Home Blog Page 1589

इंस्टाग्राम पर फँसाया, मेरठ में बुलाया: BSP के पूर्व सांसद शाहिद अख़लाक़ के बेटे दानिश ने लड़की से किया रेप, पीड़िता बोली- और भी हिंदू लड़कियों को फँसा रखा है

उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में बसपा के पूर्व सांसद शाहिद अखलाक के बेटे दानिश पर रेप का आरोप लगा है। दिल्ली की रहने वाली एक हिन्दू लड़की ने शुक्रवार (25 अगस्त 2023) को दानिश के खिलाफ शादी का झाँसा देकर दुष्कर्म करने की शिकायत दर्ज करवाई है। आरोपित पर लड़की को जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शुक्रवार को एक लड़की मेरठ के SSP ऑफिस में शिकायत लेकर पहुँची। खुद को दिल्ली की रहने वाली बताते हुए लड़की ने कहा कि कुछ समय पहले उसके इंस्टाग्राम पर दानिश कुरैशी नाम के एक युवक ने मैसेज किया था। थोड़े समय की चैटिंग के बाद दोनों के बीच फोन नंबर की लेन-देन हुई और फिर बातचीत होने लगी। पीड़िता का आरोप है कि दानिश ने खुद को कुँवारा बताया और अपने झाँसे में ले लिया।

दानिश 20 अगस्त को लड़की से मिलने के लिए दिल्ली के हौजखास इलाके में आया। यहाँ उसने खुद को पूर्व सांसद शाहिद अखलाक का बेटा बताया। 2 दिनों के बाद यानी 22 अगस्त को दानिश अख़लाक़ ने लड़की को मेरठ के देहरादून-दिल्ली रोड पर स्थित होटल क्रोम का पता देकर वहाँ मिलने के लिए बुलाया। पीड़िता का कहना है कि होटल में उससे कोई पहचान पत्र नहीं लिया गया। जब वह होटल पहुँची तो मैनेजर ने उसको एक कमरे में भेज दिया।

शिकायत के अनुसार, कुछ देर बाद वहाँ दानिश आया और बातचीत करने लगा। इसी दौरान उसने शराब पीनी शुरू कर दी। शराब पीने के बाद दानिश ने पीड़िता का रेप किया। लड़की रोने लगी तो दानिश ने शादी का वादा करके उसे चुप करा दिया। यहीं नहीं, इसी होटल में आरोपित ने पीड़िता का नहाते हुए वीडियो भी बना लिया। शक होने पर पीड़िता ने दानिश का मोबाइल चेक किया और वीडियो डिलीट कर दिया।

दानिश का मोबाइल चेक करने के दौरान ही पीड़ित युवती को उसके शादीशुदा होने की जानकारी मिली। पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि दानिश के फोन की चैटिंग में उसने देखा कि वह कई हिंदू लड़कियों के संपर्क में है। इन सब लड़कियों को वह ऐसे ही बात करके धोखा दे रहा है।

इस घटना से पीड़िता खुद को ठगा महसूस करने लगी। इसके बाद उसने मामले में शिकायत दर्ज करवाई। ऑपइंडिया के पास शिकायत कॉपी मौजूद है। पीड़िता ने मीडिया को दिए गए बयान में यह भी बताया कि उसे धोखा दिया गया है। उसने कहा कि दानिश ने उसे हर सोशल मीडिया पर ब्लॉक कर दिया है और कॉल भी नहीं उठा रहा है।

शिकायत के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लेकर जाँच शुरू कर दी है। हिन्दू संगठनों ने शाहिद अख़लाक़ के बेटे दानिश पर कड़ी कार्रवाई की माँग की है। एक हिन्दू संगठन के पदाधिकारी सचिन सिरोही ने कहा कि शाहिद अख़लाक़ के परिवार का इतिहास साल 1990 से कलंकित रहा है। सचिन का कहना है कि दानिश अख़लाक़ एक बार बंदूक के साथ पकड़ा गया था, जिसे मेरठ पुलिस ने खिलौना बता दिया था।

बताते चलें कि दानिश के अब्बा मोहम्मद शाहिद अख़लाक़ मांस के कारोबारी हैं। वो बहुजन समाज पार्टी के टिकट पर साल 2004 में सांसद भी रह चुके हैं। शाहिद पर साल 2009 में कमेला (कसाईघर) को लेकर 24 अन्य लोगों के साथ केस भी दर्ज हो चुका है।

अयोध्या में मनेगा जगद्गुरु रामभद्राचार्य का जन्मोत्सव, 14 से 22 जनवरी तक चलेगा अमृत महोत्सव: बोले आचार्य रामचंद्र दास- PM मोदी भी होंगे शामिल

उत्तर प्रदेश के अयोध्या में भव्य राम मंदिर के लोकार्पण के साथ ही जगद्गुरु रामभद्राचार्य के जन्म का अमृत महोत्सव भी आयोजित होगा। पद्मविभूषण जगद्गुरु रामभद्राचार्य के शिष्यों की ओर से सूचना देते हुए यह बताया गया कि अमृत महोत्सव का आयोजन 14 से 22 जनवरी तक अयोध्या में होगा।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, 9 दिनों तक आयोजित होने वाले अमृत महोत्सव समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भी शामिल होने की बात कही जा रही है। रामभद्राचार्य के शिष्यों ने बताया कि पीएम मोदी समेत अलग-अलग दिनों में अमृत महोत्सव में शामिल होने वाले खास मेहमानों को औपचारिक तौर पर निमंत्रण भेजा जा चुका है।

जगद्गुरु रामभद्राचार्य के उत्तराधिकारी आचार्य रामचंद्र दास ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके बताया कि इस अमृत महोत्सव में दुनिया भर के लाखों श्रद्धालुओं की अयोध्या आने की संभावना है। बता दें कि इसी दौरान अयोध्या में रामलला के भव्य मंदिर का लोकार्पण और प्राण प्रतिष्ठा समारोह भी होना है। ऐसे में आचार्य रामचंद्र दास का कहना है कि इस दौरान अयोध्या आने वाले श्रद्धालुओं को आनंद की दोहरी अनुभूति होगी। उन्हें गुरु और गोविन्द दोनों का लाभ मिल सकेगा। 

मुस्लिम पेश करें मिसाल 

वहीं काशी और मथुरा पर बात करते हुए आचार्य रामचंद्र दास ने कहा है कि काशी में ज्ञानवापी नाम आते ही यह साफ हो जाता है कि यह हिंदुओं की जगह है। इस मामले में अब मुस्लिमों को अपना दावा छोड़ कर मिसाल पेश करनी चाहिए। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि  एएसआई सर्वे के बाद खुद ही दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा। उनके मुताबिक मथुरा का विवाद भी गलत है। सभी जानते हैं कि वह जगह भगवान श्री कृष्ण का जन्म स्थान है।

आचार्य रामचंद्र दास ने दावा किया कि हमारे गुरु रामभद्राचार्य अयोध्या के राम मंदिर विवाद की तरह मथुरा मामले में भी कोर्ट में सबूत पेश करेंगे। यह ऐसे सबूत होंगे, जिनसे यह साफ हो जाएगा कि वहाँ पहले से मंदिर था और यह वो जगह है जहाँ भगवान श्री कृष्ण का जन्म स्थान है। उन्होंने कहा कि देश में अब धार्मिक स्थलों को लेकर बेवजह के विवाद नहीं खड़े करने चाहिए। क्योंकि, हिंदुओं ने कभी भी मक्का-मदीना पर कोई दावा पेश नहीं किया।

कौन है जगद्गुरु रामभद्राचार्य 

राम मंदिर मामले में कोर्ट में सबूत पेश करने वाले जगद्गुरु रामभद्राचार्य का जन्म उत्तर प्रदेश के जौनपुर में सरयूपारीण ब्राह्मण परिवार में मकर संक्राति के दिन 14 जनवरी, 1950 में हुआ था। जगद्गुरु रामभद्राचार्य 2 महीने की उम्र में आँखों की रोशनी जाने के बाद भी 4 साल की उम्र से ही कविताएँ करने लगे और 8 साल की छोटी सी उम्र में उन्होंने भागवत व रामकथा करनी शुरू कर दी थी। जगद्गुरु रामभद्राचार्य को भारत सरकार ने उनकी रचनाओं के लिए उन्हें 2015 में पद्मविभूषण से भी सम्मानित किया गया है। 

शरद पवार के ‘अजित हमारे नेता’ बयान से उद्धव की शिवसेना हैरान, कहा- वे भ्रम पैदा कर रहे हैं, हमारे लिए पार्टी छोड़ने वाले गद्दार

शरद पवार ने राष्ट्रवादी कॉन्ग्रेस पार्टी (एनसीपी) में फूट से इनकार करते हुए अजित पवार को अपना नेता बताया है। उनके इस बयान से उद्धव ठाकरे की शिवसेना (यूबीटी) हैरान है। यूबीटी का कहना है कि इससे पार्टी कार्यकर्ता और महाराष्ट्र के लोगों के मन में भ्रम पैदा हो रहा है।

यूबीटी महाराष्ट्र की महा विकास अघाड़ी और 26 विपक्षी दलों के गुट I.N.D.I.A. का हिस्सा है। शरद पवार भी इस समूह के प्रमुख नेता है। पवार ने अजित पवार की बगावत को ‘लोकतांत्रिक’ ऐसे समय में बताया है, जब 31 अगस्त से मुंबई में ही I.N.D.I.A. की बैठक होनी है।

शिवसेना (यूबीटी) के एमएलसी और विधान परिषद में विपक्ष के नेता अंबादास दानवे ने कहा है, “इसमें कोई शक नहीं है कि शरद पवार के ऐसे बयान कार्यकर्ताओं और लोगों के मन में भ्रम पैदा कर रहे हैं। अगर वह कह रहे हैं कि अजित पवार उनके नेता हैं, राकांपा में हैं, तो पक्के तौर पर उनके रुख को लेकर भी भ्रम है।”

दानवे ने आगे कहा, “कुछ लोगों ने हमारी पार्टी छोड़ दी और हमें धोखा दिया, हम उन्हें गद्दार कहते हैं। एनसीपी में भी यही हुआ। कुछ लोगों ने पार्टी विरोधी गतिविधि में शामिल रहे। पार्टी छोड़ दी। यह भी विश्वासघात है। वे (एनसीपी) भले ही उन्हें गद्दार न मानें, लेकिन हम उन लोगों को गद्दार ही मानते हैं जिन्होंने सेना छोड़ी।”

साथ ही दानवे ने यह भी उम्मीद जताई कि इस बयान से अघाड़ी में कोई मतभेद या टकराव पैदा नहीं होगा और विपक्षी गठबंधन बरकरार रहेगा। उन्होंने कहा, “मुझे व्यक्तिगत तौर पर लगता है कि मुद्दा (एनसीपी में विभाजन का) चुनाव आयोग के पास चला गया है और पार्टी के नाम, चुनाव चिह्न और संविधान की रक्षा के लिए ऐसे बयान दिए जा रहे हैं।”

शरद पवार ने न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत में कहा था, “इसमें कोई मतभेद नहीं है कि अजित पवार हमारे नेता हैं। एनसीपी में कोई विभाजन नहीं है। किसी पार्टी में फूट कैसे पड़ती है? ऐसा तब होता है जब राष्ट्रीय स्तर पर कोई बड़ा समूह पार्टी से अलग हो जाता है, लेकिन आज एनसीपी में ऐसी कोई स्थिति नहीं है। हाँ, कुछ नेताओं ने अलग रुख अपनाया है। लेकिन इसे फूट नहीं कहा जा सकता। वे लोकतंत्र में ऐसा कर सकते हैं।”

शरद पवार अपनी सांसद बेटी सुप्रिया सुले के बयान पर प्रतिक्रिया दे रहे थे। सुप्रिया ने भी पार्टी में फूट से इनकार करते हुए कहा था कि अजित दादा हमारे नेता हैं। बता दें कि अजित पवार के नेतृत्व में एनसीपी नेताओं का एक धड़ा बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए का हिस्सा बन चुका है। 2 जुलाई 2023 को अजित पवार नेमहाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। उनके साथ एनसीपी के 8 अन्य विधायकों ने भी मंत्री पद की शपथ ली थी। एनसीपी पर कब्जे की चाचा-भतीजे की लड़ाई चुनाव आयोग भी पहुँच चुकी है। दोनों गुटों ने अपने विधायकों के समर्थन के साथ पार्टी के चिन्ह ‘घड़ी’ और नाम ‘राष्ट्रवादी कॉन्ग्रेस पार्टी’ पर अपना-अपना दावा ठोंक रखा है।

बावजूद इसके एक वर्ग का मानना है कि एनसीपी की लड़ाई फिक्स है। उनका दावा है कि शरद पवार की सहमति से ही अजित ने अलग रास्ता पकड़ा है। दोनों के बीच 12 अगस्त को पुणे में सीक्रेट मीटिंग की खबर मीडिया में आई थी।

इस मीटिंग के बाद एक मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया था कि अजित पवार ने अपने चाचा शरद पवार और उनकी सांसद बेटी सुप्रिया सुले को केंद्र की मोदी सरकार में मंत्री बनने का ऑफर दिया था। इस ऑफर का दावा कॉन्ग्रेस के एक पूर्व मुख्यमंत्री के हवाले से किया गया था। लेकिन रिपोर्ट में इस नेता की पहचान नहीं बताई गई थी।

रिपोर्ट में अनाम पूर्व मुख्यमंत्री के हवाले से कहा गया था, “अजीत ने अपने चाचा से कहा था कि उन्हें केंद्रीय मंत्रिमंडल में कृषि मंत्री या नीति आयोग उपाध्यक्ष का पद दिया जाएगा। वहीं सुप्रिया सुले और जयंत पाटिल को क्रमशः केंद्र और राज्य सरकार में शामिल किया जाएगा।” पूर्व मुख्यमंत्री ने यह भी दावा किया था कि शरद पवार ने भतीजे के इस प्रस्ताव को सिरे से खारिज कर दिया। साथ ही कहा है कि वह किसी भी तरह से भाजपा के साथ गठबंधन नहीं करेंगे।

सीमा हैदर ने लगाया ‘जय श्री राम’ का नारा, बेटे फरहान ने हाथ जोड़ पढ़ी हनुमान चालीसा: कहा- जाना चाहती हूँ अयोध्या और मथुरा

पाकिस्तान से आई सीमा हैदर सुर्खियों में बनी हुई है। शुरुआत में तमाम लोगों ने उनके जासूस होने की आशंका जताई थी। हालाँकि, पुलिस की जाँच में अभी तक ऐसी कोई बात निकलकर सामने नहीं आई है। चार बच्चों की माँ इस महिला का सामाजिक और घरेलू ताना-बाना जानने के लिए ऑपइंडिया की टीम नोएडा के रबूपुरा पहुँची। बातचीत के दौरान सीमा हैदर के बेटे फरहान उर्फ राज ने हनुमान चालीसा सुनाई। वहीं, सीमा ने ‘जय श्रीराम’ के नारे लगाए।

जब ऑपइंडिया की टीम सीमा की ससुराल पहुँची तो पहले से ही कई लोग घर के बाहर खड़े थे। वो सीमा से मिलना चाह रहे थे, लेकिन घरवालों की ओर से उन्हें मिलने की अनुमति नहीं दी गई। सीमा की ससुराल रबूपुरा कस्बे में एक गली के अंदर है। घरवालों के कहने पर जब हम अंदर पहुँचे, तब सीमा हैदर पड़ोस की कुछ महिलाओं से बात कर रही थीं। हम लोगों को देखकर सीमा ने सिर पर पल्लू कर लिया। वो पूरी तरह से भारतीय परिधान में थीं। इसके साथ ही उन्होंने दोनों हाथ जोड़कर ‘नमस्ते’ से हमारा अभिवादन किया।

इसी दौरान घर के अंदर से सचिन भी आ गए। सीमा हैदर हमें चारपाई पर बैठाकर वो खड़ी रहीं। हमने जब उन्हें बैठने के लिए कहा वो वो अतिथि के सम्मान की बात कहते हुए जमीन पर बैठने लगीं। कई बार कहने के बाद सीमा ने कुर्सी ली। इस दौरान सचिन ने बताया कि भारत आने से पहले उन्होंने नेपाल के एक मंदिर में सीमा से हिन्दू विधि-विधान के अनुसार शादी कर ली है।

बेटे ने सुनाई हनुमान चालीसा तो सीमा ने कहा जय श्रीराम

हम सचिन और सीमा से बात कर ही रहे थे कि अचानक खेलते हुए उनका बेटा फरहान आ गया। फरहान ने हमें नमस्ते किया। सीमा ने बताया कि वो अपने बेटे फरहान को हनुमान चालीसा याद करा रही हैं। उन्होंने फरहान से हनुमान चालीसा सुनाने के लिए भी कहा। फरहान ने हनुमान चालीसा सुनाने से पहले बाकायदा पूजा करने के अंदाज में हाथ जोड़े।

चालीसा के पाठ में फिलहाल कुछ शब्द आगे-पीछे रहे, जिसे फरहान ने जल्द ही सुधार लेने की बात कही। अपने बेटे को हनुमान चालीसा का पाठ करते देख कर सीमा हैदर काफी खुश थीं। पाठ के बाद सीमा ने ‘जय श्रीराम’ का उद्घोष भी किया। दरअसल, भारत आने के बाद सीमा हैदर ने अपने बेटे फरहान हैदर का नाम बदल दिया है। फरहान अब राज के नाम से जाने जाते हैं।

पति सचिन के साथ अयोध्या दर्शन की इच्छा

सीमा ने हमें बताया कि कानूनी कार्रवाई और भागदौड़ के चलते वो कहीं बाहर नहीं निकल पा रही हैं। उन्होंने खुद को भगवान राम का भक्त बताया और सचिन के साथ अयोध्या घूमने की इच्छा जताई। सीमा हैदर ने बताया कि वो अभी तक मथुरा में भगवान कृष्ण का भी दर्शन नहीं कर पाई हैं। गिरफ्तारी के समय उन्हें मथुरा मार्ग से पुलिस ने पकड़ लिया था। सचिन ने सीमा की इच्छा का सम्मान करते हुए उन्हें जल्द ही देश के तमाम धर्मस्थलों के दर्शन करवाने का भरोसा दिया।

हमसे बातचीत के दौरान सीमा हैदर ने यह भी कहा कि भारत आने के लिए वह पिछले एक साल से कोशिश कर रही थीं, लेकिन कोई-न-कोई अड़चन आ जाती थी। सीमा ने हमसे नेपाल की सीमा से भारत में इंट्री का अनुभव साझा करते हुए बताया कि वहाँ किसी भी प्रकार की कोई रोक-टोक नहीं थी। सीमा हैदर ने पाकिस्तान में हिन्दुओं के हालात और वहाँ कट्टरपंथियों द्वारा भारत के खिलाफ चलाए जा रहे प्रोपोगेंडा का भी जिक्र किया। इन बातों को हम अपनी अगली खबर में बताएँगे।

PM मोदी, राम मंदिर, UCC, हिंदुत्व… सर्वे में जनता ने बताया 2024 में क्यों देंगे BJP को वोट, मुकाबले में भी नहीं I.N.D.I.A.

साल 2024 में होने वाले लोकसभा चुनावों विपक्षी दलों का गठबंधन I.N.D.I.A. सत्ताधारी गठबंधन NDA से मुकाबला करने की स्थिति में नहीं है। इंडिया टुडे-सीवोटर पोल में लोगों ने विपक्षी दलों के गठबंधन को बुरी तरह से नकार दिया है। एजेंसी ने देश की सभी 543 लोकसभा सीटों पर सर्वे करके जनता का मूड जानने की कोशिश की। इस सर्वे में 25,951 लोगों को शामिल किया गया।

टक्कर से ही बाहर दिख रहा विपक्ष का गठबंधन

इस सर्वे में शामिल 13 प्रतिशत लोगों ने कहा कि वो इस विषय पर कुछ कह नहीं सकते हैं, तो महज 33 प्रतिशत लोगों ने कहा कि शायद ये गठबंधन बाजी मार ले जाए। हालाँकि, 54 प्रतिशत लोगों के सामने 33 प्रतिशत के आँकड़े में इतना अंतर है कि कोई भी सामान्य आदमी जान सकता है कि I.N.D.I.A. गठबंधन भाजपा की अगुवाई वाले एनडीए को हराना तो दूर, काँटे का टक्कर तक नहीं दे पा रहा है।

साभार: इंडिया टुडे

वहीं, अगर 13 प्रतिशत उन लोगों को भी इसमें जोड़ दें, जो स्विंग हो सकते हैं और उन्हें लगता है कि एनडीए को विपक्षी गठबंधन हरा नहीं सकता, तो हराने वाले आँकड़े 33 प्रतिशत के मुकाबले दोगुने से भी अधिक होकर 67 प्रतिशत का हो जाता है।

एनडीए से मुकाबले के लिए खड़ा किया गया I.N.D.I.A. गठबंधन

बता दें कि करीब एक माह पहले बेंगलुरु में कॉन्ग्रेस की अगुवाई में विपक्षी दलों ने एक नया गठबंधन बनाया था। इस गठबंधन को I.N.D.I.A. (Indian National Developmental Inclusive Alliance) नाम दिया गया। इस गठबंधन को भाजपा की अगुवाई वाले NDA (National Democratic Alliance) से मुकाबले के लिए खड़ा किया है, जो पिछले दो लोकसभा चुनाव में प्रचंड बहुमत से जीत दर्ज करती रही है।

क्या वोटरों को आकर्षित कर पाएगा I.N.D.I.A. गठबंधन?

साभार : इंडिया टुडे

इसी सर्वे में पूछा गया था कि क्या ये गठबंधन वोटरों को आकर्षित कर पाएगा? इसके जवाब में 30 प्रतिशत लोगों ने कहा कि ऐसा संभव ही नहीं है। वहीं, 18 प्रतिशत लोगों ने कहा कि वो कुछ कह नहीं सकते। महज 39 प्रतिशत लोगों ने कहा कि ये गठबंधन वोटरों को आकर्षित कर सकता है। इसके अलावा 13 प्रतिशत लोगों ने कहा कि वो इस सवाल का जवाब ही नहीं देना चाहते।

क्यों करेगी जनता NDA को वोट

सर्वे में साफ तौर पर लोगों ने बताया कि वे भाजपा के नेतृत्व वाली NDA गठबंधन को क्यों वोट देंगे। सर्वे में शामिल 33 प्रतिशत लोगों ने कहा कि भारत को विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने की पीएम नरेंद्र मोदी की गारंटी को लेकर वोट करेंगे। वहीं, 17 प्रतिशत लोगों ने राम मंदिर को सबसे बड़ा मुद्दा बताते हुए वोट की वजह बताई।

वहीं, 12 प्रतिशत लोगों ने समान नागरिक संहिता- UCC को लागू करने को अहम मुद्दा माना है और इसके लिए भाजपा को वोट देने की बात कही। 44 प्रतिशत लोगों ने NDA को वोट देने का सबसे बड़ा कारण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बताया। वहीं, 22 प्रतिशत लोगों ने विकास को बड़ा मुद्दा बताया। इसी तरह 14 प्रतिशत लोगों ने भाजपा की हिंदुत्ववादी छवि को वोट देने का सबसे बड़ा कारण बताया। 

I.N.D.I.A को किसे करना चाहिए लीड, लोगों ने बताया

सर्वे में विरोधी गठबंधन I.N.D.I.A का नेतृत्व किसे करना चाहिए, इसको लेकर भी सवाल किए गए हैं। इसमें 24 प्रतिशत लोगों ने कहा कि I.N.D.I.A गठबंधन का नेतृत्व राहुल गाँधी को करना चाहिए। वहीं, 15 प्रतिशत लोगों ने कहा कि इसका नेतृत्व पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी को करना चाहिए। इतने ही लोगों प्रतिशत लोगों ने अरविंद केजरीवाल को लेकर भी नेतृत्व की बात कही।

वहीं, 33 प्रतिशत लोगों ने कहा कि ‘भारत जोड़ों यात्रा’ करने के बावजूद राहुल गाँधी की छवि में कोई परिवर्तन नहीं आया है। वहीं, 13 प्रतिशत लोगों ने कहा कि यात्रा के बाद उनकी स्थिति और खराब हो गई है। वहीं, विपक्ष के नेता के रूप में राहुल गाँधी को 27 प्रतिशत लोगों ने खराब बताया।

‘काला नमक चाट जाऊँगा’: प्रियंका चोपड़ा और अमीषा पटेल के लिए पाकिस्तानी यूट्यूबर के पॉडकास्ट में गंदी बातें, नेटिजंस बोले- दो कौड़ी के…

पाकिस्तानी एक्टर मोअम्मर राणा (Moammar Rana) और मशहूर यूट्यूबर नादिर अली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और अमीषा पटेल पर भद्दे कॉमेंट्स किए हैं। दोनों ने पॉडकॉस्ट में हुई बातचीत के दौरान दोनों भारतीय अभिनेत्रियों के शरीर और उनकी शक्ल को लेकर अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया है।

इसमें एक्टर राणा नादिर से कह रहे हैं कि पहले उन्हें प्रियंका पर क्रश था, लेकिन उन्हें बगैर मेकअप के देखने पर उनका वो क्रश खत्म हो गया। इसके जवाब में नादिर ने उन्हें अमीषा पटेल के शरीर को लेकर भद्दी बात कही और इसके बाद दोनों हँसने लगे। दोनों को ऐसा करने पर सोशल मीडिया पर लोगों का खासा गुस्सा झेलना पड़ रहा है।

भारत में है भयानक दिखने वाले एक्टर्स

पॉडकॉस्ट में हुई बातचीत के दौरान दोनों फिल्मों पर बाते कर रहे थे। इसी दौरान नादिर ने एक्टर राना से पूछा कि एक ऐसी फिल्मी हस्ती का नाम बताओ जो बगैर मेकअप सबसे भयानक दिखती हो। इसके जवाब में राणा ने कहा कि पाकिस्तान फिल्म इंडस्ट्री में ऐसी कोई एक्ट्रेस नहीं है, लेकिन भारत में है।

इसके बाद उन्होंने एक कार्यक्रम का जिक्र करते हुए कहा पास में प्रियंका चोपड़ा बैठी थी, लेकिन उन्होंने उसे पहचाना नहीं था। उन्होंने कहा, “मैं और सलमान बैठे हुए थे, एक बंदी आकर वहाँ बैठ गई और दोनों आपस में बात करने लगें। तो मैंने कहा मैं कहाँ जाऊँ, मैं आगे-पीछे होता रहा, थोड़ी देर बाद वो उठकर चली गई, मैंने पूछा कौन थी ये, तो वो कहता तूने नहीं पहचाना, प्रियंका चोपड़ा बैठी हुई थी तेरे साथ।”

इस बीच नादिर कॉमेंट करते हैं कि ‘मेड’ थी क्या? तब एक्टर राणा कहते हैं, “मेरा जो क्रश वगैरह जो भी था प्रियंका को लेकर वो खत्म हो गया। मैंने कहा भाड़ में जाओ साले।” इस बीच फिर से नादिर उन्हें बीच में टोकते हुए कहते हैं, “आपने कहा काला नमक चाट लूँ।” इसके बाद एक्टर राणा कहते हैं कि जो वास्तव में खूबसूरत हैं वो अमीषा पटेल हैं। शी इज वेरी ब्युटीफुल (वो बहुत खूबसूरत हैं)।

इसके बाद नादिर फिर पूछते हैं किस हिसाब से, चेहरा या क्या? तो राणा उन्हें जवाब देते हैं कि चेहरे से अमीषा पटेल खूबसूरत हैं। फिर से एक बार नादिर उन्हें टोकते हुए गुनगुनाते हैं ‘चेहरा क्या देखते हो, दिल में उतर कर देखो न ‘ इस पर राणा हँसते हुए अजीब से अंदाज में कहते हैं कि अब सारा कुछ बोल दूँ।

इसके बाद नादिर फिर उनसे कहता है कि कुछ लोग होते हैं जो चेहरा नहीं देखते हैं, वो फिजिक और बोलने का स्टाइल और हाथ से बस्ट की तरफ इशारा करते हैं। इस पर एक्टर राना कहते हैं वो फिट भी है और खूबसूरत भी है।

हो रहे हैं दोनों ट्रोल

इस पॉडकास्ट क्लिप्स सोशल मीडिया पर आते ही ये दोनों पाकिस्तानियों को सोशल मीडिया पर खूब ट्रोल किया जा रहा है। इसपर एक यूजर ने कॉमेंट करते हुए लिखा, “औकात दो कौड़ी की नहीं और मजाक उड़ा रहे हैं ग्लोबल स्टार का मिस वर्ल्ड प्रियंका का।”

वहीं एक अन्य ने लिखा, “क्या आप जानते हैं प्रियंका साल 2000 में मिस वर्ल्ड रह चुकी हैं।”

दोनों पाकिस्तानियों को जमकर ट्रोल किया जा रहा है। लोग उन्हें उनकी औकात बताने से नहीं चूक रहे हैं।

‘महिला को कमर तक दफन करो, फिर पत्थर फेंक कर मार डालो’: ब्रिटिश इमाम का Video, नफरत कम करने के लिए मस्जिद को सरकार ने दिए थे ₹24 करोड़

सोशल मीडिया पर मंगलवार (22 अगस्त 2023) से एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में शेख ज़काउल्लाह सलीम नाम का इमाम लोगों के सामने तकरीर (भाषण) पेश कर रहा है। इस लेक्चर में इमाम किसी महिला की पत्थर मार कर हत्या करना सही बता रहा है। साथ ही इमाम ऐसी सजा का तरीका भी सिखा रहा है। यह वायरल वीडियो ब्रिटेन के बर्मिंघम में मौजूद ग्रीन लेन मस्जिद का बताया गया है। इसी मस्जिद को हाल ही में ब्रिटिश सरकार ने युवाओं की मदद के नाम पर £2.2 मिलियन (23.24 करोड़ रुपए) का अनुदान दिया था।

वायरल वीडियो में इमाम शेख ज़काउल्लाह सलीम ने लोगों से बताया कि पत्थर मारने से पहले महिला को कमर तक जमीन में दफना देना चाहिए। आधा शरीर जमीन में गाड़ने के पीछे इमाम ने इस्लाम के ‘शरिया’ कानून का हवाला दिया है।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व नाम ट्विटर) पर यह वीडियो वायरल होने के बाद कई यूजर्स का कहना कि क्या सच में शेख ज़काउल्लाह सलीम ऐसी सजा का समर्थन करता है, क्योंकि इसी इमाम का एक और वीडियो भी वायरल है जिसमें पत्थर मार कर की जाने वाली हत्या को ‘ज़िना’ (इस्लाम के मुताबिक अवैध संबंध) की सजा बता रहे हैं।

इस वीडियो में शेख ज़काउल्लाह सलीम ने इस्लामी शरिया का हवाला देते हुए कहा है कि जिना करने वाले व्यक्ति को शरिया के मुताबिक सजा दी जाएगी। इमाम ने बताया कि ज़िना करने वाले विवाहित व्यभिचारी पुरुष या महिला के लिए यही सज़ा है कि उन्हें पत्थर मार-मार कर मार डाला जाए। इमाम ने इस्लामी कानून के ही हवाले से अविवाहितों के लिए जिना पर मुस्लिमों की सभा में 100 कोड़े मारे जाने का कानून बताया।

इमाम ने आगे कहा, “जैसा कि अल्लाह ने सूरह अन-नूर की शुरुआत में कहा है कि जो पुरुष और महिला ज़िना करते हैं उन्हें मारो। जब अल्लाह के मजहब की बात आती है तो आपको किसी भी प्रकार की दया या सहानुभूति नहीं दिखानी चाहिए।” इमाम ने अपनी मज़हबी किताब के हवाले से बाकी लोगों को भी ऐसी सजा का गवाह बनने की अपील की।

वीडियो में दिख रहे इमाम शेख ज़काउल्लाह सलीम का परिचय बर्मिंघम स्थित ग्रीन लेन मस्जिद की वेबसाइट पर दर्ज है। वेबसाइट में इमाम को कारी बताते हुए मस्जिद में शिक्षा का प्रमुख बताया गया है। मज़हबी पढ़ाई के साथ इमाम ने काफी कम उम्र में कुरान रट लिया था। इमाम शेख जाकउल्लाह ने कई मौकों पर तरावीह की नमाज का नेतृत्व भी किया था। इसी के साथ उन्होंने हाल ही में मार्कफील्ड इंस्टीट्यूट ऑफ हायर एजुकेशन से इस्लामिक एजुकेशन में मास्टर्स की पढ़ाई पूरी की है।

वायरल हुए वीडियो में दिख रही ग्रीन लेन मस्जिद के मिशन स्टेटमेंट में ‘इंस्पायर एजुकेट सर्व’ लिखा हुआ है। ख़ास बात ये है कि इस मस्जिद को जुलाई 2023 में ब्रिटिश सरकार ने £2.2 मिलियन (23.24 करोड़ रुपए) की आर्थिक मदद दी थी। यह मदद धार्मिक समुदायों को घृणा अपराधों और आतंकवादी हमलों से रोकने में मदद के नाम पर दी गई थी। हालाँकि, दिए गए पैसे के सदुपयोग के विपरीत वायरल वीडियो में इमाम शेख ज़काउल्लाह सलीम महिला को पत्थर मारकर हत्या करने के लिए उकसा रहा है।

40 साल में ग्रीस पहुँचने वाले पहले प्रधानमंत्री बने मोदी, जानिए उनकी ये यात्रा क्यों है बेहद खास; क्या यूनान बनेगा यूरोप का एंट्री प्वॉइंट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) दक्षिण अफ्रीका में ब्रिक्स (BRICS) की बैठक में शामिल होने के बाद अब ग्रीस पहुँचे हैं। पिछले 40 सालों में ग्रीस पहुँचने वाले वो पहले भारतीय प्रधानमंत्री हैं। आखिरी बार सन 1983 में इंदिरा गाँधी ने बतौर प्रधानमंत्री ग्रीस की यात्रा की थी। ग्रीस पहुँचकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वहाँ की तस्वीरें साझा की हैं।

भारतीय मूल के लोगों से संवाद करेंगे पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ग्रीस में रहने वाले भारतीय समुदाय के लोगों से संवाद करेंगे। इसके अलावा, वो ग्रीस के प्रधानमंत्री और उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल के साथ वार्ता करेंगे। इसके बाद व्यापारिक समूह के साथ भी वे बातचीत करेंगे। भारतीय प्रधानमंत्री की इस ग्रीस यात्रा की पृष्ठभूमि विदेश मंत्री एस जयशंकर की 2021 में हुई ग्रीस की यात्रा के बाद तैयार की, जो बेहद अहम है। आइए जानते हैं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ग्रीस यात्रा की क्या रणनीति है?

यूरोप के लिए भारत का एंट्री प्वॉइंट बनेगा ग्रीस?

भारत यूरोपीय देश ग्रीस के साथ अपने संबंधों को प्रगाढ़ करना चाहता है। वहीं, ग्रीस चाहता है कि भारत उसके एयरपोर्ट्स और पोर्ट्स का विस्तार करे। भारत भी उन्हें टर्मिनल के तौर पर इस्तेमाल करना चाहता है। भारत की कोशिश है कि वो ग्रीस से चीनी प्रभाव को कम करे और अपने सामान की सप्लाई पूरे यूरोप में बढ़ाने के लिए ग्रीस यानि यूनान को बतौर एंट्री प्वॉइंट इस्तेमाल करें।

इसे इस बात से समझा जा सकता है कि भारत अब ईरान के चाबहार पोर्ट की उपयोगिता को लेकर ज्यादा गंभीर नहीं रह गया है। चूँकि भारत की कोशिश थी कि चाबहार से आगे आर्मीनिया होकर भारत यूरोप के बाजार तक पहुँच बनाए, लेकिन आर्मीनिया और अजरबैजान में नागोर्नो-कराबाख को लेकर संघर्ष की वजह से ऐसा नहीं हो पा रहा है।

ईरान-तुर्की की काट बनेगा ग्रीस!

वहीं, ईरान की चीन से बढ़ती नजदीकी की भी भारत काट चाहता है। इस समय अमेरिका से दुश्मनी के चलते ईरान-चीन की करीबी बढ़ी है। चीन ने ईरान और सऊदी अरब जैसे दो कट्टर दुश्मनों के बीच समझौता कर दिया है। ऐसे में ईरान की चीन से नजदीकी भारत को परेशान कर रही है। इसके अलावा, ग्रीस का इस्तेमाल कर वो पाकिस्तान के खास दोस्त और ग्रीस के कट्टर दुश्मन तुर्की को भी ‘चेक’ करके रख सकता है। इसके लिए ग्रीस और भारत रक्षा सहयोग बढ़ाने पर भी सहमत हैं। ऐसे में भारत को दोहरा फायदा हो सकता है।

भारत-ग्रीस के बीच ऐतिहासिक जुड़ाव

ग्रीस का पुराना नाम यूनान है। यूनान यानि ग्रीस से भारत के ऐतिहासिक संबंध रहे हैं। सिकंदर की सेना को टक्कर देने वाले राजा पुरु उर्फ पोरस ने सिंधु नदी के तट पर उसे रोक दिया तो मगध के महानंद वंश की ताकत को जानकर वो सिंधु के पार कभी आया ही नहीं। बाद में मौर्य सम्राट चंद्रगुप्त मौर्य ने सिकंदर के सेनापति रहे सेल्यूकस को युद्ध में हराया और उनकी बेटी से विवाह किया। तब से भारत और यूनान के बीच व्यापारिक और सांस्कृतिक संबंध गहरे हुए।

गुवाहाटी हाई कोर्ट में होगी मणिपुर हिंसा मामलों की सुनवाई: सुप्रीम कोर्ट का आदेश, आरोपितों से लेकर गवाह तक हो सकेंगे ऑनलाइन पेश

मणिपुर हिंसा से जुड़े सभी मामलों की सुनवाई अब गुवाहाटी हाई कोर्ट में होगी। सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार (25 अगस्त, 2023) को मणिपुर में अलग-अलग जगह हुई हिंसा को लेकर सर्वोच्च अदालत में दाखिल सभी याचिकाओं के निवारण को लेकर कई अहम निर्देश दिए हैं। मणिपुर हिंसा से जुड़े सीबीआई जाँच वाले केस के ट्रायल की सुनवाई गुवाहाटी हाईकोर्ट में होगी।

लाइव लॉ की रिपोर्ट के अनुसार, सुप्रीम कोर्ट ने गुवाहाटी हाईकोर्ट को निर्देश दिया है कि वह सीबीआई को जाँच के लिए सौंपे गए 27 मामलों के लिए एक या उससे अधिक स्पेशल जजों की नियुक्ति करें। सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि गुवाहाटी हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश उन न्यायाधीशों को नामित करेंगे जो मणिपुर में बोली जाने वाली एक या अधिक भाषाओं से परिचित हों। यह निर्देश मणिपुर की ओर से पेश हुए सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता के अनुरोध पर मुख्य न्यायाधीश डी वाई चंद्रचूड़, जेबी पादरीवाला और मनोज मिश्रा की पीठ ने जारी किया। 

दरअसल, मणिपुर के कई याचिकाकर्ताओं ने सुप्रीम कोर्ट में अपील की थी कि असम या मिजोरम जैसे राज्यों में इन मामलों की सुनवाई ना की जाए क्योंकि इससे कई दिक्कतें पैदा होंगी। इसी को ध्यान में रखते हुए शुक्रवार को हुई सुनवाई में सुप्रीम कोर्ट ने कई अहम निर्देश दिए। सुप्रीम कोर्ट ने निर्देश दिया है कि सुरक्षा को देखते हुए अब आरोपितों, गवाहों की पेशी या रिमांड से जुड़ी गतिविधियाँ ऑनलाइन की जा सकेगी, ताकि इनपर कोई खतरा पैदा ना हो। 

सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने सुनिश्चित किया है कि वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग आदि के लिए मणिपुर में उचित इंटरनेट सुविधाएँ प्रदान की जाएँगी। सुप्रीम कोर्ट का कहना है कि उसके निर्देश उन लोगों को नहीं रोकेंगे जो गुवाहाटी में शारीरिक रूप से उपस्थित होना चाहते हैं।

मणिपुर हिंसा को लेकर सुप्रीम कोर्ट का कहना है कि घाटियों और पहाड़ियों में पीड़ित हुए हैं। जो लोग घाटियों में पीड़ित थे, उनके लिए पहाड़ियों की यात्रा करना और दूसरी तरफ जाना मुश्किल होगा। हम इसमें नहीं जा सकते कि किसे अधिक नुकसान हुआ, दोनों समुदायों में पीड़ित हैं। 

सुप्रीम कोर्ट ने इसके साथ ही कहा है कि कोई भी न्यायिक हिरासत मणिपुर में ही दी जानी चाहिए। साथ ही CRPC 164 के तहत कोई भी बयान लोकल मजिस्ट्रेट के सामने दर्ज कराना होगा। मणिपुर के मौजूदा  हालात को देखते हुए सुप्रीम कोर्ट ने अलग-अलग मामलों में ऑनलाइन प्रक्रिया को आगे बढ़ने को कहा है। 

गौरतलब है कि मणिपुर में 3 मई के बाद से ही हिंसा भड़क गई थी, जिसमें अभी तक 150 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं राज्य में हिंसा की वजह से हजारों लोगों को अपना घर छोड़ना पड़ा है और अलग-अलग हिस्सों में अभी भी हिंसा की चिंगारी भड़की है। बता दें कि मणिपुर में यह विवाद मैतइ और कुकी समुदाय के बीच आरक्षण के मसले को लेकर हुआ था, राज्य की हाईकोर्ट ने मैतइ समुदाय के लिए आरक्षण देने पर विचार करने को कहा था जिसके बाद माहौल बिगड़ गया था। 

जरा थमिए, कहीं नहीं जा रहा रेनॉल्ड्स 045: सचिन तेंदुलकर के लिए था कामयाबी का रंग, हमारी पीढ़ी के लिए है बचपन का प्यार

क्या आपको अपने बचपन का पढ़ाई-लिखाई का वह दौर याद है, जब हम सबका एक पंसदीदा पेन हुआ करता था? याद है दोस्तों के बीच अपनी पेन को लेकर शेखी बघारना? अपने हाथों में लेकर दोस्तों को बताना कि फलाँ कंपनी का है, इतने का है… और भी न जाने क्या-क्या?

बचपन की कलम वाली स्मृतियाँ लोगों के मन से लेकर सोशल मीडिया तक तब अचानक प्रस्फुटित होने लगीं, जब यह खबर आई कि रेनॉल्ड्स 045 फाइन कार्बर बॉल पेन (Reynolds 045 Fine carbure ball pen) अब बंद होने जा रहा है। वैसे इस पेन की बाजार में आमाद पिछले काफी समय से कम है। आसानी से अब मिलती नहीं। तो लोगों ने भी इस खबर को सत्य ही मान लिया। लेकिन सच्चाई इसके उलट है। रेनॉल्ड्स ने बयान जारी करने 045 बॉल पेन को बंद किए जाने की खबरों को खारिज किया है।

इस पेन पर 045 इसलिए लिखा होता था क्योंकि अमेरिकी कंपनी ने इसे 1945 में शुरू किया था। भले आज की पीढ़ी के लिए 045 बॉल पेन जाना-पहचाना नाम न हो, लेकिन रेनॉल्ड्स का बयान आने से पहले हमारी पी​ढ़ी (जिनका बचपन 80-90 के दशक में बीता है) के लोगों को वह बचपन याद आ गया, जिसके पिटारे में चेलपार्क इंक, टैंक वाली कलम और भी बहुत कुछ सहेजा हुआ है। उस स्याही, दवात वाली कलम के दौर में रेनॉल्ड्स 045 बॉल पेन का आना जैसे एक सुखद एहसास था। सस्ता किफायती और लिखने को आसान कर देने वाला रेनॉल्ड्स पेन उन दिनों हर दिल अजीज हो चला था।

ट्यूशन हो, क्लास हो या फिर किसी को गिफ्ट देना हो तो सफेद रंग पर नीली कैप वाला महज 5 रुपए का ये पेन बेहद खास होता था। अमेरिकी रेनॉल्ड्स इंटरनेशनल कंपनी का बनाया यह पेन भारत के एजुकेशन सिस्टम में ऐसा रचा-बसा की यहीं का होकर रह गया।

चेलपार्क की स्याही की तरह ही अब रेनॉल्ड 045 बॉल पेन का इस्तेमाल सीमित होता जा रहा है। कलम कहें या पेन ये हमारी वर्ड, डॉक्स और पीडीएफ की दुनिया में धीरे-धीरे दम तोड़ता जा रहा है। अभी भी एक कसक सी होती है ये सुनते हुए कि बाजार में रेनॉल्ड्स पेन आसानी से नहीं मिलते। भले ही इस दौर के टेबलेट, मोबाइल फोन वाले बच्चे रेनॉल्ड्स को न जाने, लेकिन हमारे जैसे 80 के दशक के बच्चों में इसका क्रेज अभी भी बना हुआ है।

भारत में 1980 से लेकर 2010 तक हर स्टूडेंट का अजीज रहा रेनॉल्ड्स पेन अमेरिकी कंपनी का था, लेकिन इसकी सरलता हम जैसे बच्चों को भा गई थी और ‘045’ धीरे-धीरे भारत में आइकन बन गया। ये पेन दशकों तक भारतीय शिक्षा और नौकरी प्रणाली का हिस्सा रहा।

आपके जेहन में भी शायद साल 2006 में क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर का वो एड अभी घूम रहा हो जिसमें वो कहते हैं बल्यू और व्हाइट मेरा रेनॉल्ड्स 045 कामयाबी का रंग दुनिया में। तब महान बल्लेबाज रेनॉल्ड्स के ब्रांड एंबेसडर बने थे।

उस वक्त पेन की दुनिया में अन्य पेन का इस्तेमाल करना मुश्किल लगता था, भले ही वो बहुत महँगे ही क्यों न हो, क्योंकि वे लगातार लीक करते रहते थे, जिससे जेब और स्कूल बैग पर नीले धब्बे लग जाया करते थे, और कभी-कभी तो स्कूल यूनिफॉर्म पर भी ये अपनी अमिट छाप छोड़ देते थे। मशहूर महँगे पार्कर, पायलट और मित्सुबिशी जैसे पेन भारतीय शिक्षा प्रणाली का बोझ नहीं झेल पाते थे।

भारतीय शिक्षा प्रणाली में लिखने की अनोखी ज़रूरतें हैं। आपको हर दिन, हर वक्त लिखना होता है। आपको क्लास नोट्स, होमवर्क, असाइनमेंट और एग्जाम में लिखना होता है। इसके अलावा लेटर, एप्लीकेशन और डायरियों के साथ ही सजा के तौर पर लिखने के लिए दिया गया सुलेख हो तो कहने ही क्या! ऐसे में रेनॉल्ड्स पेन बगैर स्याही फैलाए आपको खूबसूरत तरीके से लिखने की सुविधा देता था।

भारतीय शिक्षा प्रणाली की मुश्किल लिखावट की जरूरतों को पूरा करने के लिए अन्य ब्रांडों के पास एक या दो पेन थे। लेकिन रेनॉल्ड्स के पास पूरा बेड़ा था। इसमें 045 बेहद खास था। ये सचिन तेंदुलकर पेन कहा जाता था। इसकी रिफ़िल कभी लीक नहीं हुई और स्याही कभी फैली नहीं।

हल्का होने की वजह से इसे ‘रबर-बैंड रॉकेट प्रोपेलर’ के तौर पर इस्तेमाल किया जा सकता है तो इसके कैप का इस्तेमाल ‘कैप-फाइट’ के लिए किया जा सकता है। ‘देशभक्त छात्र’ पेन पर लिखे अक्षरों को मिटाकर ‘इंडिया’ लिखवा लेते थे। इस पेन के असली पारखी ही जान सकते हैं कि जब इस पेन की बैंगनी, हरे और भूरे रंगों की सिरीज आई तो कितनी खुशी हुई थी।

फिर जेटर पेन आया जिसका इस्तेमाल अक्सर टीचर किया करते थे। ये जोर की ‘क्लिक-क्लैक’ आवाज करता था। इसका ट्राइमैक्स एग्जाम के लिए चैंपियन पेन था। हो सकता है कि पेन ने आपको सबसे अच्छे नंबर लाने में मदद न की हो, लेकिन इसने निश्चित रूप से बगैर किसी झंझट के आपको एग्जाम जल्दी खत्म करने और जल्दी बाहर निकलने में मदद की होगी। फिर रेसर जेल पेन आया जो लिखने और डूडलिंग दोनों के लिए सबसे आसान जेल पेन था। यह ट्रिपी डिजाइनों के साथ भी आया।

लेकिन अब आम तौर पर वर्ड, डॉक्स और पीडीएफ़ की दुनिया में पेन का अस्तित्व खत्म होता जा रहा है। अब दुकानदार कहते हैं कि रेनॉल्ड्स पेन बाज़ार में मौजूद नहीं हैं। रेनॉल्ड्स के कुछ पुराने पेन अमेज़न पर हैं। आज के बच्चे जब रेनॉल्ड्स वर्ड पढ़ेंगे तो शायद एक्टर रयान के बारे में सोचेंगे, लेकिन हमारी उम्र के लोगों के लिए रेनॉल्ड्स हमेशा बचपन का दोस्त ही रहेगा।