। शेष जमीन पर दुकान व अवैध निर्माण के अलावा अवैध पार्किंग भी चल रही है। इस मामले का खुलासा होने के बाद आरोपित हाजी खलील अहमद के खिलाफ FIR दर्ज कराई गई। जमीन को 2 दिन के भीतर खाली करने का नोटिस दिया जाएगा। साथ ही डुगडुगी बजाकर चेतावनी भी दे जाएगी।

मेयर ने यह भी कहा है कि यदि नोटिस और चेतावनी के बाद भी जमीन खाली नहीं की गई तो बुलडोजर चलाकर अवैध अतिक्रमण खाली कराया जाएगा। साथ ही हाजी खलील अहमद की गिरफ्तारी होगी। उन्होंने यह भी कहा कि मस्जिद लोगों की आस्था से जुड़ी है। इसलिए उस पर किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं होगी। लेकिन, नगर निगम की बाकी जमीन को कब्जा मुक्त कराया जाएगा।

वहीं इस मामले में नगर निगम के संपत्ति अधीक्षक भोलानाथ गौतम ने आरोपित पूर्व पार्षद हाजी खलील अहमद के खिलाफ कोतवाली में FIR दर्ज कराई है। भोलानाथ गौतम का कहना है कि खलील अहमद निवासी कैला भट्टा ने खसरा संख्या-213 की 2.3340 हेक्टेयर जमीन पर कब्जा करके उस पर अवैध रूप से दुकान बनवा रखी हैं। इसलिए उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है।

कड़ा पहन कर आया हिन्दू छात्र तो शिक्षक शफीक खान ने पीटा, उतार कर नाले में फेंक दिया: परीक्षा में फेल करने की भी धमकी, परिजनों ने पुलिस को दी शिकायत

मध्य प्रदेश के छतरपुर के एक स्कूल में हाथ में कड़ा पहन कर आए एक हिन्दू छात्र की पिटाई का मामला सामने आया है। पिटाई का आरोप 2 टीचरों पर है जिन्होंने कड़े को नाले में फेंकने के लिए कहा। आरोपितों के नाम शफीक खान और भूपेंद्र वर्मा हैं। स्कूल के प्रिंसिपल पर भी शिकायत के बावजूद आरोपित टीचरों का पक्ष लेने का आरोप है। हिन्दू संगठनों ने इस मामले में कड़ी कार्रवाई की माँग की है। घटना शनिवार (26 अगस्त, 2023) की है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, घटना छतरपुर जिले के उजरा सरकारी स्कूल का है। यहाँ क्लास 11 में पढ़ने वाला छात्र स्कूल में अपने हाथ में कड़ा पहन कर पढ़ने आया था। आरोप है कि स्कूल के टीचर शफीक खान और भूपेंद्र वर्मा ने छात्र से कड़ा उतारने के लिए कहा। छात्र ने इसे अपना धार्मिक चिह्न बताया और उतारने से मना कर दिया। इस बात से नाराज दोनों अध्यापकों ने पीड़ित की पिटाई की। पिटाई के बाद आरोपित टीचरों ने जबरदस्ती पीड़ित का कड़ा उतरवा कर उसे ले जा कर नाले में फेंक दिया।

आरोप यह भी है कि दोनों टीचरों ने पीड़ित छात्र को मेज पर खड़े होने की भी सजा दी। जब पीड़ित छात्र के परिजनों को इस मामले की जानकारी हुई तो वो स्कूल पहुँचे। परिजनों का कहना है कि उन्होंने अपने बेटे को टीचर शफीक और भूपेंद्र से बचाया। बाद में छात्र के परिजनों ने प्रिंसिपल से शिकायत की। आरोप है कि इस शिकायत के बावजूद प्रिंसिपल ने अध्यापक शफीक और भूपेंद्र का ही पक्ष लिया। साथ ही बताया गया कि छात्र को परीक्षा में फेल करने की भी धमकी दी गई। प्रिंसिपल का रुख देख कर पीड़ित के परिजनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई।

थोड़ी देर में इस घटना की जानकारी बजरंग दल को हुई तो स्कूल में हिन्दू संगठन से जुड़े लोगों का जमावड़ा होना शुरू हो गया। हिन्दू संगठन से जुड़े लोगों ने स्कूल में हंगामा किया और आरोपित टीचरों पर कड़ी कार्रवाई की माँग करने लगे। ‘बजरंग दल’ का आरोप है कि स्कूल में पहले भी छात्रों को तिलक लगाने और अन्य धार्मिक प्रतीकों को पहनने पर रोकटोक होती रही है। फ़िलहाल पुलिस ने शिकायत का संज्ञान लिया है और मामले की जाँच शुरू कर दी है।

‘जेल में मुस्लिम महिलाओं ने मारे ताने, हिन्दू से शादी करने पर किया परेशान’: सीमा हैदर ने बताया – Pak में हिन्दू खुल कर नहीं मना सकते त्योहार, हिन्दू थे हमारे पूर्वज

पाकिस्तान से भारत आईं सीमा हैदर फिलहाल भारत की मीडिया और सोशल मीडिया में सुर्खियाँ बनीं हुई हैं। ऑपइंडिया से हुई ख़ास बातचीत में उन्होंने ‘जय श्री राम का नारा’ लगाया था और उनके बेटे फरहान (अब राज) ने हनुमान चालीसा पढ़ी थी। जब हमने सीमा हैदर से आगे बातचीत की तो उन्होंने बताया कि पाकिस्तान में हिन्दू अपना त्योहार नहीं मना सकते। भारत के खिलाफ वहाँ कट्टरपंथियों द्वारा फैलाए जा रहे नफरत के माहौल का भी जिक्र सीमा हैदर ने किया।

साथ ही नोएडा की जेल में बंद मुस्लिम महिलाओं द्वारा खुद को हिन्दू से शादी पर ताना मारे जाने की भी जानकारी दी।

‘पाकिस्तान में हिन्दू नहीं मना सकते त्योहार’

सीमा हैदर ने ऑपइंडिया से बातचीत के दौरान यह दावा किया कि पाकिस्तान में हिन्दू खुल कर अपना त्योहार नहीं मना सकते। सीमा के मुताबिक, वहाँ हिन्दू समुदाय के लोग काफी डरे-सहमे रहते हैं। अपनी एक सहेली का जिक्र करते हुए सीमा ने बताया कि वो अपने घर में डर कर देवियों की मूर्तियाँ रखती है और उनकी बराबर पूजा-अर्चना किया करती है। सीमा ने कहा कि उनके घर वाले उनको हिन्दू त्योहारों और हिन्दू साथियों से दूर रहने की सलाह दिया करते थे।

हमें सीमा हैदर द्वारा यह भी बताया गया कि पाकिस्तान में हिन्दुओं को काफिर कहा जाता है।

‘कट्टरपंथी बोते हैं भारत के खिलाफ जहर’

सचिन के घर में काफी खुश दिख रहीं सीमा हैदर ने हमसे बातचीत में आगे बताया कि पाकिस्तान में भारत के खिलाफ तमाम कट्टरपंथी आए दिन नफरत का प्रचार करते हैं। उन्होंने दावा किया कि पाकिस्तान में मौलाना और मौलवी लोगों को बताते हैं कि भारत में मुस्लिमों पर बुरी तरह से जुल्म हो रहा है। हालाँकि, सीमा का कहना था कि उन्होंने भारत में आ कर जो कुछ भी देखा वो सब पाकिस्तान में सुनी बातों के एकदम उलट है। सीमा ने भारत में मुस्लिमों को सुरक्षित और खुश बताया।

गुलाम नबी आज़ाद की बातों से सहमत सीमा हैदर

मुस्लिमों के पूर्वज हिन्दू होने की बात को सीमा हैदर ने सही बताया। जब हमने उन्हें गुलाम नबी आज़ाद के बयान के बारे में बताया तो सीमा ने सहमति जताते हुए कहा, “ये बात सही है कि हमारे पूर्वज हिन्दू ही हैं।” हालाँकि, जब हमने सीमा से पूछा कि जो बात कश्मीर में गुलाम नबी आज़ाद कह रहे क्या वो पाकिस्तान वाले मानते हैं तो उन्होंने बताया कि पाकिस्तान में सिर्फ और सिर्फ हिन्दुओं के खिलाफ नफरत सिखाई जाती है। उन्होंने दावा किया कि पाकिस्तान में हिन्दुओं को मुस्लिमों का पूर्वज कहने की बात कोई सोच भी नहीं सकता।

‘जेल में मुस्लिम महिलाओं का ताना’

हमसे बातचीत के दौरान सीमा हैदर ने अपने उन दिनों को याद किया जब UP पुलिस ने गिरफ्तारी के बाद उनको जेल भेजा था। सीमा ने बताया कि नोएडा की जेल में उन्हें पहले से बंद कुछ मुस्लिम महिलाएँ मिली थीं। वो औरतें सीमा को एक हिन्दू से शादी करने पर ताना मार रहीं थीं। सीमा ने बताया कि उनको जेल में उन मुस्लिम औरतों की वजह से काफी परेशानी उठानी पड़ी।

पुलिस का व्यवहार भाईयों जैसा

सीमा हैदर ने उत्तर प्रदेश पुलिस और ATS शाखा के अधिकारियों के व्यवहार की तारीफ की। उन्होंने पूछताछ में अपने साथ किसी भी प्रकार की बदतमीजी या मारपीट न होने की जानकारी दी। ATS वालों का बर्ताव सीमा ने अपने भाइयों जैसा बताया।

सीमा हैदर के साथ सेल्फी लेती पड़ोसनें

फ़िलहाल सीमा हैदर सचिन के साथ काफी खुश हैं। वो अब पाकिस्तान वापस जाने के बारे में सोचना भी नहीं चाहती हैं। परिवार का गुजारा चलाने के लिए सचिन फ़िलहाल नौकरी की तलाश में हैं।

एक शख्स, 2 पत्नियाँ, कोर्ट ने किया बँटवारा… 15-15 दिन दोनों के पास रहने का आदेश, सौतनों को चेताया – आपस में झगड़ा मत करना

मध्य प्रदेश के उज्जैन में पति के ‘बँटवारे’ का दिलचस्प मामला सामने आया। दरअसल, एक शख्स ने पहली पत्नी से झगड़े के चलते दूसरी शादी कर ली थी। लेकिन बाद में पहली पत्नी भी अपने पति के साथ रहने की जिद करने लगी। मामला थाने से होता हुआ फैमिली कोर्ट तक जा पहुँचा। वहाँ कोर्ट ने शख्स को 15-15 दिन दोनों पत्नियों के साथ रहने और उनके बच्चों के पोषण करने का आदेश दिया।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मामला उज्जैन जिले के घट्टिया में रहने वाले एक व्यक्ति ने 15 साल पहले बामौरा में रहने वाली एक महिला से शादी की थी। शादी के बाद दोनों की संतानें हुईं। लेकिन फिर उनके बीच मनमुटाव और झगड़े की स्थिति बनने लगी। पति-पत्नी ने अलग रहने का फैसला किया और मामला कोर्ट में पहुँच गया।

पत्नी के साथ झगड़े की स्थिति को देखते हुए शख्स को लगा था कि कोर्ट से अलग रहने का ही फैसला आएगा। इसलिए उसने किसी अन्य महिला से शादी कर ली। इस शादी से भी उसे संतान हुईं। इस बीच कोर्ट पहली पत्नी से झगड़े को लेकर कोर्ट का फैसला भी आ गया। इस फैसले से न केवल शख्स बल्कि उसकी दोनों पत्नियों की जिंदगी में बवाल मच गया।

दरअसल, कोर्ट ने शख्स को पहली पत्नी के साथ रहने का आदेश दिया था। दूसरी शादी कर चुका शख्स किसके साथ रहे इसको लेकर उनके बीच एक बार फिर झगड़े जैसी स्थिति बन गई। दोनों ही पत्नियाँ अपने पति के साथ रहने की जिद पर अड़ी हुईं थीं। इस बीच पहली पत्नी महिला थाने भी पहुँच गई। जहाँ उसने मामले की पूरी जानकारी देते हुए अपने पति को वापस दिलाने की माँग की।

इस पर पुलिस ने शख्स और उसकी दूसरी पत्नी को थाने में बुलाकर पूछताछ की। लेकिन दूसरी पत्नी, पहली को साथ रखने की बात पर तैयार नहीं थी। इसके बाद मामला फैमिली कोर्ट जा पहुँचा। जहाँ कोर्ट ने पति का ‘बँटवारा’ करते हुए उसे दोनों पत्नियों को साथ रखने का आदेश दिया। कोर्ट ने अपने आदेश में शख्स को दोनों पत्नियों को 15-15 दिन का समय देने और बच्चों के पालन पोषण करने की बात कही। साथ ही दोनों महिलाओं को आपस में झगड़ा न करने की हिदायत दी।

बंगाल की अवैध फैक्ट्री में विस्फोट से 8 मौतें, BJP नेता शुभेंदु बोले – बनाया जा रहा था बम: मलबे में दबे कई लोग, आसपास के घर भी क्षतिग्रस्त

पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के दत्तपुकुर इलाके में एक 27 अगस्त 2023 दिन रविवार की सुबह भयानक विस्फोट हुआ। इसमें अब तक 8 लोगों के मारे जाने की खबर है। बताया जा रहा है कि यह विस्फोट एक अवैध पटाखा फैक्ट्री में हुआ। वहीं, भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि यह विस्फोट बम बनाते समय हुआ है।

यह विस्फोट इतना भयंकर था कि आसपास के घर भी ध्वस्त क्षतिग्रस्त हो गए हैं। लोगों का कहना है कि मृतकों की संख्या अभी बढ़ सकती है। मलबे में अभी कई लोगों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है। वहीं, 10 से अधिक लोग घायल हैं। बता दें कि इससे पहले बंगाल के एगरा, बजबज में पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट की घटनाएँ सामने आ चुकी हैं। इनमें भी कई लोगों की मौत चुकी है।

यह घटना राजधानी कोलकाता से लगभग 30 किलोमीटर उत्तर में स्थित दत्तापुकुर पुलिस थाना क्षेत्र में नीलगंज के मोशपोल इलाके में हुई। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें से कई घायलों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। धमाका इतना तेज था कि जिस घर में विस्फोटक रखा था, वह पूरी तरह ढहकर मैदान बन गया। इस दौरान पीड़ितों के जले हुए और क्षत-विक्षत शव सड़कों पर आ गए।  

इस घटना को लेकर पश्चिम बंगाल विधानसभा में विरोधी दल के नेता शुभेंदु अधिकारी ने कहा, “पश्चिम बंगाल में एक और विस्फोट। इस बार यह 24 परगना के दत्तपुकुर में हुआ है। अभी भी शवों की गिनती की जा रही है। संभवतः 10 से अधिक शव होंगे। खड़ीकुल गाँव में टीएमसी के भानु बाघ द्वारा संचालित बम बनाने वाली इकाई में विस्फोट में एक दर्जन लोगों की जान चली गई थी। इसके बाद बंगाल सरकार ने पटाखा उद्योग को विनियमित करने के बारे में बड़े दावे किए थे।”

उन्होंने कहा, “सीएम ने कहा था कि यह सुनिश्चित किया जाएगा कि ऐसी अवैध फैक्ट्रियाँ अब अस्तित्व में न रहें और राज्य मंत्रिमंडल ने ‘हरित पटाखों के निर्माण के लिए क्लस्टर’ स्थापित करने का निर्णय लिया था। इस पर विचार करने के लिए मुख्य सचिव हरिकृष्ण द्विवेदी की अध्यक्षता में एक समिति का गठन किया था। ऐसा लगता है कि यह उस समय तनाव और सार्वजनिक आक्रोश को फैलाने के लिए महज एक प्रचार स्टंट था।”

भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी ने आगे कहा, “पश्चिम बंगाल सरकार होने के नाते पश्चिम बंगाल सरकार इस मुद्दे पर अपने पैर खींच रही है और निगरानी की तो बात ही छोड़िए, उसने कोई प्रगति भी नहीं की है। वे इस बार भी कोई कार्रवाई नहीं करेंगे और धैर्यपूर्वक मीडिया का ध्यान कम होने का इंतजार करेंगे। टीएमसी पार्टी के हित इन अवैध विस्फोटक निर्माण इकाइयों से जुड़े हुए हैं। टीएमसी के गुंडों द्वारा कोई भी विनियमन या निगरानी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।”

‘मामन खान हाजिर हों’: नूहं हिंसा में कॉन्ग्रेस विधायक को हरियाणा पुलिस का नोटिस, आरोप – हिन्दुओं की शोभा यात्रा में हिंसा भड़काई, दंगाइयों को उकसाया

हरियाणा के नूहं जिले में 31 जुलाई को हुई हिंसा में फ़िरोज़पुर झिरका सीट से कॉन्ग्रेस विधायक मामन खान पर शिकंजा कसता नजर आ रहा है। पुलिस ने उन्हें नोटिस जारी कर के पूछताछ के लिए तलब किया है। इस पूछताछ में कॉन्ग्रेस विधायक को अपने ऊपर लगे आरोपों पर जवाब देना है। हालाँकि, खुद मामन खान किसी पुलिस की नोटिस के बारे में जानकारी होने से इनकार कर रहे हैं। हिन्दू संगठन से जुड़े लोग मामन को हिंसा का मुख्य आरोपित बता रहे हैं। उन पर आरोप है कि उन्होंने न सिर्फ हरियाणा विधानसभा में बल्कि सोशल मीडिया में भड़काऊ बयानबाजी कर के दंगाइयों को उकसाया था।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मामन खान को 30 अगस्त 2023 तक पुलिस के आगे पेश होना है। यह नोटिस CRPC की धारा 160 के तहत दी गई है। पुलिस हिंसा में मामन की संलिप्तता पर भी सवाल करेगी। मामन खान के कई ऐसे बयानों की भी पुलिस जाँच कर रही है जिन्हे आपत्तिजनक माना गया है। पुलिस ने मामन खान से पहले भी बात की थी लेकिन अब आधिकारिक तौर पर नोटिस के माध्यम से मामन को जाँच में शामिल होने और सहयोग करने के लिए कहा गया है।

हिन्दू संगठन से जुड़े लोगों का आरोप है कि मामन के वीडियो के बाद भी दंगाई भड़के थे और बृजमंडल यात्रा पर हमले की तैयारियाँ शुरू हुई थीं। हालाँकि मामन खान ने अपने ऊपर लगे आरोपों की सफाई में वीडियो को कई माह पुराना बताया था। मामन ने अपने ही वीडियो को वायरल करने वालों की मानसिकता पर सवाल खड़ा किया और खुद को फँसाने की साजिश बताया। मामन खान को नूहं में पुलिस के पास हाजिर होना है। बताया जा रहा है कि पुलिस ने मामन के वीडियो की फोरेंसिक जाँच भी करवाई है।

बताते चलें कि कुछ ही समय पहले एक महिला ने खुद को मामन खान की बीवी बताते हुए उनके घर में घुसने का प्रयास किया था। हालाँकि, बाद में मामन की बीवी शमशाद की तरफ से अज्ञात महिला के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई गई थी।

‘दिव्यांगों-बुजुर्गों के लिए लिया फैसला, भक्तों की सुविधाओं पर खर्च होंगे ये पैसे’: ‘VIP दर्शन’ वाले आरोपों पर रणछोड़राय मंदिर ट्रस्ट की सफाई, कहा – गर्भगृह में जाने की अनुमति नहीं

गुजरात के खेड़ा जिले में स्थित प्रसिद्ध डाकोर मंदिर विवादों में घिर गया। मंदिर ट्रस्ट ने विशेष दर्शन के लिए ₹500 का शुल्क निर्धारित किया था। इसको लेकर लोग वीआईपी व्यवस्था का आरोप लगाते हुए विरोध कर रहे थे। लेकिन अब मंदिर ट्रस्ट की ओर से कहा गया है कि वीआईपी जैसा कुछ भी नहीं है। लोगों की माँग को देखते हुए यह फैसला लिया गया।

भगवान रणछोड़राय जी के पवित्र मंदिर को लेकर छिड़े विवाद के बीच मंदिर ट्रस्ट ने सफाई दी है। मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष परिंदु भगत ने मंदिर की ओर से अपना पक्ष रखने के लिए अहमदाबाद में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इसमें उन्होंने कहा कि मंदिर ट्रस्ट की ओर से किसी भी प्रकार के वीआईपी दर्शन की घोषणा कभी नहीं की गई। कोई लिखित प्रेस नोट नहीं दिया गया। फिर भी कुछ लोगों ने वीआईपी शब्द जोड़ दिया। यह तो सिर्फ दर्शन का एक हिस्सा है।

मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष ने आगे कहा है कि लंबे समय से कुछ श्रद्धालुओं का कहना था कि दिव्यांगों और वरिष्ठ नागरिकों को रणछोड़राय जी के सही ढंग से दर्शन नहीं मिल पा रहे हैं। इस माँग को देखते हुए ही विशेष इंतजाम किए गए हैं। इसमें वीआईपी जैसा कुछ नहीं है। गर्भगृह में किसी को जाने की अनुमति नहीं है। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण जब दर्शन करने आई थीं तो उन्होंने भी बाहर से ही दर्शन किए थे। श्रद्धालुओं को भीड़ से जूझना न पड़े, इसलिए ऐसी व्यवस्था की गई।

डाकोर मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष ने जी24 क्लॉक से भी बात की। इसमें उन्होंने स्पष्ट किया है कि इस दर्शन को लेकर रजिस्ट्रेशन होगा। आरती के बाद एक निश्चित समय पर रणछोड़राय की के दर्शन कराए जाएँगे। इसमें कहीं भी वीआईपी कल्चर नहीं है। मंदिर को जो भी धन राशि मिलेगी उसका उपयोग केवल तीर्थयात्रियों की सुविधा बढ़ाने में किया जाएगा।

वहीं, अध्यक्ष ने यह भी कहा है कि जल्द ही मंदिर का एक ऐप भी तैयार किया जाएगा। मंदिर में दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं को बिना किसी भेदभाव के दर्शन लाभ मिलें, ऐसी व्यवस्था की जा रही है। कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए भी आने वाले समय में कुछ प्रभावी कदम उठाए जाएँगे। यह भी सुनिश्चित किया जाएगा कि धीरे-धीरे दर्शन हो सकें और तीर्थयात्रियों को किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।

क्या है मामला

डाकोर मंदिर समिति ने 24 अगस्त, 2023 को फैसला किया था कि रणछोड़राय जी के विशेष दर्शन के लिए प्रत्येक व्यक्ति को ₹500 का शुल्क देना होगा। वहीं महिलाओं की लाइन में लगकर दर्शन करने के लिए पुरुषों को ₹250 रुपए का शुल्क देने की बात कही गई थी। इसका कुछ लोग समर्थन कर रहे थे। वहीं स्थानीय स्तर से लेकर सोशल मीडिया तक में विरोध हो रहा था। इसमें ठाकोर सेना भी शामिल है। मंदिर समिति के फैसले के ठाकोर सेना ने कहा था कि यदि यह फैसला नहीं बदला गया तो वह भूख हड़ताल शुरू करेंगे।

हालाँकि, ठाकोर सेना और मंदिर समिति के बीच मीटिंग भी हुई थी। मीटिंग के बाद विरोध रक्षाबंधन के चलते टालने का ऐलान हुआ।

5 साल का बच्चा, 1 मिनट 35 सेकेंड में पूरा कर डाला हनुमान चालीसा का पाठ: तोड़ा अपना ही रिकॉर्ड, अब गीतांश को सम्मानित करेंगी राष्ट्रति

पंजाब के बठिंडा में रहने वाला पाँच साल का बच्चा गीतांश गोयल हनुमान चालीसा का पाठ करके सुर्खियों में है। गीतांश ने अपने ही रिकॉर्ड को तोड़ते हुए 1 मिनट 35 सेकेंड में हनुमान चालीसा का पाठ कर डाली। बच्चे की प्रतिभा को देखते हुए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू उसे 30 अगस्त को राष्ट्रपति भवन में सम्मानित करेंगी। 

राष्ट्रपति से सम्मान पाने की खबर से गीतांश के माता-पिता बहुत खुश हैं। उनका कहना है कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को अब तक हम अखबार या टीवी चैनलों पर देखते रहे हैं। अब हमारी उनसे हमारी मुलाकात होगी। परिवार ने कहा कि उन्हें बेटे पर बहुत गर्व है।

बता दें, इससे पहले साल 2018 में झारखंड में हजारीबाग के रहने वाले 5 साल के बच्चे युवराज ने 1 मिनट 55 सेकंड में भगवान हनुमान की प्रार्थना में 40 छंदों वाला हनुमान चालीसा पढ़ने का रिकॉर्ड बनाया था। इस पर उसका नाम इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में भी दर्ज हुआ था।

इसके बाद सितंबर 2022 में गीतांश गोयल ने 1 मिनट 54 सेकेंड में हनुमान चालीसा का पाठ करके युवराज के रिकॉर्ड को तोड़ दिया। इसके बाद गीतांश गोयल का नाम इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज कर लिया। अब गीतांश ने अपने ही रिकॉर्ड को तोड़ दिया है।

पिछले रिकॉर्ड के मुकाबले गीतांश ने इस बार हनुमान चालीसा को सिर्फ 1 मिनट 35 सेकेंड में पढ़ डाला। इसके बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गीतांश को सम्मानित करने का निर्णय लिया। गीतांश के पिता डॉक्टर विपिन गोयल और माँ डॉक्टर अमनदीप गोयल ने कहा कि उनके बेटे ने उनका नाम रौशन किया है।

इंटरनेट बंद, स्कूल-बैंकों में छुट्टी, धारा-144 लागू, सीमाएँ सील… नूहं में अधूरी बृजमण्डल यात्रा को पूरा करने की घोषणा के बाद सख्ती, पैरा-मिलिट्री तैनात

सर्व हिन्दू समाज द्वारा 28 अगस्त 2023 को बृजमंडल यात्रा पूरी किए जाने के ऐलान के बाद हरियाणा में पुलिस प्रशासन एक्टिव हो गया है। यह यात्रा नूहं स्थित नल्हड मंदिर की तरफ जानी है। ऐसे में प्रशासन ने धारा 144 लागू कर दी है। साथ ही सीमाओं को सील किया जा रहा है। मोबाइल इंटरनेट और SMS सेवा को भी 28 अगस्त तक के लिए सस्पेंड कर दिया गया है।

हरियाणा पुलिस ने बाकी राज्यों से भी सहयोग माँगा है। 26 अगस्त (शनिवार) को सर्व हिन्दू समाज ने नई दिल्ली में एक बैठक के बाद बृजमंडल यात्रा पूरी करने की घोषणा की थी।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 27 अगस्त से ही नूहं जिले की सीमाओं को सील करने की तैयारी चल रही है। सुरक्षा के नजरिए से न सिर्फ स्थानीय पुलिस बल्कि पैरामिलिट्री के जवान भी तैनात किए जा रहे हैं। हरियाणा के तमाम प्रशासनिक अधिकारी नूहं जिले में ही कैम्प कर रहे हैं।

इस यात्रा को पूरा करने के ऐलान के बाद सभी अधिकारी फिलहाल नूहं में मीटिंग कर रहे हैं। नूहं और आसपास के स्कूलों के साथ बैंकों को भी 28 अगस्त तक के लिए बंद कर दिया गया है। माना जा रहा है कि यात्रा में शामिल होने आ रहे लोगों को सीमाओं पर ही रोक लिया जाएगा।

कानून-व्यवस्था के नजरिए से 32 स्पेशल ड्यूटी मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। ख़ुफ़िया विभाग LIU को भी पूरी तरह से एक्टिव रहने के निर्देश दिए गए हैं। नूहं के उपायुक्त धीरेन्द्र खडगढा के मुताबिक सभी प्रशासनिक अधिकारियों को 27 और 28 अगस्त के दिन अपना मुख्यालय न छोड़ने के आदेश जारी किए गए हैं।

वहीं इस आदेश को न मानने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। साथ ही उन्होंने कहा कि जो भी बाहरी व्यक्ति इस यात्रा में शामिल होने आएगा उसे सीमा पर ही रोक कर वापस लौटा दिया जाएगा। प्रशासन को इस यात्रा में न सिर्फ हरियाणा के विभिन्न जिलों बल्कि देश के अन्य प्रदेशों से भी लोगों के शामिल होने का अंदेशा है।

गौरतलब है कि हरियाणा शासन ने नूहं बृजमंडल यात्रा की अनुमति देने से मना कर दिया था। मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने श्रद्धालुओं को उनके आसपास के मंदिर में जाने की सलाह दी थी। हालाँकि, विश्व हिन्दू परिषद ने धर्मस्थल की यात्रा के लिए अनुमति लेना जरूरी नहीं बताया था।