Home Blog Page 1678

आलोक डिस्टर्ब करता है, गाड़ी से कुचल दें, खाने में जहर दे दें: ज्योति मौर्या और मनीष दुबे का क्या था प्लान, वायरल चैट और ऑडियो से उठ रहे सवाल

क्या एसडीएम ज्योति मौर्या अपने पति आलोक की हत्या की प्लानिंग कर रही थी? क्या इसमें उसका कथित प्रेमी होमगार्ड कमांडेंट मनीष दुबे भी शामिल था? ये सवाल दोनों के नाम से वायरल हो रहे व्हाट्सएप चैट और ऑडियो से खड़े हो रहे हैं। हालाँकि ऑपइंडिया इन स्क्रीनशॉट और ऑडियो की पुष्टि नहीं करता। लेकिन मीडिया रिपोर्टों में कहा जा रहा है कि इनके आधार पर ही विभागीय जाँच में मनीष दुबे के निलंबन और उस पर FIR की संस्तुति की गई है।

आज तक ने अपने पास वे व्हाट्सएप चैट होने का दावा किया है, जिसके आधार पर एफआईआर की सिफारिश की है। इन चैट में आलोक को रास्ते से हटाने की बात की गई है। आलोक ने अपनी शिकायत में भी ज्योति और मनीष पर अपनी हत्या की साजिश रचने का आरोप लगाया था। रिपोर्ट में प्रकाशित एक स्क्रीनशॉट में मनीष से ज्योति अधूरी बात पूरी करने को कहती है। जवाब में मनीष कहता है, “क्यों न बीच से उसे हटा दें हमेशा के लिए जो बार-बार हम लोगों को डिस्टर्ब कर रहा है।” अगले मैसेज में ज्योति पूछती है- आलोक को। जवाब में मनीष ‘हाँ’ कहता है। आगे वह कहता है, “कहानी ही खत्म कर दें उनकी।” इस चैट में कुछ संदेश डिलीट भी किए गए हैं। दिख रहे संदेशों में मनीष दुबे ने ज्योति से फोन काटने की वजह भी पूछी है। जवाब में ज्योति उससे खुद ही समझ जाने को कहती है।

बताया जा रहा है कि शासन कभी भी मनीष दुबे को सस्पेंड कर सकता है। मामले की जाँच DIG होमगार्ड संतोष सिंह ने की थी। DG होमगार्ड बी के मौर्य के मुताबिक जाँच रिपोर्ट में ठोस सबूत मिले हैं, जिसके आधार पर मनीष के खिलाफ न सिर्फ निलंबन बल्कि FIR की भी संस्तुति की गई है।

वहीं सोशल मीडिया पर एक ऑडियो भी वायरल हो रहा है। दावा किया जा रहा है कि यह ऑडियो ज्योति और मनीष के बीच हुई बातचीत का है। इस ऑडियो में ज्योति को मनीष जल्दी तलाक लेने के लिए कह रहा है। वहीं आलोक पर दहेज़ की झूठी शिकयत दर्ज करवाने के बावजूद उसके बच जाने का जिक्र ज्योति कर रही है। इस बातचीत में गाड़ी से आलोक को कुचल देने, खाने में जहर देने जैसी बातचीत भी सुनाई पड़ती है। ऑपइंडिया इस ऑडियो की पुष्टि नहीं करता।

गौरतलब है कि जून 2023 में सफाईकर्मी अलोक मौर्या ने अपनी पत्नी ज्योति पर खुद को धोखा देकर होमगार्ड कमांडेंट मनीष दुबे से अफेयर का आरोप लगाया था। शिकायत के बाद मनीष दुबे का ट्रांसफर महोबा कर दिया गया था। वहीं बरेली चीनी मिल में तैनात ज्योति मौर्य के खिलाफ भी जाँच चल रही है। शासन जल्द ही इस मामले में कोई निर्णय ले सकता है।

उड़ान चांद का, आशीर्वाद भगवान का: चंद्रयान 3 की लॉन्चिंग से पहले ISRO वैज्ञानिकों ने तिरुपति मंदिर में की पूजा, बैडमिंटन स्टार सायना नेहवाल ने अमरनाथ के किए दर्शन

इंसान चाहे किसी भी मुकाम पर पहुँच जाए लेकिन भगवान के प्रति आस्था ऐसी चीज है जो यदि मन में हो तो कभी खत्म नहीं होती। हाल में ऐसे दो उदाहरण देखने को मिले। जब चंद्रयान-3 लॉन्च करने वाली वैज्ञानिकों की टीम चंद्रयान-3 का मिनी मॉडल लेकर तिरुपति मंदिर आशीर्वाद लेने पहुँचे और दूसरी ओर सायना नेहवाल जैसे बड़ी बैडमिंटन स्टार अपनी माता को अमरनाथ यात्रा कराने पहुँचीं। जहाँ उन्होंने भगवान के दर्शन कर कहा कि वह खुद को भाग्यशाली महसूस कर रही हैं।

समाचार एजेंसी एएनआई द्वारा जारी किए गए विजुल्स में देख सकते हैं 14 जुलाई को होने जा रहे चंद्रयान-3 के लॉन्च से पहले ISRO वैज्ञानिकों की टीम उत्साह के साथ तिरुपति वेंकटचलपथी मंदिर में गई और भगवान का आशीर्वाद लिया। इस दौरान उनके पास चंद्रयान-3 का मिनी मॉडल भी था। ISRO वैज्ञानिकों ने मंदिर से बाहर आकर मीडिया को बताया- ये चंद्रयान-3 है। हमारा चंद्रमा तक का मिशन। हम इसे कल लॉन्च करेंगे।

इसरो टीम के इस प्रकार से मंदिर जाने पर सोशल मीडिया पर कई लोगों ने सवाल भी खड़े किए लेकिन कई लोग ऐसे थे जिन्होंने टीम के इस कदम को सहारा। वह बोले कि लोग विज्ञान और अध्यात्म को अलग मानते हैं मगर दोनों एक दूसरे के पूरक हैं।

वहीं बैंडमिंटर स्टार सायना नेहवाल की भी एक वीडियो सामने आई। उन्होंने बताया कि वो और उनका परिवार अमरयाथ यात्रा के लिए आईं और उनके लिए ये बहुत खास दिन है। वह बोलीं, “आज मेरे और मेरे फैमिली के लिए बहुत अच्छा दिन है। हम खुशनसीब हैं कि हम यात्रा कर रहे हैं। हम इसके लिए सरकार और स्थानीय लोगों को धन्यवाद करते हैं जिन्होंने हमारी मदद की।”

सायना की वीडियो देखने के बाद एक ट्विटर हैंडल से लिखा गया सायना नेहवाल आने वाली पीढी के लिए उदाहरण बन रही है। ओलंपिक मेडलिस्ट, बैडमिंटन चैंपियन सायना अपनी माता को अमरनाथ यात्रा पर ले जा रही हैं।

गौतलब है कि पिछले कुछ समय में धार्मिकता का मजाक बनाना ट्रेंड में देखा गया। लेकिन अब धीरे-धीरे यह समय बदल रहा है। इसरो के साइंटिस्ट से लेकर स्पोर्स्ट्स चैंपियन्स अपने धर्म और आस्था को दिखाने में गुरेज नहीं कर रहे हैं।

13 साल की पोती से 73 साल के बुजुर्ग ने किया रेप, असम पुलिस ने पकड़ा: नाबालिग से गैंगरेप का मुख्य आरोपित जुबैर अब भी फरार

असम पुलिस ने बुधवार (12 जुलाई 2023) को हैलाकांडी जिले में नाबालिग लड़की से बलात्कार करने के आरोप में 73 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपित अली (बदला हुआ नाम) ने रिश्ते में पोती लगने वाली 13 साल की लड़की से बलात्कार किया है। पुलिस ने अली के खिलाफ POCSO अधिनियम में मामला दर्ज करके गिरफ्तार कर लिया है।

अली ने इस घटना को एक महीने पहले अंजाम दिया था। हैलाकांडी थाने में मामला दर्ज होने के बाद वह फरार हो गया था। रिपोर्ट के अनुसार, अली ने जून 2023 में नाबालिग लड़की को घर में अकेला देखकर उसके साथ बलात्कार किया था। इसके बाद लड़की के परिजनों ने इस मामले में थाने में शिकायत दर्ज कराई थी।

अली के एक महीने तक फरार रहने के बाद बाल कल्याण समिति (CWC) ने इस मामले में जिला प्रशासन को प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई करने के लिए कहा। CWC के हस्तक्षेप के बाद पुलिस हरकत में आई और बुजुर्ग आरोपित को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने आरोपित को 21 जुलाई तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

वहीं, एक नाबालिग हिंदू लड़की से दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या करने के बाद से जुबैर फरार है। उसे अभी तक असम पुलिस खोज नहीं पाई है। इसको लेकर हिंदू संगठनों ने हंगामा किया है। हिंदू संगठनों ने इस मामले में हैलाकांडी एसपी कार्यालय के बाहर 10 जुलाई को प्रदर्शन किया।

28 साल के फैक्ट्री मजदूर जुबैर ने 13 साल की एक हिंदू लड़की के साथ रेप किया था। उस लड़की को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहाँ उसकी मौत हो गई थी। घटना को अंजाम दिए 7 दिन बीत चुके हैं। इसके बाद भी वह पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ा है।

दरअसल, जुबैर अहमद ने 5 जुलाई 2023 को अपने दो साथियों- जबीर अहमद और अंसारुद्दीन मजुमदार के साथ मिलकर 13 साल की हिंदू लड़की का अपहरण किया था और कार में लेकर एक चाय बगान में गए। वहाँ लड़की के साथ बलात्कार किया गया और आरोपित गंभीर हालत में छोड़कर उसे फरार हो गए।

स्थानीय लोगों ने गंभीर हालत में लावारिस मिली लड़की के बारे में पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया, जहाँ उसकी मौत हो गई। इस मामले में पुलिस ने जबीर और अंसारुद्दीन को गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन जुबैर अभी तक फरार है।

अक्षय कुमार की ‘OMG2’ सेंसर बोर्ड में अटकी, रिव्यू कमेटी को भेजी गई फिल्म: हाई कोर्ट ने ‘आदिपुरुष’ पर लगाई थी फटकार

अक्षय कुमार की फिल्म ‘OMG2’ सेंसर बोर्ड में अटक गई है। फिल्म को रिव्यू कमेटी के पास भेजा गया है। कुछ दृश्यों और डायलॉग पर आपत्ति जताई गई है। अब रिव्यू कमेटी का सिग्नल मिलने के बाद ही फिल्म रिलीज हो सकेगी। पहले यह फिल्म 11 अगस्त 2023 को रिलीज होनी तय थी। लेकिन ताजा घटनाक्रम के बाद यह स्पष्ट नहीं है कि फिल्म तय तारीख पर रिलीज हो पाएगी भी या नहीं।

‘OMG 2’ का टीजर पिछले दिनों ही रिलीज किया गया था। यह फिल्म 2012 में आई ‘OMG – Oh My God!’ का सीक्वल है। टीजर में अक्षय कुमार भगवान शिव के वेश में नजर आ रहे हैं। रेलवे के पानी से महादेव का अभिषेक करने जैसे कई दृश्य फिल्म के विवादित बताए जा रहे हैं। ऐसे में आदिपुरुष विवाद में हुई फजीहत के बाद सेंसर बोर्ड ने फिल्म को रिव्यू कमेटी के पास भेज दिया है। आदिपुरुष पर बोर्ड को इलाहाबाद हाई कोर्ट ने कड़ी फटकार भी लगाई थी।

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक अभी तक यह सार्वजानिक नहीं हुआ है कि ‘OMG2’ के किन डायलॉग और दृश्यों पर सेंसर बोर्ड ने आपत्ति जताई है। टीजर के एक दृश्य में भगवान श‍िव बने अक्षय कुमार रेलवे ट्रैक पर बैठे हैं और उनके ऊपर यार्ड की पाइपलाइन से पानी की बौछार हो रही है। कई लोगों का मानना है कि इसी दृश्य के कारण फिल्म सेंसर बोर्ड में अटकी है।

बताते चलें कि ‘OMG2’ में अरुण गोविल ने राम का किरदार निभाया है। अन्य कलाकारों में पंकज त्रिपाठी और यामी गौतम प्रमुख हैं। साल 2012 में रिलीज हुई OMG में अक्षय कुमार भगवान कृष्ण के रोल में थे। तब परेश रावल ने नास्तिक व्यक्ति कांजीलाल मेहता का किरदार निभाया था। इस बार फिल्म में वे नहीं हैं। इसी तरह OMG का उमेश शुक्ला ने किया था, लेकिन इसके सीक्वल के डायरेक्शन की बागडोर अमित राय के हाथों में है। 

‘OMG 2’ के टीजर में शुरुआत में आवाज गूँजती है – “ईश्वर है या नहीं, इसका प्रमाण इंसान आस्तिक या नास्तिक होकर दे सकता है, पर भगवान अपने बनाए हुए बन्दों में कभी भेद नहीं करता – फिर चाहे वो नास्तिक कांजीलाल मेहता हो या आस्तिक कांतिशरण मुद्गल।” साथ ही बैकग्राउंड में भगवान शिव के स्तोत्र की पंक्तियाँ ‘ॐ अथात्मानं शिवात्मानं श्री रुद्ररुपं ध्यायेत्’ बजती हुई सुनाई देती है। इसमें अक्षय कुमार की एंट्री गंगा नदी में स्नान करते हुए होती है।

बताया जा रहा है कि इसमें अक्षय कुमार भगवान शिव के किरदार में दिखेंगे, जैसे फिल्म के पहले हिस्से में उन्होंने श्रीकृष्ण का रोल निभाया था। टीजर में आगे कहा जाता है, “…और तकलीफ में लगाई हुई पुकार उसे हमेशा अपने बन्दों तक खींच ही लाती है।” पंकज त्रिपाठी इसमें पूजा-पाठ करने वाले और ईश्वर में विश्वास रखने वाले व्यक्ति के रूप में दिखाई देते हैं, जिनके परिवार पर कोई विपत्ति आ जाती है। फिल्म में यामी गौतम एक वकील की भूमिका में हैं।

हरी टोपी पहन सरकारी बस में कर रहा था ड्यूटी, महिला यात्री ने उतरवाई: कहा- यह वर्दी का हिस्सा नहीं, अपने मजहब का पालन घर या मस्जिद में करो

सोशल मीडिया में एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें एक महिला सरकारी बस के कंडक्टर के हरी टोपी पहनने पर सवाल उठा रही हैं। वह कह रही हैं कि यह वर्दी का हिस्सा नहीं है। ऐसे में यदि उसे अपने मजहब का पालन करना है तो यह उसे अपने घर या मस्जिद में करनी चाहिए। कुछ देर की बहस के बाद कंडक्टर को टोपी उतारनी पड़ती है।

यह वीडियो करीब 11 दिन पुरानी बताई जा रही है। बस बस बेंगलुरु मेट्रोपोलिटन ट्रांसपोर्ट कार्पोर्टेशन (BMTC) की है। कन्नड़ भाषा में बातचीत का वायरल वीडियो 1 मिनट 42 सेकेंड का है। इसमें बस कंडक्टर हरे रंग की नमाजी टोपी पहने दिखाई दे रहा है। इसको लेकर एक महिला यात्री उससे पूछती है कि क्या ड्यूटी के दौरान वर्दी के साथ टोपी पहनने की अनुमति है? महिला कंडक्टर से कहती है, “सरकारी कर्मचारी होने के कारण अपने मजहब का पालन आपको अपने घर या मस्जिद में करना चाहिए न कि इस तरह से सार्वजनिक जगहों पर।”

वर्दी और कानून को लेकर महिला के सवाल पूछने पर कंडक्टर कहता है कि वह सालों से टोपी पहनकर ड्यूटी कर रहा है। लेकिन आज तक किसी ने इस पर आपत्ति नहीं जताई। लेकिन महिला वर्दी में ड्यूटी करने पर कानून का पालन करने की बात पर अड़ी रहती है। इसके बाद कंडक्टर को टोपी उतारकर अपनी जेब में रखनी पड़ती है।

बहस के दौरान कंडक्टर ने यह भी कहता है कि टोपी पहनने की अनुमति हो भी सकती है। इसके जवाब में महिला कहती है कि आपको नियमों की सही जानकारी नहीं है। वीडियो देखकर ऐसा लगता है कि इस खुद महिला यात्री ने बनाया है। उनका चेहरा इसमें नहीं दिख रहा। वहीं कई यात्री दोनों की बहस को सुनते दिखाई पड़ रहे हैं।

टीओआई की रिपोर्ट के अनुसार BMTC के अधिकारियों ने वायरल वीडियो पर कमेंट से इनकार किया है। उनका कहना है कि यह वीडियो कई दिन पुराना है और उनकी जानकारी में है। साथ ही यह भी बताया है कि बीएमटीसी में ड्रेस कोड कई दशकों से लागू है।

बैस्टिल डे परेड, भारतवंशियों और CEO से बात… जानिए फ्रांस में क्या-क्या करेंगे PM मोदी, 15 जुलाई को UAE में होंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार (13 जुलाई 2023) को 2 देशों की यात्रा पर रवाना हो गए। पहले चरण में वे दो दिनों के लिए फ्रांस में होंगे। इस दौरान वे फ्रांस के राष्ट्रीय दिवस बैस्टिल डे में शिरकत करेंगे। दोनों देशों के बीच रक्षा भागीदारी बढ़ाने पर जोर दिया जाएगा। यात्रा के तीसरे और अंतिम दिन 15 जुलाई को PM मोदी संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में अबू धाबी के शासक शेख मोहम्मद बिन जायेद अल नह्यान के साथ विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करेंगे।

प्रधानमंत्री मोदी 13 और 14 जुलाई को फ्रांस में रहेंगे। इस दौरान भारतीय समुदाय के लोगों, भारतीय और फ्रांसीसी कंपनियों के मुख्य कार्यकारी अधिकारियों तथा फ्रांस के प्रमुख हस्तियों से संवाद करेंगे। 14 जुलाई को बैस्टिल डे परेड में विशिष्ट अतिथि होंगे। इसमें भारतीय सैन्य टुकड़ी भी हिस्सा ले रही है।

विदेश मंत्रालय के अनुसार भारतीय प्रधानमंत्री के सम्मान में फ्रांस के राष्ट्रपति एक राजकीय भोज की मेजबानी करेंगे। राजकीय भोज प्रतिष्ठित लौवर संग्रहालय में होगा। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन के कार्यालय ने बताया है कि दुनिया के सबसे बड़े संग्रहालय में रात्रिभोज के लिए 200 से अधिक मेहमान दोनों नेताओं के साथ शामिल होंगे। साथ ही एक निजी रात्रि भोज भी देंगे। दोनों नेताओं के बीच विभिन्न क्षेत्रों में साझेदारी बढ़ाने पर चर्चा होगी। पीएम मोदी के फ्रांसीसी संसद के अध्यक्षों से मुलाकात का भी कार्यक्रम है। बताते चलें कि इसी साल भारत- फ्रांस रणनीतिक साझेदारी की 25वीं वर्षगांठ भी है।

इस दौरे के दौरान रक्षा सौदों की भी घोषणा हो सकती है। इनमें 26 Rafale-M फाइटर्स की खरीद मुख्य है। ये खरीद भारतीय नौसेना के लिए होगी। फ्रांस की सबसे बड़ी ऐरोस्पेस कंपनी ‘Dassault Aviation’ से ही इस संबंध में करार होना है, जिससे भारतीय वायुसेना के लिए 36 राफेल फाइट्स जेट्स खरीदे गए थे। ये सभी डिलीवर किए जा चुके हैं। 2016 में हुए इस करार से ये वाली डील अलग होगी। बताया जा रहा है कि फ्रांस और भारत के बीच Rafale-M को लेकर 5.5 बिलियन यूरोप (49879.49 करोड़ रुपए) की डील होगी। साथ ही फ्रांस से भारत 3 स्कॉर्पीन सबमरीन्स भी खरीदेगा।

फ्रांस की 2 दिनों की यात्रा के बाद प्रधानमंत्री मोदी 15 जुलाई को संयुक्त अरब अमीरात (UAE) की एक दिवसीय यात्रा पर जाएँगे। यहाँ वे राष्ट्रपति और अबू धाबी के शासक शेख मोहम्मद बिन जायेद अल नह्यान से मुलाकात करेंगे। इस मुलाकात में दोनों देशों के बीच खाद्य सुरक्षा, रक्षा और ऊर्जा सहित अन्य क्षेत्रों में द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने पर जोर दिया जाएगा।

जिस स्कूल में राहुल गाँधी ने की थी रैली, वहाँ छात्रों को तिलक लगाने पर एंट्री नहीं: चेहरा धुलवाया, कॉन्ग्रेस नेता का परिवार चलाता है विद्यालय

मध्य प्रदेश के आगर मालवा जिले में स्थित एक स्कूल में तिलक लगा कर आने वाले छात्रों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया गया। इन छात्रों को कहा गया कि उन्हें स्कूल में एंट्री तभी मिलेगी, जब वो अपना चेहरा धो कर आएँगे। इसकी जानकारी मिलते ही कई छात्र-छात्राओं के अभिभावक और हिन्दू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने वहाँ पहुँच कर विरोध जताया। बड़ी बात ये है कि ये स्कूल सुसनेर के पूर्व विधायक एवं कॉन्ग्रेस नेता वल्लभ भाई अंबावतिया का है।

‘भारत जोड़ो यात्रा’ के दौरान इस स्कूल का राजनीतिक इस्तेमाल भी किया गया था और राहुल गाँधी ने यहाँ भाषण दिया था। विरोध प्रदर्शन के बाद स्कूल प्रशासन ने लिखित में दिया है कि तिलक लगा कर आने वाले छात्रों को नहीं रोका जाएगा। ये मामला सोयत थाना क्षेत्र के डोंगरगाँव स्थित ‘जय किसान उच्चतर माध्यमिक विद्यालय’ का है, जिसकी प्रिंसिपल अर्चना सोनगरा का एक वीडियो भी सामने आया है। इसमें वो कहती हुई दिख रही हैं कि बच्चों को तिलक लगा कर स्कूल में नहीं आने दिया जाएगा।

बताया जा रहा है कि सुबह जब 9वीं से 12वीं कक्षा के छात्रों की प्रार्थना सभा चल रही थी, उस समय शिक्षकों ने तिलक लगाए छात्रों को कक्षा में जाने से रोक दिया। कहा गया कि चेहरा धो कर आओ। जिन्होंने तिलक मिटाया, उन्हें ही प्रवेश दिया गया। एक छात्र ने बताया कि उसने जब ऐसा करने से मना कर दिया तो उसे अंदर नहीं जाने दिया गया, फिर घर आकर उसने अपने माता-पिता को इस बारे में बताया। एक अन्य लड़के ने भी बताया कि खुद प्रिंसिपल मैडम ने तिलक मिटा दिया।

घटनास्थल पर विहिप और ‘बजरंग दल’ के कार्यकर्ताओं का जमावड़ा लग गया। स्कूल प्रबंधन से उन्होंने बातचीत की। अंत में लिखित में मिलने के बाद वो माने। किसी पक्ष ने कोई शिकायत अभी दर्ज नहीं कराई है। राहुल गाँधी इसी स्कूल में सभा करने के लिए राजस्थान के लिए रवाना हुए थे। मध्य प्रदेश के इंदौर से भी हाल ही में ऐसा मामला सामने आया है। धार रोड स्थित ‘बाल विज्ञान शिशु विहार हायर सेकेंडरी स्कूल’ में तिलक लगाने पर छात्र को पीट-पीट कर भगा दिया गया।

‘भारतीय दर्शन और परंपरा को नमन’: भारत का कायल हुआ ‘मुस्लिम वर्ल्ड लीग’, उधर जावेद अख्तर बोले – UCC लागू करना संभव नहीं

मुस्लिम वर्ल्ड लीग के महासचिव शेख डॉक्टर मोहम्मद बिन अब्दुल करीम अल-ईसा भारत दौरे पर हैं। उन्होंने बुधवार (12 जुलाई 2023) को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। ईसा ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और अन्य धार्मिक नेताओं से मुलाकात पर खुशी जताते हुए भारत के लोकतंत्र एवं बहुलतावाद की जमकर तारीफ की। उधर, बॉलीवुड अभिनेता जावेद अख्तर को अलग तरह का दुख है।

अल-ईसा ने संबोधित करते हुए कहा, “मैं भारतीय लोकतंत्र को तह-ए-दिल से सलाम करता हूँ। मैं भारत के संविधान को सलाम करता हूँ। मैं दुनिया को सद्भावना सिखाने वाले भारतीय दर्शन और परंपरा को भी नमन करता हूँ। भारत में जो मैंने शांतिपूर्ण सह-अस्तित्व देखा, वह भी अपने आप में यूनिक है।”

‘Harmony of Dialogue among Religions’ को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, “जब भी संवाद की कमी होती है तो दो लोगों के बीच में गलतफहमी और समस्या खड़ी होती है। इसलिए संवाद का पुल बनाना आवश्यक है। सांस्कृतिक टकराव (Clash of Civilisation) को रोकने के लिए हमें अगली पीढ़ी का बचपन से ही मार्गदर्शन करना होगा और उन्हें इससे बचाना होगा।”

आतंकवाद पर बोलते हुए उन्होंने कहा, “गलतफहमी, घृणा और गलत अवधारणाओं ने कट्टरपंथ फैलाकर आतंकवाद बढ़ाने में सहयोग दिया है। अपनी ताकत को बढ़ाने वाले बहुत से नेता हेट नैरेटिव का प्रयोग करते हैं और अपनी प्रासंगिकता एवं नियंत्रण सुनिश्चित करते हैं।” उन्होंने कहा कि कुछ ही संस्थाएँ इस तरह की गलत विचार परोसते हैं।

इससे पहले मंगलवार (11 जुलाई 2023) को सऊदी अरब के पूर्व न्याय मंत्री अल-ईसा ने कहा था, “भारत ने हिंदू बहुल राष्ट्र होने के बाद भी धर्मनिरपेक्ष संविधान अपनाया। विभिन्न संस्कृतियों में संवाद स्थापित करना समय की माँग है। सहनशीलता जीवन का हिस्सा है। इस्लाम प्यार और संवाद के लिए खुला है।”  

अल-ईसा ने कहा, “भारत के बारे में पाकिस्तान दुष्प्रचार किया करता है। भारत में मुस्लिम और उनके मज़हब को कोई खतरा नहीं है। मुस्लिम देश इंडोनेशिया को छोड़ दें तो भारत में विश्व की सर्वाधिक मुस्लिम आबादी रहती है। इस्लामिक सहयोग संगठन (OIC) के 33 सदस्य देशों के बराबर मुसलमान भारत में रहते हैं।”

एक तरफ सऊदी अरब के नेता भारत की तारीफ कर रहे हैं तो दूसरी तरफ जावेद अख्तर का अपना रोना है। उन्होंने कहा कि भारत की विविधता (यानी अलग-अलग धर्म के लोगों के रहने की वजह से) देखते हुए भारत में समान नागरिक संहिता (UCC) लागू करना संभव नहीं है।

उन्होंने कहा, “भारत एक औसत यूरोपीय देश की तरह नहीं है जहाँ एक धर्म, एक संस्कृति और एक परंपरा है। यहाँ संस्कृतियों, उप-संस्कृतियों, रीति-रिवाजों, परंपराओं की विविधता है। यह विविधता इतनी अधिक है कि यह कल्पना करना बहुत मुश्किल हो जाता है कि इसे कैसे हासिल किया जा सकता है।”

भारत में अलग-अलग रीति-रिवाजों का हवाला देते हुए अख्तर ने कहा, “दक्षिण भारतीय राज्यों में एक लड़की अपने मामा से शादी कर सकती है। उत्तर भारत में यह अकल्पनीय है। इसे अनाचार माना जाएगा। समान नागरिक संहिता के तहत इन चीजों को कैसे संतुलित किया जा सकता है?”

मेरे बाबा को मार डाला, घर गिरा दिया, एनकाउंटर की कोशिश… कॉन्ग्रेस पर बृजभूषण के 11 आरोप, प्रियंका गाँधी को चुनौती – मेरे खिलाफ चुनाव लड़ कर दिखाएँ

कैसरगंज से भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने कॉन्ग्रेस महासचिव प्रियंका गाँधी को खुली चुनौती दी है। बता दें कि दिल्ली पुलिस द्वारा न्यायालय में दायर आरोप-पत्र में WFI अध्यक्ष द्वारा महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न का मामला चलाए जाने की बात कही गई है, जिसके बाद उन्हें समन किया गया। इसके बाद प्रियंका गाँधी ने ट्वीट कर इस मामले को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर चुप रहने का आरोप लगाया था। अब भाजपा सांसद ने एक नोट के जरिए निशाना साधा है।

उन्होंने प्रियंका गाँधी के ट्वीट को देश को गुमराह करने का षड्यंत्र बताते हुए कहा कि पुलिस की जाँच रिपोर्ट किसी को अपराधी नहीं बनाता, ये अधिकार न्यायालय का है और वहाँ अपनी बात रखने का अधिकार संविधान देता है। उन्होंने कहा कि प्रियंका गाँधी और कॉन्ग्रेस पार्टी को न्यायपालिका में भरोसा नहीं है, इसीलिए वो मीडिया ट्रायल चाहती हैं। उन्होंने इतिहास की कई घटनाएँ गिनाते हुए बड़ा आरोप लगाया कि कॉन्ग्रेस पार्टी ने हमेशा उनके और उनके परिवार के खिलाफ साजिश रची है।

महिला पहलवानों द्वारा यौन शोषण के आरोपों से पहले की 10 घटनाएँ उन्होंने उदाहरण के रूप में गिनाई हैं। पहली घटना उन्होंने अपने दादा चंद्रभान सिंह का उदाहरण देते हुए बताया है कि वो कॉन्ग्रेस पार्टी के टिकट पर विधायक बने थे, लेकिन रहस्यमयी परिस्थितियों में अस्पताल में उनकी मौत कॉन्ग्रेस की साजिश थी। इसी तरह उन्होंने 1974 में कॉन्ग्रेस सरकार द्वारा उनका घर गिराए जाने और उनके परिवार वालों को जेल में बंद करने का आरोप भी लगाया।

सांसद ने तीसरी घटना का जिक्र किया है आपातकाल के दौरान का। उन्होंने कहा है कि कॉन्ग्रेस पूर्वांचल में उनके वजूद को अपने लिए चुनौती मानती है, इसीलिए पार्टी नेताओं के दबाव में उन पर गैंगस्टर एक्ट और IPC की धाराओं में 3 दर्जन से अधिक केस इसीलिए कर दिए गए क्योंकि उन्होंने इमरजेंसी का विरोध किया था। उन्होंने 1980 की एक घटना का जिक्र करते हुए बताया कि उन पर ऑटोमैटिक हथियारों से प्राणघातक हमला हुआ था, जिसमें वो तो बच गए लेकिन उनके सहयोगी की मौत हो गई।

उन्होंने याद दिलाया है कि तब केंद्र और उत्तर प्रदेश में कॉन्ग्रेस ही सत्ता में थी। उन्होंने दावा किया है कि विश्वनाथ प्रताप सिंह के आदेश के बाद उनका एनकाउंटर करने का प्रयास भी किया गया था, लेकिन भारी जनसमर्थन के कारण ये साजिश विफल हो गई। उन्होंने छठा आरोप लगाया है कि 1989 के विधानसभा चुनाव में वो हारे नहीं थे, बल्कि कॉन्ग्रेस ने साजिश कर के 4 वोटों से उन्हें हरवाया था और उनके राजनीतिक सफर को रोकने का प्रयास किया था।

1989 में राम जन्मभूमि आंदोलन में अपनी पहली गिरफ़्तारी का ठीकरा भी उन्होंने कॉन्ग्रेस पर ही फोड़ा है। 8वीं घटना का जिक्र उन्होंने 1992 का किया है, जब बाबरी का ढाँचा गिराया गया और उन्हें भी केंद्र सरकार के इशारे पर गिरफ्तार किया गया था। साथ ही 1995 में टाडा लगा कर उन्हें देशद्रोही साबित करने की कोशिश की गई, ये आरोप भी उन्होंने लगाया है। उन्होंने बताया है कि 2004 में एक दुर्घटना को हत्या बता कर उन्हें उसमें फँसाया गया, लेकिन CBI ने उन्हें क्लीन-चिट दी।

बृजभूषण शरण सिंह ने इन 10 घटनाओं के अलावा 11वें बिंदु के रूप में ताजा प्रकरण की बात की है। उन्होंने पहलवानों वाले प्रकरण में प्रियंका गाँधी और कॉन्ग्रेस नेता भूपेंद्र हुड्डा के शामिल होने का आरोप लगाते हुए कहा कि वो देश की कानून व्यवस्था पर यकीन रखते हैं। उन्होंने चुनौती दी है कि प्रियंका गाँधी ट्विटर-ट्विटर खेलना बंद करें और उनके खिलाफ लोकसभा चुनाव लड़ कर दिखाएँ। उन्होंने लिखा कि जीत हमेशा सच्चाई की ही होती है।

‘हिंसा के लिए राम, श्याम और वाम जिम्मेदार’: CM ममता बनर्जी ने पुलिस को ‘खुली छूट’ देने का किया ऐलान, BJP को पंचायत चुनाव में 9700+ सीटें

पंचायत चुनाव के दौरान पश्चिम बंगाल में हुई हिंसा के लिए वहाँ की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) ने ‘राम, श्याम और वाम’ को जिम्मेवार ठहराया है। बनर्जी ने ‘राम, श्याम और वाम’ के जरिए भाजपा, कॉन्ग्रेस और वामपंथी दलों पर निशाना साधा है।

ममता बनर्जी ने कहा, “मेरा कोई अपराध हो तो जनता मुझे सजा दे सकती है। मैं यह कहनी चाहती हूँ कि जनता ने मुझे आशीर्वाद दिया। हम महात्मा गाँधी, सुभाषचंद्र बोस और स्वामी विवेकानंद जैसे लोगों के अनुयायी हैं।”

सीएम ममता ने कहा, “मैं हिंसा का समर्थन नहीं करती, ना ही नफरत एवं हिंसा की राजनीति में पड़ती हूँ। मुझे यह कहते हुए दुख हो रहा है कि राम, श्याम और वाम ने मिलकर चुनाव में खलल डालने के लिए हिंसा का इस्तेमाल किया।”

उन्होंने कहा कि ये हिंसा राज्य के कुछ ही इलाकों में हुई हैं। 70 हजार बूथों में से सिर्फ 60 बूथों पर हिंसा देखने को मिली। इस हिंसा के लिए उन्होंने भाजपा को दोषी ठहराया और कहा कि भारतीय जनता दल को राजनीति छोड़ देनी चाहिए।

ममता ने कहा, “लोकतंत्र की हत्या करने वालों को राजनीति में रहने का कोई अधिकार नहीं है। मैं लंबे वक्त तक चुप रही, लेकिन मेरे सब्र की भी एक सीमा है। सत्ताधारी बीजेपी ने फर्जी प्रोपगेंडा फैलाने में कोई कसर नहीं छोड़ी।”

उन्होंने राज्य में हुई हिंसा की जाँच के लिए पुलिस को खुली छूट दे दी है। सीएम ममता ने कहा कि पुलिस पता लगाएगी कि इस हिंसा के पीछे कौन है। मारे गए लोगों में सबसे तृणमूल कॉन्ग्रेस (TMC) के कार्यकर्ता हैं।

ममता ने हिंसा में जान गँवाने वाले लोगों के परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट की। उन्होंने कहा कि हिंसा में 19 लोगों की जान गई है और उनके परिजनों को सरकार 2-2 लाख रुपए मुआवजा देगी। इसके अलावा, परिवार के एक सदस्य को स्पेशल होमगार्ड की नौकरी दी जाएगी। 

पंचायत चुनाव में जीत पर उन्होंने लोगों को बधाई भी दी। राज्य निर्वाचन आयोग (एसईसी) के बुधवार की शाम बजे तक के आँकड़ों के मुताबिक, टीएमसी ने 63,229 ग्राम पंचायत सीटों में से 34,901 पर जीत दर्ज कर ली ,है जबकि अन्य 613 पर उसके उम्मीदवार आगे हैं। 

वहीं, दूसरे नंबर पर बीजेपी चल रही है। भाजपा शाम के चार बजे तक 9,719 सीटें जीत चुकी है और 152 सीट पर आगे चल रही है। CPIM ने 2,938 सीटों पर जीत हासिल की है। कॉन्ग्रेस ने 2,542 सीट जीती है और 66 पर आगे चल रही है।