Home Blog Page 1704

₹1 लाख की दी मदद, बेटी की शादी का जिम्मा उठाया: वसुंधरा राजे पहुँची कन्हैया लाल हत्या के गवाह के घर, परिजन भावुक होकर बोले- किसी ने तो हाल पूछा

राजस्थान के उदयपुर में पिछले साल हुई टेलर कन्हैया लाल की हत्या के मुख्य गवाह राजकुमार शर्मा से भाजपा नेता वसुंधरा राजे सिंधिया ने मुलाकात की। कन्हैया लाल की गला कटते देखने की घटना को याद करके राजकुमार को दो बार ब्रेन हैमरेज हो चुका है। वहीं, आरोपित मोहम्मद रियाज और गौस मोहम्मद का 25 किलोमीटर तक पीछा कर पकड़वाने वाले शक्ति सिंह और प्रह्लाद सिंह को आज तक सुरक्षा नहीं दी गई। अशोक गहलोत की सरकार ने इसका वादा किया था।

वसुंधरा राजे मावली विधायक धर्मनारायण जोशी के साथ शनिवार (1 जुलाई 2023) को राजकुमार के घर जाकर उनकी पत्नी और बेटे से मुलाकात की। उन्होंने परिवार को 1 लाख रुपए की सहायता दी और उनकी बेटी की शादी का जिम्मा उठाने की बात कही। राजे ने उनकी मदद के लिए जो भी हो पाएगा, वह करेंगी।

राजकुमार की पत्नी ने बताया कि उनकी बेटी 25 साल की हो गई है। साल भर पहले बेटी की शादी होनी थी, लेकिन टल गई। उन्होंने बताया कि उनका परिवार बुरी तरह डरा हुआ है। राजकुमार की पत्नी पुष्पा ने बताया कि बेटे को अच्छे से पढ़ाना चाहती थी, लेकिन अब ऐसी स्थिति हो गई कि बेटा घर चलाने के लिए 10 से 12 हजार रुपए की नौकरी कर रहा है।

बताते चलें कि राजकुमार शर्मा बिस्तर पर हैं। कन्हैया लाल का गला कटते देखकर उन्हें भारी सदमा लगा है। इसकी वजह से उन्हें दो बार ब्रेन हैमरेज हो चुका है। अक्टूबर 2022 में उनकी ब्रेन का पाँच घंटे तक ऑपरेशन हुआ था। इनके परिवार को पुलिस सुरक्षा मिली हुई है।

कन्हैया लाल को बचाने की कोशिश करने वाले ईश्वर सिंह की सुध लेने वाला कोई नहीं

देर से ही सही राजकुमार शर्मा की सुध लेने के लिए वसुंधरा राजे उनके घर पहुँचीं, लेकिन कन्हैया लाल को बचाने की कोशिश में घायल हुए ईश्वर सिंह की सुध लेने वाला कोई नहीं। उन्हें ना ही किसी तरह सुरक्षा दी गई है और ना ही कोई आर्थिक मदद देने वाला है। उनके परिवार को भी जान का खतरा है। इसके बावजूद सरकार लापरवाह है।

बताते चलें भाजपा की निलंबित नेता नूपुर शर्मा द्वारा पैगंबर पर दिए गए बयान का समर्थन करने के कारण कन्हैया लाल की हत्या कर दी गई थी। 28 जून 2022 को दोनों आरोपित कपड़ा सिलवाने के बहाने से दुकान में घुसे थे। एक आरोपित वीडियो बनाता रहा, जबकि दूसरा अपना नाप देने लगा। कन्हैया नाप लेने में व्यस्त हो गए। फिर अचानक से आरोपितों ने उन पर हमला कर दिया। 

इस दौरान दुकान में ईश्वर सिंह और राजकुमार शर्मा भी मौजूद थे। कन्हैया लाल को बचाने में ईश्वर सिंह घायल हो गए थे। इस घटना को लेकर ईश्वर सिंह ने बताया था कि रियाज नाप देने लगा और गौस वहाँ खड़ा रहा। इस दौरान वो भी अपने साथी राजकुमार के साथ वहाँ मौजूद थे। अचानक चिल्लाने की आवाज आई और उन्होंने मुड़कर देखा तो रियाज कन्हैया लाल पर धारदार हथियार से लगातार हमला कर रहा था। 

ईश्वर सिंह ने बताया कि सके बाद वो कन्हैया लाल को छुड़ाने की कोशिश की तो आरोपितों ने अपने हथियारों ने उन पर हमला कर दिया। इस हमले में उनके सिर और बाएँ हाथ पर चोट जख्म हो गया था और वहाँ से खून निकल रहा था। इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनके सिर में 16 टाँके लगे।

कन्हैया के हत्यारे गौस और रियाज को पकड़ने वाले शक्ति सिंह और प्रह्लाद का परिवार बदहाल

कन्हैया लाल की हत्या के गवाह ईश्वर सिंह ही नहीं, बल्कि हत्यारे मोहम्मद रियाज और गौस मोहम्मद का 25 किलोमीटर तक पीछा करके पकड़वाने वाले शक्ति सिंह और प्रह्लाद सिंह का हाल लेने वाला कोई नहीं है। इन दोनों को ना सिर्फ अपनी जान का खतरा है, बल्कि इस केस के कारण नौकरी भी छूट गई और वे बदहाली तक पहुँच गए हैं।

दरअसल, अशोक गहलोत की सराकर ने ईश्वर सिंह के साथ शक्ति सिंह और प्रह्लाद सिंह को सुरक्षा देने का वादा किया था, लेकिन ये आज तक नहीं दी गई है। इस मुद्दे को राजस्थान विधानसभा में विपक्ष के नेता राजेंद्र राठौड़ और राजसमंद की भाजपा सांसद दिया कुमारी ने करीब 20 दिन पहले उठाया था।

दोनों नेताओं ने कहा कि कन्हैया लाल के हत्यारों को पकड़ने में शक्ति सिंह और प्रहलाद सिंह की काफी भूमिका रही। ये लोग पहले गुजरात के सूरत में नौकरी करते थे, लेकिन केस में नाम आने के बाद सुरक्षा कारणों से इन्हें नौकरी से निकाल दिया गया। वहीं, दोनों युवाओं का कहना है कि गाँव के लोग भी उन पर हँसते हैं कि और करो समाज सेवा।

दोनों नेताओं ने कहा कि वादा करने के बाद भी अशोक गहलोत की नेतृत्व वाली कॉन्ग्रेस सरकार ने इन दोनों युवकों को किसी प्रकार की मदद नहीं की। जान का खतरा होने के बावजूद इन्हें सुरक्षा भी नहीं दी गई। सरकार और समाज की मदद करने का परिणाम दोनों युवाओं को गरीबी और बेबसी में अपना और परिवार का जीवन गुजारने के लिए मजबूर होकर करना पड़ रहा है।

‘आलिया नहीं हो पाएँगी सीता के रोल में फिट’ : ‘नई रामायण’ की कास्टिंग पर बोले सुनील लहरी, रणबीर को बताया- अच्छा ऑप्शन

आदिपुरुष फिल्म के पर्दे पर आने के बाद जहाँ इसके डॉयलॉग्स और स्क्रीनप्ले के कारण फिल्म की फजीहत हुई। वहीं कास्टिंग को लेकर भी तमाम सवाल उठे। ऐसे में जब खबर आई कि नीतेश तिवारी भी रामायण पर एक फिल्म बनाने की सोच रहे हैं जिसमें राम-सीता का किरदार रणबीर-आलिया निभाएँगे तो इस पर एक्टर सुनील लहरी ने अपनी राय दी।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, रामानंद सागर की रामायण में लक्ष्मण का किरदार निभाने वाले सुनील लहरी ने कहा, “रणबीर, भगवान राम की भूमिका के लिए बहुत अच्छा ऑप्शन हैं और अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं। लेकिन आलिया सीता के किरदार के साथ इंसाफ कर पाएँगी, इसमें थोड़ी शक है।”

उन्होंने कहा, “आलिया भी प्रतिभाशाली हैं, मगर मुझे लगता है कि अगर उन्होंने पाँच साल पहले सीता की भूमिका निभाई होती तो वे इस किरदार के साथ ज्यादा न्याय कर पातीं।” सुनील लहरी ने कहा कि उन्हें लगता है कि आलिया पिछले कुछ वर्षों में बदल गई हैं इसलिए वह पक्का नहीं कह सकते कि आलिया अब सीता के रूप में आकर्षक लगेंगी या नहीं।

सुनील लहरी ने बड़े पर्दे पर रामायण लाने की सोचने वालों को सुझाव देकर कहा कि बड़े पर्दे पर रामायण लाते समय उसका आधार न बदला जाए। रामायण का व्यवहार शालीन और सम्मानजनक ही होना चाहिए। इसके साथ नया संस्करण बनाते समय उसके साथ प्रयोग नहीं किया जा सकता है।

उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि रामायण दिखाते हुए भाषा, पात्रों का चित्रण और दृश्य महाकाव्य के अनुरूप ही होना चाहिए। पात्रों को अच्छी तरह से परिभाषित किया जाना चाहिए। उनका शो रामायण के सार के प्रति सच्चा था। इसलिए सभी धर्मों, आयु समूहं और जनसांख्यिकी के लोग इससे जुड़े और पसंद किया।

प्रिय केजरीवाल जी, शायद ‘शीशमहल’ की बालकनी से नहीं दिखता हो ‘पेरिस’, पर हम दिल्ली वालों ने गड्ढे में डूबकर अजीत को मरते देखा है

मॉनसून शुरू होते ही दिल्ली नाले में तब्दील हो जाता है। सड़कों पर पानी भर जाता है और उसमें गाड़ियाँ घंटों तक रेंगने के लिए मजबूर हो जाती हैं। गड्ढे में पानी भरने के लिए दुर्घटनाएँ भी होती हैं और लोगों को अपनी जान गँवानी पड़ती है। राजधानी के हर्ष विहार इलाके में बारिश के कारण पानी से भरे गड्ढे में ऑटो गिरने से चालक अजीत की मौत हो गई।

ये कोई पहली घटना नहीं है। ऐसी घटनाएँ हर साल मॉनसून में सामने आती हैं। दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने राजधानी वासियों से वादा किया था कि उनकी पार्टी की सरकार बनने के बाद वे दिल्ली को विश्वस्तरीय राजधानी बना देंगे। उन्होंने दिल्ली को लंदन, पेरिस, टोक्यो आदि की कैटेगरी में खड़ा करने का वादा किया था।

अगल अरविंद केजरीवाल की सरकार के कुल आठ साल के सफर को देखें तो उन्होंने दिल्ली के विकास पर कोई विशेष ध्यान नहीं दिया है। जो थोड़ा बहुत बदलाव दिख रहा है, उसकी वजह केंद्र सरकार और भाजपा शासित नगर निगम रहा है। हाँ, इस दौरान वे अपना सीएम हाउस को निखारने में जरूरत सक्रिय रहे। अपने बंगले को सँवारने के लिए उन्होंने कोविड महामारी के दौरान 45 करोड़ रुपए खर्च कर दिए।

बंगले के बाथरूम के टाइल्स से लेकर घर के पर्दे तक, रसोई के चम्मच से लेकर सोफे तक उन्होंने विदेशों से मँगवाए। सीएम हाउस को तोड़कर उसे और बड़ा करने का टेंडर जारी किया। ये सब होता रहा, वो भी कोविड काल में, लेकिन दिल्ली की जनता कोविड महामारी के दौरान भी सड़कों पर भटकती रही है। उनकी मदद करने के बजाय दिल्ली की सरकार उन्हें डराने के लिए अफवाह फैलाती रही। वो तो भला को यूपी की योगी सरकार का, जिन्होंने इन मजदूरों को उनके घर तक पहुँचाया।

सरकारी बंगला नहीं लेने से लेकर आलीशान बंगला बनवाने तक सफर तय करने वाले दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली को विश्वस्तरीय राजधानी बनाने और यमुना को लंदन की टेम्स नदी की तरह साफ-सुथरा करने का सपना यहाँ के लोगों को बार-बार दिखाया। इन सपनों के आधार पर लोगों की भावनाओं का शोषण करते हुए वे वोटों का सौदा करते रहे, हालात सुधरने के बजाय बदतर हुए हैं।

आज भी बारिश शुरू होते ही नालों से पानी बाहर आकर सड़कों पर भर जाने जाते हैं और दुर्गंध से लोगों का जीना हराम कर देते हैं। बारिश की थोड़ी सी बूँदे क्या बनी दिल्ली की सड़कों में बने गड्ढों में पानी भरकर वह तालाब बन जाता है। यमुना नदी का हाल तो दिल्ली के लोग देख ही रहे हैं। यमुना को प्रदूषण मुक्त करना तो दूर, उनमें गिरने वाले शहर के कचरों के प्रबंधन का भी केजरीवाल सरकार कोई हल आजतक नहीं खोज पाई।

अब तक दिल्ली सरकार इन सबके लिए दिल्ली नगर निगम की भाजपा सरकार को दोषी ठहराते आई थी। उसने अक्सर आरोप लगाया कि वह काम करना तो चाहती है, लेकिन केंद्र सरकार फंड नहीं दे रही है, या भाजपा शासित नगर निगम उनके अभियान को सफल नहीं होने दे रही है। हालाँकि, अब MCD भी केजरीवाल के पास है। ऐसे में अब बहाना करने के लिए उनके पास कुछ नहीं बचा।

दिल्ली में जब-जब चुनाव होता है, केजरीवाल सरकार लंदन-पेरिस की बात करती है। साल 2013 और 2015 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने यही मुद्दा लोगों के सामने उठाया। इसके लिए उन्होंने सारा दोष कॉन्ग्रेस की शीला दीक्षित की सरकार पर मढ़ा। लोकसभा चुनाव से पहले 2018 में लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कच्ची कॉलोनी वालों को यही सपना बेचा।

उन्होंने घोषणा की थी कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार बनाने के बाद अगर 2019 के लोकसभा चुनाव में उन्हें दिल्ली की सभी 7 लोकसभा सीटों पर AAP के उम्मीदवार जीतते हैं, दिल्ली की कच्ची कॉलोनियों को लंदन-पेरिस की तरह बना दिया जाएगा। उन्होंने जनता को मूर्ख बनाने के लिए एक बैठक की और कमिटी बनाने की घोषणा भी की। उसका क्या हुआ, आज तक किसी को पता नहीं चला।

उन्होंने दिल्ली को लंदन-पेरिस जैसा स्वच्छ बनाने का वादा किया, लेकिन प्रदूषण के लिए वे पंजाब के किसानों पर दोष मढ़ते रहे। पंजाब में जब उनकी पार्टी आम आदमी पार्टी की सरकार बनी तो उन्होंने किसानों द्वारा पराली जलाए जाने के खिलाफ ना ही जागरूकता अभियान चलाया और ना ही उन्हें रोकने की कोशिश की। ये वादे भी वादे ही रह गए।

कुल मिलाकर दिल्ली सरकार ना ही सड़कों, नालों, फुटपाथों आदि की दशा सुधारने के लिए ठोस कदम उठाए और ना ही प्रदूषण को कम करने और दिल्ली को साफ सुथरा बनाने के लिए कोई निर्णय लिया। अंडरपास में पानी भरना, सॉसायटी और कॉलनियों को डूबना दिल्ली के आम बात सी हो गई है।

जगह-जगह बिजली तारों का लटकना, कूड़े-कचरों का सड़ना, बरसात के बाद भी बीमारी का कारण बन गया है। दिल्ली के लोग डेंगू, चिकनगूनिया और मलेरिया के डर से सहमे हुए हैं। हालाँकि, दिल्ली सरकार इन पर प्रभाव काम करने के बजाय राजनीति में व्यस्त है।

आकिब जावेद ने नौकरी दिलाने के नाम पर किया हिंदू लड़की का बलात्कार, मारपीट करके धर्मांतरण का दबाव बनाया: मिन्नतों के बाद छत्तीसगढ़ पुलिस ने पकड़ा

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में लव जिहाद, बलात्कार और धर्मांतरण के लिए दबाव बनाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि आकिब जावेद नामक युवक ने नौकरी दिलाने के नाम पर हिंदू लड़की का बलात्कार किया और जब लड़की ने शादी की बात की तो आकिब उससे मारपीट करके उस पर धर्मांतरण का दबाव डालने लगा। अब पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपित आकिब को गिरफ्तार कर लिया है। 

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मामला बिलासपुर के सकरी थाना क्षेत्र का है। पीड़ित लड़की ने अपनी शिकायत में बताया है कि आकिब जावेद ने लड़की को नौकरी दिलाने की बात कही थी। बाद में उसने पीड़िता को प्राइवेट नौकरी दिलाई, लेकिन उसके बाद वो उसे कार में बैठाकर अपने साथ ले गया। लड़की के मुताबिक, आकिब ने नौकरी दिलाने के बदले में उसका रेप किया। लड़की ने जब इसकी शिकायत करने की बात कही तो आरोपित आकिब उससे शादी करने का वादा करने लगा।

इसके बाद वह लड़की का लगातार शारिरिक शोषण करता रहा। इस दौरान वह दो बार गर्भवती भी हुई। पीड़िता का कहना है कि बीते साल आकिब जावेद के जन्मदिन पर जब उसने गर्भवती होने की खुशखबरी सुनाई, तब आकिब ने उसके साथ मारपीट की थी। यही नहीं, दोनों बार गर्भवती होने पर आरोपित ने पीड़ित लड़की को जबरदस्ती दवा खिलाकर उसका गर्भपात करा दिया था।

इन सबके बावजूद जब लड़की ने आकिब से फिर शादी करने के लिए कहा तब भी उसके साथ मारपीट हुई। वहीं, जब लड़की आरोपित से बार-बार शादी करने की बात कहने लगी तब वह लड़की पर धर्मांतरण करने का दबाव बनाने लगा। लड़की के मना करने पर आकिब उसके साथ मारपीट करने के साथ ही कई तरीके से परेशान करता था। 

पीड़िता का आरोप है कि आकिब हर बात पर उसे मारता था। यहाँ तक कि जब लड़की ने उससे हिंदू रीति रिवाजों से शादी करने के लिए कहा तब भी उसने पीड़िता के साथ मारपीट की थी। यही नहीं, लड़की ने उस पर आईफोन छीनने तथा नकदी हड़पने का भी आरोप लगाया है।

पीड़ित लड़की का कहना है कि आकिब की मारपीट और धर्मांतरण के दबाव से तंग आकर उसने बीते सप्ताह पुलिस से शिकायत की थी। लेकिन तब पुलिस ने आकिब के खिलाफ मामूली धाराओं में केस दर्ज कर उसे थाने से भगा दिया था। इसके बाद पीड़िता अपनी शिकायत लेकर आईजी बद्रीनारायण मीणा के पास गई। जहाँ, आईजी के आदेश पर पुलिस ने आरोपित आकिब जावेद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया है।

CM योगी को भेजो, वो 24 घंटे में खत्म कर देंगे दंगे… जल रहा फ्रांस, उधर कंसर्ट में बीवी संग डांस करते नजर आए राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों

जहाँ एक तरफ फंस इस्लामी कट्टरपंथी दंगों की आग में जल रहा है, वहीं दूसरी तरफ वहाँ के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों एक कंसर्ट में डांस करते हुए पाए गए। अब तो सोशल मीडिया पर ये तक कहा जा रहा है कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को फ़्रांस भेज देना चाहिए, वही दंगों को नियंत्रित कर सकते हैं। जहाँ एक तरफ दंगाई गाड़ियों-इमारतों को आग के हवाले कर रहे हैं और पत्थरबाजी-हिंसा में लगे हुए हैं, इमैनुएल मैक्रों की डांस करते हुए तस्वीरें सामने आने के बाद उनकी खासी आलोचना हो रही है।

अब तक 1100 दंगाइयों की गिरफ़्तारी की बात सामने आई है। नहेल नामक एक 17 वर्षीय लड़के को पुलिस ने गोली मार दी थी, जिसके बाद ये दंगे शुरू हुए। इसमें 600 पुलिसकर्मी घायल हो चुके हैं। उत्तर-पश्चिमी पेरिस के नानटेररे में जली हुई गाड़ियों के बीच पुलिस को हथियारबंद गाड़ियों से गश्ती लगाते हुए देखा गया। ओबरवीलर्स में एक बस स्टेशन को आग के हवाले कर दिया गया। वहीं क्लीचि-सूस-बोइस में सिटी हॉल को ही दंगाइयों ने फूँक डाला।

उधर राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों अपनी पत्नी ब्रिजिटि के साथ अक्सोड़ एरीना में एल्टन जॉन कंसर्ट में डांस करते हुए नजर आए। एक रियल एस्टेट एजेंसी को लूट लिया गया, जिसके बाद वहाँ मुआयना करने पहुँचे कर्मचारियों की आँखों में आँसू नजर आए। एक महिला के घर की बालकनी जला दी गई। उसके बच्चों की बाइक जला दी गई। कई रेस्टॉरेंट और कैफे की खिड़कियाँ टूटी हुई मिलीं। 40,000 पुलिसकर्मियों को दंगा रोकने के लिए लगाया गया है।

उधर ‘Prof.N.John Camn’ नामक ट्विटर हैंडल ने लिखा है कि भारत को योगी आदित्यनाथ को फ़्रांस भेजना चाहिए, क्योंकि वो मात्र 24 घंटे में वहाँ हो रहे दंगों को खत्म कर सकते हैं। सीएम योगी के दफ्तर ने इस पर टिप्पणी करते हुए जवाब भी दिया कि जहाँ भी कट्टरपंथी दंगे करते हैं और दुनिया के किसी भी हिस्से में जब अराजकता फैलती है तो कानून-व्यवस्था के ‘योगी मॉडल’ की माँग होने लगती है।

कृषि पर हर साल ₹6.5 लाख करोड़ खर्च, सालाना ₹50 हजार की गारंटी: 9 साल में किसानों को जो कुछ दिया, PM मोदी ने सहकारिता सम्मेलन में गिनाया

दिल्ली के प्रगति मैदान में 17वीं भारतीय सहकारी काॅन्ग्रेस (Indian Cooperative Congress) का आयोजन हुआ। शनिवार (1 जुलाई 2023) को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  (PM Narendra Modi) और केंद्रीय सहकारिकता मंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने सम्मेलन को संबोधित किया। इस दौरान पीएम मोदी ने नौ साल पहले देश के किसानों की स्थिति का जिक्र करते हुए बताया कि कैसे उनकी सरकार ने बिचैलियों और फर्जीवाड़ों को समाप्त किया। पीएम किसान सम्मान निधि का हवाले देते हुए कहा कि उनकी सरकार ने करोड़ों किसानों को सालाना आय की गारंटी प्रदान की है।

पीएम मोदी ने सहकारिता मंत्रालय बनाने का जिक्र करते हुआ कहा, “विकसित भारत के लिए बड़े लक्ष्यों की बात आई, तो हमने सहकारिता को एक बड़ी ताकत देने का फैसला किया। इसके लिए हमने पहली बार सहकारिता के लिए अलग मंत्रालय बनाया और अलग बजट का प्रावधान किया। सहकारिता क्षेत्र से जुड़े जो मुद्दे वर्षों से लंबित थे, उन्हें तेज गति से सुलझाया जा रहा है। हमारी सरकार ने सहकारी बैंकों को भी मजबूती दी है।”

प्रधानमंत्री ने आगे कहा है, “2014 से पहले किसान कहते थे कि उन्हें सरकार की मदद बहुत कम मिलती है। थोड़ी बहुत मदद जो मिलती भी थी वो बिचौलियों के खातों में जाती थी। सरकारी योजनाओं के लाभ से देश के छोटे और मध्यम किसान वंचित ही रहते थे। लेकिन बीते 9 वर्षों में यह स्थिति पूरी तरह बदल गई। आज करोड़ों छोटे किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि मिल रही है। कोई बिचौलिया और फर्जी लाभार्थी नहीं है।”

पीएम ने बताया, “पीएम किसान सम्मान निधि से बीते 4 सालों में 2.5 लाख करोड़ रुपए सीधे किसानों के बैंक खातों में भेजे गए हैं। यह रकम कितनी बड़ी है, इसका अंदाजा आप इस बात से लगाया जा सकता है कि 2014 से पहले के 5 वर्षों का कुल कृषि बजट मिलाकर 90 हजार करोड़ रुपए से भी कम था। यानी तब पूरे देश की कृषि व्यवस्था पर जितना खर्च हो रहा था, उसका लगभग 3 गुना हम केवल किसान सम्मान निधि पर खर्च कर चुके हैं। सरकार के जितने भी मिशन हैं, उनको सफल बनाने में मुझे सहकारिता के सामर्थ्य में कोई संदेह नहीं है। सहकारिता ने आजादी के आंदोलन में भी बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।”

प्रधानमंत्री ने किसानों की आय बढ़ाने के मुद्दे पर कहा है कि किसानों को उनकी फसल की उचित कीमत मिले इसको लेकर उनकी सरकार शुरुआत से ही गंभीर रही है। पिछले 9 साल में MSP को बढ़ाने तथा MSP पर खरीदी कर 15 लाख करोड़ रुपए से अधिक राशि किसानों को दी गई है। आज हर वर्ष केंद्र सरकार साढ़े 6 लाख करोड़ रुपए से अधिक खेती और किसानों पर खर्च कर रही है। इसका मतलब है कि सरकार हर साल प्रत्येक किसान तक औसतन 50 हजार रुपए किसी न किसी रूप में पहुँचा रही है। भाजपा सरकार में किसानों को अलग-अलग तरह से हर साल 50 हजार रुपए मिलने की गारंटी है।

वहीं, केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा है कि सहकारिता आंदोलन हमारे देश में लगभग 115 वर्ष पुराना है। आजादी के बाद से सहकारिता क्षेत्र के कार्यकर्ताओं की प्रमुख माँग थी कि अलग मंत्रालय अलग बनाया जाए। अलग मंत्रालय बनने से सहकारी के क्षेत्र में बहुत सारे परिवर्तन संभव हुए हैं।

‘तुरंत सरेंडर करो’: गुजरात हाईकोर्ट ने रद्द की प्रोपेगंडा एक्टिविस्ट तीस्ता सीतलवाड़ की जमानत याचिका, गुजरात दंगों में निर्दोषों को फँसाने की रची थी साजिश

गुजरात उच्च न्यायालय ने प्रोपेगंडा एक्टिविस्ट तीस्ता सीतलवाड़ की जमानत याचिका रद्द कर दी है। शनिवार (1 जुलाई, 2023) को हाईकोर्ट ने उन्हें तुरंत आत्मसमर्पण करने का आदेश दिया। मुंबई की प्रोपेगंडा एक्टिविस्ट तीस्ता सीतलवाड़ ने 2002 में हुए गुजरात दंगों में निर्दोष लोगों को फँसाने की कोशिश की थी। साथ ही उन्होंने कई बनावटी सबूत भी पैदा किए थे। पिछले वर्ष उन्होंने जमानत याचिका दायर की थी। अब इस आदेश के बाद उनका गिरफ्तार होना तय माना जा रहा है।

सितंबर 2022 में सुप्रीम कोर्ट ने तीस्ता सीतलवाड़ को गिरफ़्तारी से अंतरिम राहत प्रदान की थी, जिसके बाद उन्हें न्यायिक हिरासत से रिहा कर दिया गया था। जस्टिस निर्जर देसाई ने अब उनकी नियमित जमानत याचिका रद्द करने हुए तुरंत सरेंडर करने को कहा है। इस आदेश के बाद वरिष्ठ अधिवक्ता मिहिर ठाकोर ने अदालत से आग्रह किया कि इस आदेश को लागू होने से 30 दिनों तक रोका जाए, अर्थात 1 महीने की राहत मिले, लेकिन जज ने इस निवेदन को अस्वीकार कर दिया।

इससे पहले जून 2022 में अहमदाबाद ‘डिटेक्शन ऑफ क्राइम ब्रांच (DCB)’ की FIR के बाद तीस्ता सीतलवाड़ को गिरफ्तार किया गया था। उन्हें 7 दिनों के लिए पुलिस रिमांड में रखा गया था, उसके बाद 2 जुलाई, 2023 को जुडिशल कस्टडी में भेज दिया गया था। उनके अलावा पूर्व IPS अधिकारी आरबी श्रीकुमार को भी गिरफ्तार किया गया था। सुप्रीम कोर्ट ने ज़किया जाफरी की याचिका ख़ारिज करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को क्लीन-चिट दे दी थी, जिसके बाद ये निर्णय लिया गया।

ज़किया नफरी के पति और तत्कालीन कॉन्ग्रेस सांसद एहसान जाफरी की दंगों के दौरान ही हत्या कर दी गई थी। गोधरा में महिलाओं-बच्चों समेत 59 श्रद्धालुओं को जलाने के बाद गुजरात में ये दंगे भड़के थे। SIT के बाद सुप्रीम कोर्ट ने भी नरेंद्र मोदी को क्लीन-चिट दे दी थी, जो उस समय गुजरात के मुख्यमंत्री थे। सुप्रीम कोर्ट ने व्यवस्था का गलत इस्तेमाल करने वालों पर मामला चलाए जाने की बात कही थी। तीस्ता सीतलवाड़ पीएम मोदी सहित गुजरात सरकार के तत्कालीन नेताओं के खिलाफ झूठे सबूत जुटाती रही हैं।

कभी क्रिश्चियनिटी का बोलबाला, अब ईसायत को मानने वाले 55% ही बचे: होटल, नाइट क्लब और कैफे में बदल रहे बेल्जियम के चर्च

यूरोप के बेल्जियम में कई चर्चों को अब होटल, कैफे और नाइट क्लब में तब्दील किया जा रहा है। वहाँ एक सैकर्ड हर्ट चर्च है जिसके एक कोने में खड़े होकर कभी बेल्जियम के लोग आकर अपने गुनाह कबूलते थे, अब वही जगह है जब कैफे में बदल गई है। इसी तरह फ्रांसिस्कन चर्च को एक लक्सरी होटल में तब्दील किया जा चुका है। यहाँ म्यूजिक स्टार स्ट्रोमे ने अपनी शादी के बाद रात बिताई थी।

बता दें कि बेल्जियम में ईसाई धर्म के ज्यादातर लोग रहते हैं। एक समय में वहाँ 83% लोग ईसाई थे जिनकी वजह से बेल्जियम के 300 कस्बों में कई चर्च, कैथ्रेडल और चैपल बनाए गए। लेकिन अब समय के साथ यहाँ धर्म का अनुसरण करने वालों की संख्या कम हुई और खुद को ईसाई बताने वाले केवल 55% लोग बचे। इनमें भी 10% ऐसे हैं जो रेगुलर चर्च जाते हैं।

रिपोर्ट्स के मुताबिक धर्म को लेकर खत्म होती आस्था के कारण बहुत कम लोग लगातार चर्च जाते हैं। ऐसे में चर्चों का रखरखाव काफी मुश्किल हो गया था। इसी कारण इन इमारतों को किसी और कार्य में लाते हुए होटल सुपरमार्केट आदि बना दिया गया। अब कुछ लोग ऐसे हैं जो ऐसे बदलाव के विरोध कर रहे हैं। मे

मेयर समबार्ट जो खुद चर्चों को विभिन्न रूप देने में लगे हैं वो भी कहते हैं कि होटल में आकर लोग सोते हैं, सेक्स भी करते हैं तो क्या ये कहना ठीक है कि चर्च को होटल बना लिया जाए? ऐसे बदलावों पर एंटवर्प के बिशप भी नाराज हैं। उनका कहना है कि अतीत में वापसी संभव नहीं लग रही। पवित्र स्थलों को कपड़ों की दुकान से लेकर नाइट क्लबों में बदला जा रहा है।

इनमें से एक चर्च आज बेल्जियम का मशहूर चर्च बन चुका है। उसका नाम मार्टिन पैटरशॉफ होटल है। इस होटल की इमारत पहले चर्च थी जिसे बाद में होटल बनाया गया। इसकी खिड़कियों को बाहर देखने पर ऐसा लगता है जैसे किसी म्यूजियम को देखा जा रहा हो। लोग इसकी बनावट और सुंदरता देखकर हार्ट ऑफ मेकेलन भी कहते हैं।

जिस बस में जलकर मरे 26, उसे चला रहा दानिश शेख हिरासत मेंः रिपोर्ट में दावा- टायर फटने के सबूत नहीं, जिंदा बचे यात्री ने बताया- बाहर निकलते ही हो गया ब्लास्ट

महाराष्ट्र के बुलढाणा में समृद्धि महामार्ग पर शनिवार (1 जुलाई 2023) की तड़के हुई बस दुर्घटना में 3 बच्चों सहित 26 लो जिंदा जलकर मौत के मुँह में समा गए। इस भयानक दुर्घटना में बस का ड्राइवर दानिश शेख इस्माइल शेखला और कंडक्टर अरविंद मारूति जाधव बच गए हैं। दोनों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है और उनसे पूछताछ कर रही है।

बुलढाणा बस हादसे पर महाराष्ट्र के मंत्री गिरीश महाजन ने बताया कि बस से ड्राइवर और कंडक्टर को हिरासत में ले लिया गया है। उन्होंने कहा, “बस के ड्राइवर और कंडक्टर को खरोंच भी नहीं आई है। कूद पड़े बाहर। कहा जा रहा है कि ड्राइवर को थोड़ी नींद लग गई, इसलिए हादसा हुआ। ड्राइवर का कहना है कि टायर फट गया। देखना पड़ेगा कि सच में क्या हुआ है।”

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस घटनास्थल पर पहुँचने वाले हैं। इसके अलावा, शव इतनी बुरी तरीके से जले हैं कि उन्हें पहचानना मुश्किल हो रहा है। इसके लिए फोरेंसिक विभाग की टीम भी मौके पर पहुँच गई है और शवों को पहचानने में मदद कर रही है।

वहीं, हादसे की शिकार बस के मालिक वीरेंद्र डारना का कहना है, “ये हमारे परिवार की बस है और इसे हमने जनवरी 2020 में लिया था। लॉकडाउन के दौरान यह बस पूरे एक साथ बंद थी। इस तरह ये बस पूरी तरह नई है। इसका डॉक्यूमेंटेशन भी ओके है।”

ड्राइवर दानिश को लेकर उन्होंने कहा, “वह अनुभवी ड्राइवर है। उसने कहा कि टायर फट गया और बस डिवाइडर से भिड़ गई। यात्रा में जो अत्यधिक ज्वलनशील पदार्थ रहता है… फेवीकॉल रहता है, प्लाई रहता है, फोम रहता है और डीजल रहता है 300-400 लीटर… इन सबकी की वजह से उसमें आग लगी। ऐसा हमें लगता है। हमारे लिस्ट के मुताबिक इसमें कुल 27 यात्री थे।”

इस घटना में बाल-बाल बचे यात्री लोकेश रामदास गवई ने बताया, “मैं नागपुर और औरंगाबाद के लिए विदर्भ ट्रैवल में बैठा था। समृद्धि पर हमारी गाड़ी का एक्सीडेंट हुआ और गाड़ी पलटने के बाद तुरंत उसमें आग लग गई। फिर हम 3-4 लोगों ने शीशे तोड़े और बाहर आए। एक लड़के को मैंने बाहर खींच लिया। फिर जैसे ही हमने नीचे छलांग लगाई, उस गाड़ी में ब्लास्ट हो गया।”

बस का टायर फटने के कारण एक्सीडेंट की बात सिर्फ ड्राइवर दानिश शेख कर रहा है। ऐसे में जाँच के बाद ही यह साफ हो पाएगा कि उसके दावे में सच्चाई है या मामला कुछ और है। बस में आग लगने के बाद उसके सभी टायर पूरी तरह जल चुके हैं। ऐसे में उसके दावे की पुष्टि करना बहुत मुश्किल है।

बताते चलें कि इस घटना में 3 बच्चों सहित 26 लोगों की जिंदा जलने से मौत हो गई है। सभी शवों का DNA टेस्ट करने के लिए उन्हें बुलढाणा के सरकारी अस्पताल में लाया गया है। वहीं, 33 लोगों में 5 पैसेंजर घायल हुए हैं, जिनका इलाज चल रहा है। बाकी दो यात्री पूरी तरह सुरक्षित हैं।

स्वीडन में कुरान जलाना अवैध नहीं, यह अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता: NATO में एंट्री का अमेरिका ने किया समर्थन, तुर्की कर रहा विरोध

NATO प्रमुख जेन्स स्टोलटेनबर्ग ने स्वीडन की राजधानी स्टॉकहोम की सबसे बड़ी मस्जिद के सामने कुरान जलाए जाने की घटना को लेकर कहा है कि ये अपमानजनक और आपत्तिजनक तो है, लेकिन अवैध नहीं है। उन्होंने इस दौरान स्वीडन को NATO में शामिल किए जाने को लेकर समझौते की भी वकालत की। बता दें कि ‘द नॉर्थ अटलांटिक ट्रीटी ऑर्गेनाइजेशन’ 31 देशों का सैन्य गठबंधन है, जिसमें 29 यूरोपीय देशों के अलावा नॉर्थ अमेरिका के 2 देश भी शामिल हैं।

स्वीडन भी इसका हिस्सा बनना चाहता है, लेकिन तुर्की बार-बार वीटो लगा कर NATO में उसकी एंट्री को रोक देता है। तुर्की का आरोप है कि कुर्द विद्रोहियों को स्वीडन का संरक्षण प्राप्त है। कुर्द को तुर्की आतंकवादी मानता है। उधर अमेरिका ने भी कहा है कि वो स्वीडन में कुरान जलाए जाने की निंदा करता है। लेकिन, साथ में उसने ये भी जोड़ा कि इस विरोध प्रदर्शन के लिए अनुमति जारी करना अभिव्यक्ति की आज़ादी के समर्थन में था और इसका मतलब ये नहीं है कि इस कृत्य को बढ़ावा दिया गया।

NATO प्रमुख ने कहा कि वो इस घटना को पसंद नहीं कर रहे हैं, लेकिन वो असहमति के अधिकार का बचाव कर रहे हैं। हालाँकि, तुर्की के राष्ट्रपति तय्यिप एर्दोआँ का कहना है कि कुरान जलाने वाले भी उतने ही दोषी हैं, जितना कि इसकी अनुमति देने वाले। अमेरिका के स्टेट डिपार्टमेंट के प्रवक्ता मैट मिलर ने कहा कि इस विरोध प्रदर्शन ने एक डर के वातावरण को जन्म दिया है, जो मुस्लिमों के खुल कर अपने मजहब को मानने के अधिकार को दबाता है।

उन्होंने अन्य अल्पसंख्यक समुदायों को लेकर भी डर जताया। बता दें कि कुरान जलाने वाले व्यक्ति पर स्वीडन की पुलिस ने केस भी दर्ज किया है। इस घटना के बाद उस पर एक समुदाय विशेष के खिलाफ उत्तेजना फैलाने का आरोप लगाया गया। रूस द्वारा यूक्रेन पर हमले के बाद स्वीडन ने NATO की सदस्यता के लिए आवेदन किया था, लेकिन तुर्की ने इसमें अड़ंगा लगा दिया। हालाँकि, अभी भी अमेरिका ने कहा है कि स्वीडन को नाटो का हिस्सा बनना चाहिए।